एक सरकारी डॉक्टर ने 13 वर्ष की लड़की को ₹500 देकर ईसाई बनने के लिए मनाया
October 19, 2018एक सरकारी जानवरों के डॉक्टर को एक नाबालिक कन्या को ₹500 देकर इसाई बनने के लिए बहलाने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया | यह वारदात पाकुर जिले, झारखंड में घटित हुई |
पुलिस अधीक्षक के अनुसार, पुलिस ने गांव में 13 वर्ष की नाबालिक कन्या को बचाने के लिए मंगलवार, 16 अक्टूबर 2018, को छापा मारा | पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि छापामारी के समय वहां एक धार्मिक मुलाकात चल रही थी|
डॉक्टर को भारतीय दंड संहिता और झारखंड धर्म रूपांतरण निवारण कानून के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है | डॉक्टर के खिलाफ पहले भी बच्चों और गांव के लोगों को ईसाई धर्म में परिवर्तित करने का आरोप लग चुका है | डॉक्टर ने कन्या को यह आश्वासन देकर बहलाया की मिशनरी के अधिकारी उसकी पढ़ाई और बाकी जरूरतों का भी ध्यान रखेंगे | पुलिस डॉक्टर के किसी विशेष मिशनरी के साथ संबंधों की जांच कर रही है |
डॉक्टर का 2015 में धर्म परिवर्तन करने के आरोप के चलते पलामू जिले में तबादला भी किया गया था | बचाव के बाद कन्या को परामर्श के लिए शिशु कल्याण केंद्र में भेजा गया है | पाकुर के एक न्यायालय ने मंगलवार, 16 अक्टूबर 2018 को डॉक्टर को 14 दिन के लिए पुलिस हिरासत में रहने का आदेश दिया है |