विषयसूची
- बीएनएस की धारा 333 क्या है और यह कब लगती है
- धारा लगने के लिए आवश्यक तत्व:-
- बीएनएस सेक्शन 333 के तहत अपराध में शामिल कुछ कार्य
- इस धारा से जुड़े जुर्म का उदाहरण
- भारतीय न्याय संहिता की धारा 333 की सजा
- जमानत कब और कैसे मिलती है
- धारा 333 लगने पर बचाव के लिए उपाय:-
- बीएनएस धारा 333 पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 333, गृह-अतिचार (घर में घुसना) से संबंधित है, जिसमें चोट, हमला या गलत तरीके से रोकने की तैयारी के साथ घर में घुसने पर सजा का प्रावधान है। यह धारा व्यक्तियों की सुरक्षा और संपत्ति की रक्षा करती है, और इसमें दोधी पाए जाने पर 7 साल तक की कैद और जुर्माने का प्रावधान है।
यह एक गैर-जमानती अपराध है। आज हम इस अपराध से निपटने वाली धारा को विस्तार से जानेंगे, कि बीएनएस की धारा 333 क्या है? यह कब लगती है? इस सेक्शन में सजा जमानत और बचाव के प्रावधान?
किसी के घर में जबरदस्ती घुसकर उसे नुकसान पहुँचाने जैसे अपराधों पर पहले से ही कानून बनाए गए थे। जिनको कुछ समय पहले तक भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 452 के अंतर्गत लागू कर दण्ड की कार्यवाही की जाती थी। परन्तु बीएनएस के आने के बाद से इसमें कानूनी बदलाव करते हुए अब इस प्रकार के मामलों को भारतीय न्याय संहिता की धारा 333 के तहत लागू कर दण्ड के लिए कार्यवाही की जाएगी।
नए कानूनी बदलावों की जानकारी व ऐसे अपराधों के बचाव उपायों के बारे में जानकारी प्राप्त करना देश के हर नागरिक के लिए आवश्यक है। इसलिए इस लेख के माध्यम से धारा 333 की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे साथ ऐसे ही बने रहे।
बीएनएस की धारा 333 क्या है और यह कब लगती है
भारतीय न्याय संहिता की धारा 333 एक महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधान है जो किसी व्यक्ति के घर में घुसकर नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वाले व्यक्ति को दंडित करती है।
इस धारा में बताया गया है कि जो कोई भी व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति को चोट पहुँचाने, हमला करने या गलत तरीके से रोकने के लिए उसके घर में घुसता है। उस व्यक्ति पर बीएनएस धारा 333 के तहत मुकदमा दर्ज कर दंड देने के लिए कार्यवाही की जा सकती है।
धारा लगने के लिए आवश्यक तत्व:-
- आरोपी ने बिना किसी कानूनी अधिकार या अनुमति के किसी घर में प्रवेश किया हो।
- आरोपी ने घर में प्रवेश करने से पहले किसी व्यक्ति को शारीरिक चोट पहुंचाने, हमला करने या गलत तरीके से रोकने की तैयारी की हो।
- आरोपी का इरादा यह होना चाहिए कि वह घर में घुसकर किसी व्यक्ति को नुकसान पहुंचाएगा।
- इस अपराध के दोषी पाये जाने वाले व्यक्ति को जेल की सजा व जुर्माने से दंडित किया जा सकता है।
बीएनएस सेक्शन 333 के तहत अपराध में शामिल कुछ कार्य
- बिना अनुमति के किसी के घर में जबरदस्ती प्रवेश करना।
- किसी व्यक्ति के घर में दरवाजे या खिड़की को तोड़कर अंदर जाना।
- किसी को धमकाकर घर में प्रवेश करने की अनुमति लेना।
- घर में चोरी करने के इरादे से प्रवेश करना।
- व्यक्ति को चोट पहुंचाने के इरादे से प्रवेश करना।
- घर में किसी व्यक्ति को डराने-धमकाने के इरादे से प्रवेश करना।
- किसी व्यक्ति को बंधक बनाने के इरादे से प्रवेश करना।
- संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के इरादे से प्रवेश करना।
इस धारा से जुड़े जुर्म का उदाहरण
शीतल नाम की एक औरत अपने घर में शांति से रहती थी। लेकिन कुछ ही महीने पहले उनके पड़ोस में राज नाम का एक नया पड़ोसी रहने को आता है। राज रात के समय बहुत ही तेज आवाज में गाने चलाता था और शीतल के घर के बाहर कूड़ा भी फेंक देता था।
शीतल जब भी उसे ऐसा ऐसे कार्यों को करने से रोकने के बोलती तो वह उसके साथ गाली-गलौज भी करता है। इस सब से परेशान होकर शीतल ने पहले कई बार उसकी शिकायत भी की थी, लेकिन वो फिर भी नहीं सुधरा।
एक दिन राज बहुत नशे में होकर शीतल के घर के दरवाजे को जोर से मारकर जबरदस्ती घुस जाता है, जिससे शीतल बहुत डर जाती है। जिसके बाद शीतल तुरन्त पुलिस को फोन करके बुला लेती है, पुलिस कुछ ही समय में वहाँ आ जाती है। इसके बाद पुलिस राज को शीतल के घर में जबरदस्ती घुस के नुकसान पहुँचाने की धारा 333 के अपराध में गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही करती है।
भारतीय न्याय संहिता की धारा 333 की सजा
भारतीय न्याय संहिता की धारा 333 के प्रावधान अनुसार जो कोई भी किसी व्यक्ति के घर में जबरदस्ती घुस कर नुकसान पहुँचाने के अपराध का दोषी पाया जाएगा। उस दोषी व्यक्ति को सात साल तक की अवधि के लिए कारावास की सज़ा हो सकती है व साथ ही जुर्माना (Fine) भी देना होगा।
सज़ा में कमी या बढ़ोतरी अपराध की गंभीरता और पीड़ित को पहुँचाए जाने वाले नुकसान के हिसाब से की जा सकती है।
जमानत कब और कैसे मिलती है
बीएनएस की धारा 333 के अनुसार किसी के घर में घुसकर उन्हें कैद करना या नुकसान पहुँचाना एक गंभीर अपराध माना जाता है। जो की एक संज्ञेय व गैर-जमानती अपराध होता है। इसलिए जिस भी व्यक्ति को इस गंभीर अपराध के तहत गिरफ्तार किया जाता है, तो उसे जमानत मिलना आसान नहीं होता।
जमानत के लिए कुछ न्यायालय द्वारा कुछ जरुरी बाते देखी जाती है, जिनके बाद ही किसी व्यक्ति को जमानत देनी है या नहीं इन बातों पर कोर्ट द्वारा फैसला लिया जाता है।
- जितना गंभीर अपराध होगा, जमानत मिलने की संभावना उतनी ही कम होगी।
- आरोपी ने यदि पहले भी कई अपराध किए है तो जमानत मिलना बहुत ही मुश्किल होता है।
- यदि आप के पास अपने निर्दोष होने के सभी सबूत मौजूद है तो आपको जमानत मिल सकती है।
- यदि दूसरे पक्ष के पास आप पर लगाए गए आरोप झूठे है तो भी आपकी जमानत मिल सकती है।
इससे अलग भी बहुत सी ऐसी बातें हो सकती है जो जमानत में काम आ सकती है। ऐसे मामलों में आपको किसी वकील की सहायता लेनी चाहिए, जो आपको जमानत दिलाने में सहायता करेगा।
इस धारा के साथ लगने वाले कुछ मुख्य धाराएं:
- घर में जबरदस्ती घुसकर नुकसान पहुँचाना (BNS 331)
- अपराध करने के इरादे से घर में घुसना (BNS 332)
- गंभीर चोट पहुचाना (BNS 117)
- हत्या का प्रयास करना (BNS 109)
- चोरी करना (BNS 303)
- किसी को धमकी देना (BNS 351)
धारा 333 लगने पर बचाव के लिए उपाय:-
- किसी भी व्यक्ति के घर में बिना उसकी अनुमति के कभी-भी ना जाए।
- शराब या नशीले पदार्थों का सेवन करके किसी के भी घर में ना जाए।
- यदि आपके खिलाफ इस अपराध के आरोप लगाया जाता है, तो तुरंत एक वकील से संपर्क करें। वकील आपको ऐसे अपराधों से बचाने के लिए हर आवश्यक कोशिश करेगा।
- आप अपने बचाव के लिए गवाहों को पेश कर सकते है जो आपके पक्ष में गवाही दें और यह साबित करें कि आपने कोई अपराध नहीं किया है।
- यदि पुलिस ने आप के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज किया है या सबूतों के साथ छेड़छाड़ की है तो अपने वकील की सहायता से न्यायालय में इस बात को अपने बचाव के लिए रख सकते है।
- इस अपराध से बचने के लिए आपको यह साबित करना होगा की आपने किसी के घर में प्रवेश करने की कोशिश नहीं की या किसी को नुकसान पहुंचाने का आपका कोई इरादा नहीं था।
- यदि किसी व्यक्ति ने खुद आपको अपने घर बुलाया था, और बाद में आपको फंसाने के लिए उसने झूठे आरोप लगाए। तो उससे संबंधित सबूत भी आप कोर्ट में पेश कर सकते है। जैसे:- उसने आपको फोन या मैसेज करके बुलाया होगा।
इस प्रकार के मामलों में बचाव के लिए आप सभी को एक अनुभवी वकील की सहायता जरुर लेनी चाहिए। एक वकील आपको कानूनी प्रक्रिया के बारे में मार्गदर्शन दे सकता है और आपके बचाव के लिए आपकी मदद कर सकता है।
निष्कर्ष :- बीएनएस धारा 333 हमारे घर में घुसकर हम सभी के साथ किए जाने वाले किसी भी नुकसान या अपराध के दोषी व्यक्तियों को सख्त से सख्त सजा का प्रावधान करती है। जिससे हम सभी अपने घरों में अपने परिवार के साथ सुरक्षित रह सकते है।
यदि आप भी ऐसे अपराधों से पीड़ित है या आप पर इस अपराध के आरोप लगे है। तो आप आज ही घर बैठे अपने क्षेत्र के वकीलों से भी हमारे माध्यम से बात करके कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते है।
बीएनएस धारा 333 पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
बीएनएस की धारा 333 क्या है और यह किस अपराध में लागू होती है?
भारतीय न्याय संहिता की धारा 333 किसी व्यक्ति को नुकसान पहुंचाने, हमला करने या गलत तरीके से रोकने की तैयारी करने के बाद घर में घुसने के अपराध से संबंधित है। जब कोई व्यक्ति किसी व्यक्ति को नुकसान पहुंचाने, हमला करने या गलत तरीके से बंधक बनाने के इरादे से घर में घुसता है तो उस पर इस धारा के तहत कार्यवाही की जाती है।
भारतीय न्याय संहिता की धारा 333 के अपराध की सजा क्या है?
BNS Section 333 के तहत किसी व्यक्ति के घर में बिना उसके मालिक की अनुमति के घुसना व घर में घुसकर किसी व्यक्ति को नुकसान पहुँचाने के दोषी व्यक्ति को 7 वर्ष तक की कैद व जुर्माने से दंडित किया जा सकता है।
क्या BNS Section 333 जमानती है?
बीएनएस की धारा 333 के अनुसार किसी व्यक्ति के घर में घुसकर नुकसान पहुंचाना एक गंभीर अपराध होता है, इसलिए इसे गैर-जमानती रखा गया है। जिसका मतलब है कि इस अपराध के तहत गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को जमानत नहीं दी जा सकती।
बीएनएस सेक्शन 333 के तहत कौन से बचाव उपलब्ध हैं?
भारतीय न्याय संहिता की धारा 333 के तहत बचाव में ये बाते शामिल हो सकती है:-
- नुकसान पहुँचाने हमला करने या गलत तरीके से रोकने के इरादे की कमी
- आत्मरक्षा में कोई कार्य करने पर
- आरोपी के खिलाफ सबूतों की कमी।
- अनुमति के द्वारा जाने के बाद झूठे आरोप लगाए जाने पर।
क्या मकान मालिक पर BNS 333 लग सकती है अगर वह जबरदस्ती किरायेदार के घर में घुसे?
अगर मकान मालिक किरायेदार के घर में बिना अनुमति घुसता है और डराता-धमकाता है या नुकसान करता है, तो उस पर भी यह धारा लग सकती है।
क्या दुकान का ताला तोड़ने पर BNS 333 लग सकती है?
हाँ। अगर चोरी की नीयत से दुकान या बिल्डिंग में घुसा गया हो, तो यह धारा लग सकती है।