विषयसूची
- बीएनएस की धारा 125 क्या है
- भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 के अपराध के रुप में लागू करने वाली मुख्य बातें:-
- कुछ ऐसे कार्य जिनको इस धारा के तहत गंभीर अपराध माना जा सकता है
- इस धारा का आपराधिक उदाहरण
- बीएनएस धारा 125 (A) (B) में सजा
- धारा 125 में जमानत कब व कैसे मिलती है
- आरोपी व्यक्तियों के लिए उपयोगी बचाव उपाय
- बीएनएस धारा 125 पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
बीएनएस (BNS) की धारा 125 के तहत, अगर कोई व्यक्ति लापरवाही या जल्दबाजी में ऐसा कार्य करता है जिससे किसी की जान या सुरक्षा को खतरा होता है, तो उसे दंडित किया जा सकता है। दोषी को मिलने वाली सजा अपराध की गंभीरता पर निर्भर करती हैं, इसके तहत तीन साल तक की जेल, एक लाख रुपये तक का जुर्माना, या दोनों हो सकते हैं। इस आर्टिकल में इस धारा के बारे में विस्तार से जानेंगे जैसे कि बीएनएस धारा 125 (a) (b) क्या है? इस धारा के तहत सजा कितनी और जमानत कैसे मिलती है?
किसी व्यक्ति के जीवन को खतरे में लाने वाले आपराधिक कार्यों के लिए पहले भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 336 व 338 के तहत सजा की कार्यवाही की जाती थी। जिसे भारतीय न्याय संहिता के लागू किए जाने के बाद से भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 से बदल दिया गया है। इसलिए कानूनी छात्रों, पुलिस अधिकारी व देश के सभी नागरिकों के लिए इस कानून के बारे में जानना बहुत ही जरुरी है।
बीएनएस की धारा 125 क्या है
भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125 में किसी व्यक्ति की जान या व्यक्तिगत सुरक्षा को जानबूझकर खतरे में डालने वाले कार्यों को अपराध माना जाता है। यह धारा उन सभी मामलों को कवर करती है, जहां किसी व्यक्ति के द्वारा किए गए कार्यों द्वारा किसी अन्य व्यक्ति को शारीरिक या मानसिक रूप से नुकसान पहुंचने का खतरा होता है।
इसका मतलब है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसा कोई भी कार्य करता है जिससे किसी अन्य व्यक्ति की जान को या किसी भी अन्य तरीके से शारीरिक या मानसिक नुकसान होता है। तो ऐसे व्यक्ति पर बीएनएस सेक्शन 125 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा सकती है।
भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 के अपराध के रुप में लागू करने वाली मुख्य बातें:-
- आरोपी द्वारा किया गया कार्य जानबूझकर किया जाना चाहिए।
- किए गए कार्य के द्वारा किसी व्यक्ति की जान या व्यक्तिगत सुरक्षा को किसी प्रकार का खतरा होना चाहिए।
- पीड़ित व्यक्ति को आरोपी द्वारा किए गए कार्य से शारीरिक व मानसिक नुकसान पहुँच सकता है।
- इस अपराध के तहत दोषी पाये जाने वाले व्यक्तियों को कारावास व जुर्माने की सजा से दंडित किया जा सकता है।
कुछ ऐसे कार्य जिनको इस धारा के तहत गंभीर अपराध माना जा सकता है
- किसी व्यक्ति पर जानलेवा हमला करना, जैसे कि चाकू मारना, गोली मारना आदि।
- किसी को जान से मारने की धमकी देना, जिसे आरोपी के द्वारा अंजाम भी देने की संभावना हो।
- किसी व्यक्ति को ऐसी चोट पहुंचाना जिससे उसकी स्थायी विकलांगता हो जाए या उसकी जान को खतरा हो।
- किसी को भी जबरदस्ती किसी स्थान पर ले जाना या बंदी बनाना।
- यौन उत्पीड़न करना, जैसे कि छेड़छाड़, दुर्व्यवहार या बलात्कार।
- बदनाम करने या डराने धमकाने की कोशिश करना।
- जानबूझकर किसी को आग में फेंकना या किसी जहरीली वस्तु खिलाना।
इस धारा का आपराधिक उदाहरण
राहुल और सुरेश दोनों पड़ोसी थे और अक्सर दोनों के बीच किसी ना किसी बात को लेकर अकसर झगड़े होते रहते थे। एक दिन, राहुल अपने घर के बगीचे में कुछ काम कर रहा था। उसी दौरान सुरेश ने जानबूझकर राम के बगीचे में पत्थर फेंक दिया जिससे राहुल को चोट लग गई।
इसके बाद दोनों के बीच बहुत ही ज्यादा झगड़ा हो गया। कुछ ही देर में दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई की सुरेश ने राहुल पर एक लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले के कारण राहुल को गंभीर चोटें आईं और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। यह घटना BNS धारा 125 के अंतर्गत आती है क्योंकि सुरेश ने जानबूझकर राहुल को चोट पहुंचाई और उसकी जान को खतरे में डाला।
बीएनएस धारा 125 (A) (B) में सजा
इस धारा के तहत सजा अपराध की गंभीरता पर निर्भर करती है। इस सेक्शन के तहत अपराध की सजा को 2 केटेगरी में बांटा गया है जो है A और B. बीएनएस A के तहत यदि किसी व्यक्ति को मामूली चोट लगती है, तो दोषी पाये जाने वाले व्यक्ति को छह महीने तक की कैद या पांच हजार रुपये तक का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।
धारा B के तहत किसी व्यक्ति को गंभीर चोट लगती है, तो दोषी व्यक्ति को तीन साल तक की कैद या दस हजार रुपये तक का जुर्माना या दोनों से दंडित किया जा सकता है।
धारा 125 में जमानत कब व कैसे मिलती है
बीएनएस की धारा 125 के तहत आने वाला अपराध संज्ञेय और जमानती है। हालाँकि जमानत मिलना भी अपराध की गंभीरता और अन्य परिस्थितियों पर निर्भर करता है। यदि अपराध ज्यादा गंभीर है, तो आरोपी व्यक्ति को जमानत मिलना मुश्किल हो सकता है। लेकिन यदि आरोपी द्वारा किया गया अपराध गंभीर नहीं है, तो जमानत मिल सकती है।
आरोपी व्यक्तियों के लिए उपयोगी बचाव उपाय
यदि किसी व्यक्ति पर इस अपराध के आरोप लगते है तो वह नीचे दी गई बाते बचाव में काम आ सकती है:-
- ऐसे गंभीर आपराधिक मामलों में आरोप लगते ही तुरन्त किसी अनुभवी वकील से अपने बचाव के लिए संपर्क करें।
- वकील कानूनी दांव पेचों के द्वारा अपने अनुभव को इस्तेमाल करके आपके बचाव के लिए हर संभव प्रयास करेगा।
- आरोपी व्यक्ति को अपने बचाव के लिए यह देखना भी बहुत जरुरी है कि जो आरोप उस पर लगाए गए है वो सही भी है या नहीं।
- यदि आप पर फंसाने के लिए झूठे आरोप लगाए गए है तो अपने बचाव से संबंधित सबूतों को न्यायालय में पेश करें।
- यदि कोई ऐसा व्यक्ति आपके पास है जो आपके बेगुनाह होने की गवाही दे सकें, तो ऐसे व्यक्ति की सहायता जरुर ले।
- ध्यान रखे कि खुद के बचाव के लिए कोई भी ऐसा सबूत या दस्तावेज ना दे जो गलत हो। क्योंकि ऐसा करने से आप और बड़ी समस्या में फंस सकते है।
- कानून पर विश्वास रखें और अपने वकील से सलाह लेते रहे।
निष्कर्ष:- बीएनएस धारा125 समाज में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह धारा उन लोगों को रोकती है जो दूसरों को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। यह धारा पीड़ितों को न्याय दिलाने में भी मदद करती है। इस प्रकार के गंभीर अपराधों से संबंधित कोई भी कानूनी सहायता प्राप्त करने के लिए आप अभी हमारे वकीलों से बात कर सकते है।
बीएनएस धारा 125 पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
BNS Section 125 क्या है व यह किस अपराध में लगती है?
BNS 125 किसी व्यक्ति की जान या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाले अपराधों से संबंधित है। यह धारा तब लागू होती है जब कोई व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति की सुरक्षा को खतरा पहुँचाते हुए उस पर हमला करता है।
बीएनएस की धारा 125 के तहत क्या सजा का प्रावधान है?
भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 के तहत दोषी पाये जाने वाले व्यक्ति को अपराध की गंभीरता के हिसाब से 6 महीने से लेकर 3 वर्ष तक की कारावास व जुर्माने से दंडित किया जा सकता है।
क्या BNS 125 लगने पर जमानत मिल सकती है?
भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 में आरोपी व्यक्ति की जमानत का फैसला उसके द्वारा किए गए अपराध की गंभीरता के आधार पर ही लिया जा सकता है।
क्या धारा 125 के तहत अपराध संज्ञेय है?
हाँ, BNS की धारा 125 एक संज्ञेय अपराध है। जिसका अर्थ है कि पुलिस आरोपी को बिना वारंट के गिरफ्तार कर सकती है और मजिस्ट्रेट की अनुमति के बिना जांच शुरू कर सकती है।
क्या सिर्फ तेज गाड़ी चलाने पर भी मामला बन सकता है?
हाँ। अगर इससे किसी की जान या सुरक्षा खतरे में पड़ी हो, तो यह धारा लग सकती है।