वकालतनामा क्या होता है
Read in Englishवकालतनामा क्या होता है?
वकालतनामा एक प्रकार का कानूनी दस्तावेज होता है, और यह वकील और उसके मुवक्किल के मध्य उसके मामले की सुनवाई करने के लिए किये गए करार का लिखित प्रमाण होता है। किसी भी मुवक्किल के मामले की अदालत में शुरुआत उसके वकील के वकालतनामे के साथ होती है। यह दस्तावेज आवेदक की सहमति की घोषणा करने के लिए वकील द्वारा अधिवक्ता अधिनियम, 1961 के तहत अदालत में प्रस्तुत किया जाता है। वकालतनामा एक प्रकार का समझौता या अथॉरिटी पत्र होता है, जो मुवक्किल द्वारा अपने वकील को दिया जाता है, वकालतनामा अदालत में आवेदक का प्रतिनिधित्व करने के लिए उस वकील को अधिकृत करता है। वकालतनामा के माध्यम से, व्यक्ति अपनी ओर से अधिवक्ता को न्यायालय की कानूनी कार्यवाही में कार्य करने के लिए अधिकृत करता है। इस दस्तावेज में वादी, प्रतिवादी और अधिवक्ता से संबंधित विवरण वर्णित होते हैं, जिसमें अधिवक्ता के हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान होते हैं, और मुवक्किल के द्वारा अधिवक्ता की लिखित रूप में नियुक्ति होती है।
अपनी कानूनी समस्या के लिए वकील से बात करें
वकालतनामा के आवश्यक तत्व
वकालतनामा कोर्ट में दाखिल करना बहुत ही आवश्यक होता है, अगर आप कोर्ट में वकालतनामा दाखिल नहीं करते हैं, तो आप कोर्ट में अपना केस वकील के द्वारा नहीं लड़ सकते हैं।
-
वकालतनामा उचित स्टाम्प राशि के साथ कोर्ट में जमा किया जाता है।
-
वकालतनामा का एक अन्य लाभ यह भी होता है, कि यदि आप कोर्ट में किसी कारणवश उपस्थित नहीं हो पाए हैं, तो आपका केस यानी वाद जो आपने अपने वकील के द्वारा कोर्ट में दाखिल किया था, उस पर कोई ऐसी कार्यवाही नहीं होगी जिसके द्वारा आप का केस खारिज कर दिया जाए क्योंकि आपका वकील एक हाजिरी माफी के द्वारा आप की उपस्थिति को माफ करा सकता है।
-
वकालतनामा के माध्यम से आपका वकील वकालतनामा के द्वारा केवल एक पक्ष का ही वकील हो सकता है, यानी जो वकील आपके पक्ष में लड़ रहा है, अब वह आपके दूसरे यानी विपक्ष में नहीं जा सकता है, और ना ही उससे कोई ऐसा गठबंधन कर सकता है, जिसके द्वारा आप का वाद खारिज हो जाए या आपको नुकसान हो सके।
-
वकालतनामा की समय सीमा क्लाइंट या वकील की मृत्यु तक की होती है, या मुकदमे की समाप्ति तक होती है।
-
वकालतनामा पर क्लाइंट यानी पक्षकार और उसके वकील के हस्ताक्षर होते हैं, अगर क्लाइंट अनपढ़ है, तो उसका अंगूठे का निशान भी लगाया जा सकता है।
वकालतनामा कैसे भरा जा सकता है?
हमारे देश में वकालतनामा को सिविल प्रक्रिया संहिता 1908 के आदेश 3 नियम 4 के अनुसार भरा जा सकता है।
-
वकालतनामा में उस न्यायालय का नाम अंकित होना चाहिए, जिस न्यायालय के समक्ष आपको मुकदमा दायर करना है।
-
वकालतनामा में पक्षकार का पूर्ण नाम अंकित होना चाहिए।
-
वादी अथवा प्रतिवादी का पूरा नाम उसके पिता अथवा पति अथवा संरक्षक का नाम तथा पूरा पता दर्ज होना चाहिए।
-
उस अधिवक्ता का पूर्ण नाम जिसे न्यायलय के समक्ष पेश होने के लिए नियुक्त किया जा रहा है।
-
वादी अथवा प्रतिवादी के हस्ताक्षर (एक से अधिक वादी अथवा प्रतिवादी होने के स्थिति में सभी के हस्ताक्षर)।
-
अधिवक्ता के हस्ताक्षर।
-
वकालतनामा एक रजिस्टर्ड वकील के द्वारा ही दाखिल किया जा सकता है।
वकालतनामा के पहले और सबसे महत्वपूर्ण कदमों में से एक जो आपको शुरू करना चाहिए, वह एक अच्छा वकील को नियुक्त करना है, क्योंकि किसी न्यायालय में आपका प्रतिनिधित्व करने के लिए कोई योग्य वकील होना बहुत जरूरी है, और उसका नाम उस वकालतनामा में होना चाहिए, और वह कानूनी प्रक्रियाओं की निट्टी - ग्रिट्टी और वकालतनामा भरने में शामिल आवश्यक आवश्यकताओं से पूर्ण रूप से अवगत होता है। वकालतनामा को एक क़ानूनी पेपर उचित प्रारूप में भरना पड़ता है, जिसमें बहुत सी छोटी - बड़ी बातों को ध्यान में रखना पड़ता है, जिसके लिए एक वकील ही आपकी उचित मदद कर सकता है। एक वकील के पास दस्तावेजों को संभालने और ड्राफ्ट करने के लिए आवश्यक कानूनी ज्ञान और अनुभव होता है। वह आपको मार्गदर्शन करने में सक्षम होंगे और आपकी विशेष परिस्थिति तथ्य, परिस्थितियाँ, व्यावसायिक जोखिम, और इसमें शामिल होने की आवश्यकता के अनुसार आपके लिए वकालतनामा तैयार करेंगे, उसके बाद ही आपका केस न्यायालय में लड़ा जा सकता है। एक वकील को अच्छी क़ानूनी तकनीकों के बारे में पता होता है। एक वकील को काम पर रखने से आपको एक से अधिक तरीकों से मदद मिलेगी।

ये गाइड कानूनी सलाह नहीं हैं, न ही एक वकील के लिए एक विकल्प
ये लेख सामान्य गाइड के रूप में स्वतंत्र रूप से प्रदान किए जाते हैं। हालांकि हम यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी पूरी कोशिश करते हैं कि ये मार्गदर्शिका उपयोगी हैं, हम कोई गारंटी नहीं देते हैं कि वे आपकी स्थिति के लिए सटीक या उपयुक्त हैं, या उनके उपयोग के कारण होने वाले किसी नुकसान के लिए कोई ज़िम्मेदारी लेते हैं। पहले अनुभवी कानूनी सलाह के बिना यहां प्रदान की गई जानकारी पर भरोसा न करें। यदि संदेह है, तो कृपया हमेशा एक वकील से परामर्श लें।