BNSS Section 180 (CrPC 161) – पुलिस द्वारा गवाह से पूछताछ करने का अधिकार


भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 180 गवाहों से पूछताछ और उनके बयान लेने की कानूनी प्रक्रिया से संबंधित है। कुछ समय पहले तक जब पुलिस किसी अपराध की जांच करती थी, और गवाहों से पूछताछ करती थी, तो यह प्रक्रिया भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता (CRPC) की धारा 161 के तहत पूरी की जाती थी। लेकिन अब इसकी जगह बीएनएसएस की धारा 180 लागू की गई है। अब बीएनएस की धारा 180 के तहत ही गवाहों से पूछताछ के नियमों व तरीकों को बताया गया है।

आज के इस लेख में भारतीय न्याय संहिता की इस धारा के बारे में विस्तार से जानेंगे कि, बीएनएसएस सेक्शन 180 क्या है और यह कब लागू होती है? बीएनएसएस धारा 180 के तहत गवाहों से पूछताछ के नियम क्या है? इस सेक्शन के तहत पुलिस कब व किन मामलों में पूछताछ कर सकती है?


विषयसूची

  1. बीएनएसएस की धारा 180 क्या है?
  2. धारा 180 कब लागू होती है?
  3. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 180 के तहत गवाहों से पूछताछ के नियम क्या है?
  4. धारा 180 के तहत पुलिस कब व किन मामलों में पूछताछ कर सकती है?
  5. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 180 का गलत इस्तेमाल करें तो क्या करें?
  6. 1. शांत रहें और मदद करें (गलत जानकारी न दें)
  7. 2. अपने बयान पर ध्यान दें
  8. 3. वकील से मदद लें
  9. 4. बड़े पुलिस अधिकारियों से शिकायत करें
  10. 4. अदालत में केस डालें
  11. धारा 180 के तहत गलत बयान देने पर क्या सजा मिल सकती है?
  12. बीएनएसएस धारा 180 पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बीएनएसएस की धारा 180 क्या है?

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 180 पुलिस द्वारा गवाहों से पूछताछ करने के नियम के बारे में बताती है। आसान शब्दों में समझें तो, जब पुलिस किसी अपराध की जाँच कर रही होती है, तो उन्हें यह अधिकार होता है कि वे उन लोगों से सवाल पूछ सकें जिन्हें उस अपराध के बारे में कुछ भी जानकारी हो सकती है।

बीएनएसएस सेक्शन 180 यह भी बताता है कि पुलिस यह पूछताछ कैसे करेगी और पूछताछ किए जाने वाले व्यक्ति को इस कार्यवाही के दौरान क्या करना होगा।


धारा 180 कब लागू होती है?

बीएनएसएस की धारा 180 तब लागू होती है जब पुलिस किसी भी अपराध की जाँच कर रही होती है। जाँच का मतलब है कि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या कोई अपराध हुआ है, किसने किया है, और कैसे किया है।

जाँच के दौरान, पुलिस को ऐसे लोगों से जानकारी इकट्ठा करने की ज़रूरत होती है जो उस घटना के बारे में कुछ जानते हों। ऐसे लोगों को ही गवाह कहा जाता है।


भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 180 के तहत गवाहों से पूछताछ के नियम क्या है?

  1. बीएनएसएस की धारा 180 के तहत, कोई भी पुलिस अधिकारी को जो अपराध की जाँच कर रहा हो, उसे यह अधिकार होता है कि वह गवाहों से सवाल पूछे।
  2. इसके अलावा, अगर जाँच कर रहे पुलिस अधिकारी को लगे कि किसी दूसरे अधिकारी से पूछताछ करवाना ज़रूरी है, तो वह उसे भी ऐसा करने के लिए कह सकता है।
  3. पुलिस अधिकारी गवाहों से मौखिक रूप से (बोलकर) सवाल कर सकते हैं। इसके अलावा, पुलिस गवाहों के बयान को लिखकर भी दर्ज कर सकती है या उसे ऑडियो या वीडियो में रिकॉर्ड कर सकती है। अगर बयान लिखकर दर्ज किया जाता है, तो हर गवाह का बयान अलग-अलग लिखा जाएगा।
  4. गवाह के लिए भी यह नियम होता है, कि वह पुलिस के सवालों का सच-सच जवाब दे। गवाह को उन सवालों का जवाब देना होता है जो सीधे तौर पर कानूनी मामले से जुड़े हुए हों। हालांकि, अगर कोई सवाल ऐसा है जिससे गवाह पर ही किसी अपराध का आरोप लग सकता है या उसे सज़ा हो सकती है, तो गवाह को उस सवाल का जवाब देने की ज़रूरत नहीं होती।
  5. यदि कोई महिला यह आरोप लगाती है कि उसके साथ यौन अपराध (जैसे बलात्कार, छेड़छाड़) हुआ है, तो उसका बयान महिला पुलिस अधिकारी से ही लिया जाएगा।

धारा 180 के तहत पुलिस कब व किन मामलों में पूछताछ कर सकती है?

चाहे छोटा अपराध हो या बड़ा, अगर पुलिस को लगता है कि किसी व्यक्ति के पास मामले से जुड़ी कोई जानकारी है, तो वे उससे धारा 180 के तहत पूछताछ कर सकती है। यहाँ कुछ उदाहरण दिए गए हैं जहाँ पुलिस धारा 180 के तहत पूछताछ कर सकती है:

  • चोरी या लूट: अगर कहीं चोरी या लूट हुई है, तो पुलिस आसपास के लोगों से, पीड़ितों से या जिन पर शक हो उनसे पूछताछ कर सकती है।
  • मारपीट या लड़ाई: अगर कहीं मारपीट या लड़ाई हुई है, तो पुलिस घायल व्यक्ति, चश्मदीद गवाहों या झगड़ा करने वालों से सवाल पूछ सकती है।
  • सड़क दुर्घटना: अगर कोई सड़क दुर्घटना हुई है, तो पुलिस ड्राइवर, या दुर्घटना देखने वालों से पूछताछ कर सकती है।
  • हत्या या गंभीर अपराध: ऐसे गंभीर मामलों में तो पुलिस हर उस व्यक्ति से पूछताछ कर सकती है जिसके पास थोड़ी भी जानकारी होने की संभावना हो।
  • साइबर अपराध: अगर कोई ऑनलाइन धोखाधड़ी या हैकिंग का मामला है, तो पुलिस पीड़ित, संदिग्धों या तकनीकी जानकारी रखने वालों से पूछताछ कर सकती है।

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 180 का गलत इस्तेमाल करें तो क्या करें?

कभी-कभी पुलिस अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल कर सकती है। अगर आपको लगता है कि पुलिस बीएनएसएस की धारा 180 का गलत तरीके से इस्तेमाल कर रही है, तो आपको अपनी सुरक्षा और अधिकारों के लिए कुछ कदम उठाने होंगे।

यहाँ कुछ तरीके दिए गए हैं, जिनसे आप पुलिस के गलत व्यवहार के खिलाफ कार्यवाही कर सकते है:


1. शांत रहें और मदद करें (गलत जानकारी न दें)

अगर आपको लगता है कि पुलिस आपके साथ ठीक से व्यवहार नहीं कर रही है, तो गुस्से में आकर कोई भी कार्य करने से आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। इसलिए शांत रहें और पुलिस के सवालों का जवाब सही तरीके से दें, लेकिन सिर्फ सच बोलें।

अगर आपको किसी सवाल का जवाब नहीं पता है, तो साफ-साफ कहें कि आपको नहीं पता। गलत जानकारी बिल्कुल न दें।


2. अपने बयान पर ध्यान दें

जब पुलिस आपका बयान लिखे, तो ध्यान से सुनें कि वे क्या लिख रहे हैं। अगर आपको लगता है कि कुछ गलत लिखा जा रहा है या आपकी बात को गलत तरीके से लिखा जा रहा है, तो तुरंत रोकें और सही करवाएं।

अपने द्वारा दिए गए बयान पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे ध्यान से पढ़ें और समझें। अगर आप पुलिस द्वारा लिखी गई जानकारी से सहमत नहीं हैं, तो हस्ताक्षर न करें और बताएं कि आपको क्या गलत लग रहा है।


3. वकील से मदद लें

अगर आपको लगता है कि पुलिस ने आपके साथ गलत किया है, तो किसी वकील से संपर्क करें। वकील आपको बताएगा कि आपको क्या करना चाहिए और कैसे सही रास्ते पर आगे बढ़ना चाहिए। अगर आपके पास वकील नहीं है, तो आप इस लिंक पर क्लिक करके हमारे अनुभवी वकीलों से कानूनी सहायता भी ले सकते हैं।


4. बड़े पुलिस अधिकारियों से शिकायत करें

अगर पुलिस ने आपके साथ कुछ गलत किया है, तो आप उनके बड़े अफसर (जैसे पुलिस अधीक्षक या पुलिस आयुक्त) से लिखित शिकायत कर सकते हैं।


4. अदालत में केस डालें

अगर पुलिस के गलत काम से आपको कोई नुकसान हुआ है, तो आप अदालत में केस डाल सकते हैं और वहां न्याय की मांग कर सकते हैं।


धारा 180 के तहत गलत बयान देने पर क्या सजा मिल सकती है?

बीएनएसएस की धारा 180 के तहत पुलिस की पूछताछ के वक्त किसी भी प्रकार का गलत बयान या झूठी गवाही देना कानूनन जुर्म माना जाता है। अगर कोई व्यक्ति जानबूझकर या गलती से भी ऐसा करता है, तो उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

  • आप पर अलग से केस दर्ज हो सकता है: पुलिस आपके गलत बयान या झूठी गवाही के लिए आप पर एक नया केस दर्ज कर सकती है। यह केस इसलिए होगा क्योंकि आपने कानून को गुमराह करने की कोशिश की।
  • आपको जेल हो सकती है: अगर यह साबित हो जाता है कि आपने जानबूझकर गलत बयान दिया था, तो आपको जेल की सज़ा भी हो सकती है। सज़ा की अवधि इस बात पर निर्भर करेगी कि आपका गलत बयान कितना गंभीर था और उसने जाँच को कितना नुकसान हुआ है। इसके अलावा आप पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

निष्कर्ष:- बीएनएसएस सेक्शन 180 के द्वारा यह समझने को मिलता है कि किसी मामले की जांच करने के लिए पुलिस किस प्रकार सवाल-जवाब कर सकती है, और इन सवालों का जवाब देते समय हमें किन बातों बातों का ध्यान रखना चाहिए।

अगर कभी आपको लगे कि किसी कानूनी दाँव-पेंच में आप फँस गए हैं, या आपको अपनी बात सही तरीके से रखने के लिए किसी अनुभवी वकील की ज़रूरत है, तो हमारे काबिल वकील हमेशा आपकी मदद के लिए तैयार हैं। इसलिए अपनी किसी भी कानूनी समस्या से निपटने के लिए हमसे नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके संपर्क करें।



BNSS धारा 180 के लिए अनुभवी वकील खोजें

बीएनएसएस धारा 180 पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल


बीएनएसएस की धारा 180 क्या है?

BNSS 180 एक बहुत ही उपयोगी धारा है जो बताती है, कि पुलिस किसी भी ऐसे व्यक्ति से सवाल पूछ सकती है जिसे किसी अपराध के बारे में कुछ जानकारी हो सकती है या उसने किसी अपराध को होते हुए देखा हो। 



क्या पुलिस हमें कभी भी पूछताछ के लिए बुला सकती है?

हाँ, अगर पुलिस किसी अपराध की जाँच कर रही है और उन्हें लगता है कि आपके पास उस मामले से जुड़ी कोई जानकारी हो सकती है, तो वे आपको पूछताछ के लिए बुला सकते हैं।



अगर पुलिस मुझे बार-बार पूछताछ के लिए बुलाए तो क्या करूँ?

अगर पुलिस आपको बार-बार बुला रही है और आपको लगता है कि यह ज़रूरी नहीं है, तो आप अपने वकील से सलाह ले सकते हैं।



क्या पुलिस पूछताछ को रिकॉर्ड कर सकती है?

हाँ, पुलिस आपके बयान को लिख सकती है या उसे ऑडियो या वीडियो में रिकॉर्ड भी कर सकती है।