BNS 305 in Hindi : घर, पूजा स्थल या वाहन में चोरी की धारा में सजा और जमानत


चोरी की बीएनएस धारा BNS Section 305 in Hindi

बीएनएस की धारा 305 (BNS Section 305) घर, इमारत, पूजा स्थल या किसी वाहन के अंदर की गई चोरी से संबंधित है। अगर कोई व्यक्ति मकान, बिल्डिंग, दुकान, मंदिर, तंबू या बस, ट्रेन जैसी जगह के अंदर घुसकर चोरी करता है, तो उस पर यह धारा लगती है। इस अपराध में दोषी पाए जाने पर 7 साल तक की सजा और जुर्माना हो सकता है।

आसान शब्दों में, यह सामान्य चोरी से ज्यादा गंभीर मानी जाती है क्योंकि इसमें किसी सुरक्षित या निजी जगह के अंदर चोरी की जाती है। पहले यही प्रावधान IPC की धारा 380 में था, जिसे अब भारतीय न्याय संहिता 2023 में धारा 305 के रूप में शामिल किया गया है।

इस लेख में हम सीधी भाषा में जानेंगे कि बीएनएस की धारा 305 कब लगती है, किन मामलों में लागू नहीं होती, इसमें सजा और जमानत का क्या नियम है, और आरोपी व पीड़ित दोनों के लिए कानूनी प्रक्रिया क्या रहती है।


बीएनएस की धारा 305 क्या है | Section 305 BNS in Hindi

भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 चोरी के अपराधों के बारे में बताती है, जो आवास, परिवहन के साधन या पूजा स्थल में चोरी जैसे अपराधों से संबंधित है। यह धारा उन मामलों को कवर करती है जहां चोरी किसी निजी स्थान या सार्वजनिक परिवहन (Public Transportation) में की जाती है।

आसान भाषा में समझे तो जो व्यक्ति इंसानों के रहने वाली जगहों, पुजा स्थानों व लोगों के घूमने फिरने के लिए बनाए गए परिवहन (Transportation) के साधनों में चोरी करता है, जैसे रेल, जहाज, बस आदि। ऐसे अपराध करने वाले व्यक्तियों पर बीएनएस की धारा 305 के अपराध का उल्लंघन (Violation) करने पर कार्यवाही की जाती है।


धारा 305 कब लागू होती है?

  • (a) किसी भी इमारत, तंबू या जहाज में जो मानव आवास के लिए उपयोग किया जाता है या किसी संपत्ति को सुरक्षित रखने के लिए उपयोग होता है। इसका मतलब है कि अगर कोई व्यक्ति घर, ऑफिस, स्कूल, होटल, या किसी ऐसी जगह से चोरी करता है, जहां लोग रहते हैं, तो उस व्यक्ति पर इस धारा को लागू (Apply) कर कार्यवाही की जाती है।
  • (b) ऐसे वाहन से चोरी करने पर जो माल या यात्रियों (Cargo or passengers) को ले जाने के लिए उपयोग किया जाता है, जैसे कि बस, ट्रक, ट्रेन, जहाज आदि।
  • (c) यदि कोई व्यक्ति किसी मालवाहक या यात्री वाहन से कुछ चुराता है, तो यह भी चोरी के अंतर्गत आता है।
  • (d) किसी पूजा स्थल से मूर्तियों या प्रतीकों (Idols Or symbols) की चोरी करना। जैसे कि मंदिर से भगवान की मूर्तियों की चोरी।
  • (e) सरकारी या स्थानीय प्राधिकरण (Govt. Or Local Authority) की संपत्ति से चोरी। उदाहरण के लिए, सरकारी कार्यालयों या स्थानीय निकायों की किसी भी प्रकार की संपत्ति की चोरी करना।

बीएनएस धारा 305 लगने के मुख्य बिंदु

  • आरोपी का किसी संपत्ति को चुराने का इरादा (Intention) होना चाहिए।
  • संपत्ति को बेईमानी (Dishonesty) से लिया गया होगा, यानी उस संपत्ति के मालिक की सहमति या अनुमति के बिना।
  • चोरी की गई संपत्ति किसी अन्य व्यक्ति की होनी चाहिए, न कि आरोपी (Accused) की।
  • चोरी किसी आवासीय घर (Residential House) परिवहन के साधन या धारा में उपर बताई गई जगहों या स्थानों पर होनी चाहिए।
  • धारा 305 के अनुसार दोषी व्यक्ति को जेल व जुर्माने (Prison & Fines) की सजा दी जा सकती है।

धारा 305 के तहत कौन से कार्य अपराध माने जाते हैं?

  • किसी के घर में घुसकर नकदी, गहने या अन्य कीमती सामान चुरा लेना।
  • किसी खड़ी गाड़ी से सामान चुराना जैसे कि मोबाइल, पर्स, या अन्य सामान।
  • किसी दुकान या गोदाम में घुसकर सामान चुराना।
  • मंदिर, मस्जिद या अन्य धार्मिक स्थलों से मूर्तियाँ, धार्मिक ग्रंथ या अन्य धार्मिक वस्तुएँ चुराना।
  • स्कूल या कॉलेज में से किताबें, लैपटॉप, या अन्य सामान चुराना।
  • बस, ट्रेन व जहाज में यात्रा के दौरान अन्य यात्रियों के सामान चुराना।
  • सरकारी कार्यालय से महत्वपूर्ण दस्तावेज (Important Documents) उपकरण या अन्य सामान चुराना।

बीएनएस सेक्शन 305 के अपराध का उदाहरण

नेहा एक दिन अपने पति के साथ एक लंबी ट्रेन यात्रा पर जा रही थी। ट्रेन में कुछ समय तक वह अपने पति से बात करती रही और फिर वे दोनों साथ में खाना खाने लग जाते है। कुछ ही समय बाद बगल वाली सीट पर एक व्यक्ति आकर बैठ जाता है। कुछ देर और यात्रा करने के बाद नेहा व उसके पति दोनों को नींद आ जाती है। इसी दौरान उनके बगल वाली सीट पर बैठा वो व्यक्ति नेहा के बैग से उसका मोबाइल फोन चुरा कर ले जाता है।

जब नेहा सो कर उठती है तो उसे अपना मोबाइल कही पर भी नहीं मिलता है। नेहा तुरन्त अपने पति को यह बात बताती है जिसके बाद उसका पति ट्रेन के टीटीई को इस घटना के बारे में बताता है और शिकायत दर्ज (Complaint Register) करवाता है। उस व्यक्ति ने एक चलती ट्रेन से चोरी की है, इसलिए इस मामले में BNS की धारा 305 लागू होगी।


भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 के तहत सजा

BNS Section 305 के अनुसार यदि किसी व्यक्ति पर परिवहन के साधनों, पुजा स्थानों व उपर बताई गई किसी भी जगह से चोरी करने का अपराध साबित हो जाने पर निम्नलिखित सजा का प्रावधान (Provision) है:-

  • कैद: दोषी (Guilty) पाये जाने वाले व्यक्ति को न्यायालय द्वारा अधिकतम 7 साल की कैद की सजा दी जा सकती है।
  • जुर्माना: इसके साथ ही उस व्यक्ति पर जुर्माना (Fine) भी लगाया जा सकता है, जुर्माने की रकम (Amount) अदालत द्वारा अपराध की गंभीरता व चोरी की गई वस्तु के मूल्य के आधार पर भी निर्धारित की जा सकती है।

BNS Section 305 में जमानत (Bail) का प्रावधान

बीएनएस की धारा 305 में उपर बताए गए विशेष स्थानों के अंदर चोरी करने का अपराध संज्ञेय व गैर-जमानती (Cognizable or Non-bailable) होता है, जिसका मतलब है कि इस अपराध के आरोपी व्यक्ति को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार करने के बाद जमानत (Bail) मिलना कठिन होता है। धारा 305 का यह अपराध किसी भी श्रेणी के मजिस्ट्रेट द्वारा विचारणीय (Triable) होता है, और इसमें कोई समझौता (Compromise) नहीं किया जा सकता है।


भारतीय न्याय संहिता के तहत चोरी के अपराध की धारा 303 और धारा 305 में अंतर

चोरी की बीएनएस धारा 303

BNS की धारा 303 सामान्य चोरी (Common Theft) को परिभाषित करती है, जिसमें अपराध किसी व्यक्ति की संपत्ति बिना उसके मालिक की सहमति के जानबूझकर और बेईमानी से लेना है। यह धारा किसी भी स्थान पर और किसी भी प्रकार की संपत्ति के साथ सामान्य चोरी को कवर करती है।

बीएनएस धारा 305

BNS की धारा 305 विशिष्ट परिस्थितियों (Specific Circumstances) में होने वाली चोरी से संबंधित है। इसमें कुछ विशेष स्थानों पर या विशेष प्रकार की संपत्ति के साथ की गई चोरी के बारे में बताया गया है। जैसे, परिवहन के साधनों की चोरी करना, पूजा स्थलों से मूर्तियों या प्रतिमाओं की चोरी करना आदि।

इस अपराध से संबधित अन्य मुख्य धाराएं:


BNS 305 के तहत आरोपी व्यक्तियों के लिए बचाव

  • अपने वकील की सहायता से ये पता लगाने की कोशिश करें कि आपके खिलाफ जो सबूत (Evidence) पेश किए गए है वे सबूत सही है भी या नहीं।
  • आप घटना के समय कहां थे, इसके लिए गवाहों या सबूतों को पेश करना आपके बचाव (Defence) में काम आ सकता है।
  • आरोपी यह साबित कर सकता है कि उसका चोरी करने का कोई इरादा नहीं था, बल्कि वह गलती से कोई चीज अपने साथ ले गया और उसे पता ही नहीं चला।
  • गलती से कोई वस्तु अपने साथ ले जाने पर उसे उसके असली मालिक तक जरुर पहुंचा दे इससे भी आगे की कानूनी कार्यवाही से आपका बचाव हो सकता है।
  • अगर आपको लगता है कि आपको फंसाने के लिए सबूतों के साथ छेड़छाड़ की गई है तो अपनी इस बात को वकील की सहायता से कोर्ट के सामने जरुर बताए।
  • अगर आरोपी मानसिक रूप से किसी बीमारी से पीड़ित हैं, जिसके कारण उसे अपने किए गए कार्यों की जानकारी नहीं रहती, तो उसकी मेडिकल रिपोर्ट बचाव के काम आ सकती है।
  • अगर आपके खिलाफ दूसरे पक्ष के पास वैध सबूत (Valid Evidence) नहीं हैं तो आपको बरी किया जा सकता है।
  • ध्यान रखें कि ऐसे किसी भी आपराधिक मामलों में एक अनुभवी वकील (Experienced Lawyer) की सहायता ज़रूर लें जो आपको आपके मामले में सबसे अच्छा बचाव प्रदान कर सकता है।

निष्कर्ष:- BNS Section 305, भारतीय दंड संहिता का एक महत्वपूर्ण प्रावधान है जो चोरी जैसे अपराधों से संबंधित है। इस धारा के तहत आरोपी होने पर व्यक्ति को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, उचित कानूनी सहायता और मजबूत बचाव के साथ आरोपी व्यक्ति अपने अधिकारों की रक्षा कर सकता है।

अगर आप धारा 305 या किसी अन्य कानूनी मामले में फंसे हुए हैं तो कृपया हमसे संपर्क करें। हमारे अनुभवी वकील आपको आपके मामले में सबसे अच्छा मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।


LawRato




BNS धारा 305 के लिए अनुभवी वकील खोजें

बीएनएस धारा 305 पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल


BNS Section 305 क्या है? और यह किस जुर्म को करने पर लागू होती है?

भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 किसी आवास, परिवहन के साधन या पूजा स्थल में चोरी करने के अपराध को परिभाषित करती है। इस धारा के तहत यदि कोई व्यक्ति किसी के घर, कार, ट्रेन, बस, या किसी धार्मिक स्थल से कुछ चुराता है, तो वह इस धारा के तहत दोषी ठहराया जा सकता है।



BNS की धारा 305 जमानती है या गैर-जमानती?

बीएनएस की धारा 305 गैर-जमानती है जिसके कारण इस अपराध के आरोपी व्यक्ति को जमानत मिलना बहुत ही मुश्किल हो जाता है।



बीएनएस की धारा 305 के दोषी व्यक्ति को क्या सजा मिलती है?

सेक्शन 305 के अपराध के तहत दोष साबित हो जाने पर दोषी व्यक्ति को सात साल तक की अवधि के लिए कारावास या जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।


क्या धारा 305 में दोनों पक्षों के बीच समझौता किया जा सकता है?

नहीं, धारा 305 में न्यायालय की कार्यवाही के दौरान किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता है। 



क्या भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 का अपराध संज्ञेय (Cognizable) है?

बीएनएस की धारा 305 जो की चोरी के अपराधों से संबंधित है इसलिए यह एक  संज्ञेय अपराध माना जाता है। संज्ञेय अपराधों में आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को वारंट की आवश्यकता नहीं पड़ती है।