आधार कार्ड निकालना है?

Read in English
April 17, 2019
एडवोकेट चिकिशा मोहंती द्वारा



आधार के लिए आवेदन कैसे करें

आधार भारत के हर निवासी के लिए जारी किया गया एक विशिष्ट पहचान नंबर है। आधार में एक 12-अंकीय संख्या होती है, जो प्रत्येक व्यक्ति के लिए विशिष्ट जनसांख्यिकीय और बायोमेट्रिक डेटा जैसे कारकों के आधार पर बनाई जाती है। आधार के लिए वैधानिक निकाय भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यू. आई. डी. ए. आई.), भारत सरकार है।

सभी व्यक्तियों को आधार कार्ड के लिए आवेदन करना आवश्यक होगा, क्योंकि इसे व्यापक रूप से स्वीकार किया जाता है, और पहचान प्रमाण के रूप में उपयोग किया जाता है। यह एड्रेस प्रूफ के उद्देश्य को भी पूरा करता है।
 

आधार कार्ड के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया

आधार कार्ड के आवेदन करने के लिए, आप अपने पास के किसी भी आधार नामांकन केंद्र पर जा सकते हैं। नामांकन केंद्र पर आपको एक फॉर्म भरना होगा, और अपने बायोमेट्रिक विवरण को आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा करना होगा। पहचान और पते के प्रमाण के सत्यापन के लिए इन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।

ये आवश्यक शर्तें विशेष रूप से आधार कार्ड के लिए आवेदन की प्रक्रिया को सक्षम करती हैं। यू. आई. डी. ए. आई. के पास उन लोगों के लिए भी विकल्प हैं, जिनके पास वैध प्रमाण नहीं हैं। यू. आई. डी. ए. आई. एक अपडेटेड सूची प्रदान करता है, जिसके माध्यम से एक निवासी यह जान सकेगा कि उसे आधार कार्ड के लिए कहां नामांकन करना है।

वित्तीय वर्ष 2016-17 से आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य हो गया है। सरकारी योजनाओं के सभी मौद्रिक लाभ, पेंशन, एल. पी. जी. सब्सिडी को व्यक्तियों के आधार से जुड़े बैंक खातों में स्थानांतरित किया जाएगा। जैसा कि पहले कहा गया है, यह भारत में बच्चों और शिशुओं सहित प्रत्येक भारतीय व्यक्ति के लिए पहचान और पते के प्रमाण के रूप में कार्य करता है। इस प्रकार, निश्चित रूप से इसके लिए आवेदन करना चाहिए। अब तो सरकार ने लोगों को आधार कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करने में भी सक्षम बनाया है। ऑनलाइन आवेदन करने के आसान चरणों का उल्लेख नीचे किया गया है।

चरण 1:
अपने नज़दीकी आधार नामांकन केंद्र का पता लगाएँ।

चरण 2:
अपने केंद्र पर जाने के लिए, आपको ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करना होगा। ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की बुकिंग बहुत समय बचाती है, क्योंकि इससे आपको अपनी बारी के लिए लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा।

चरण 3:
सबसे आवश्यक बात यह है, की सत्यापन के लिए आपके पास कुछ आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए। इन दस्तावेजों में पहचान का प्रमाण, पते का प्रमाण, वोटर आई. डी. कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड आदि शामिल हैं।

चरण 4:
अपने दस्तावेजों को जमा करने के साथ-साथ आपको अपने बायोमेट्रिक्स और फोटोग्राफ भी जमा करने होंगे।

चरण 5:
अगले चरण में आपको अपने नामांकन की अक्नोलेजमेन्ट पर्ची प्राप्त होगी, जिस पर 14 अंकों की संख्या होगी, जिससे आप अपने नामांकन की स्थिति की जांच कर सकते हैं। इसके अलावा, इस आधार नामांकन आई. डी. से आप अपना आयकर रिटर्न भी दाखिल कर सकते हैं।

चरण 6:
आवेदन प्रक्रिया के अंतिम चरण में अक्नोलेजमेन्ट पर्ची पर उल्लिखित समय को ध्यान में रखते हुए, आपको नामांकन संख्या के माध्यम से अपने आवेदन को ट्रैक करना होगा।

सभी डेटा के सफल सत्यापन के बाद, आपका आधार नंबर पोस्ट के माध्यम से आपके पते पर भेज दिया जाएगा। आपको भेजे जाने वाले आधार कार्ड में 90 दिन तक का समय लग सकता है।

यदि किसी व्यक्ति ने आधार कार्ड के लिए नामांकन किया है, लेकिन अभी तक उसे आधार कार्ड की फिजिकल प्रति प्राप्त नहीं हुई है, तो वह इसे यू. आई. डी. ए. आई. की वेबसाइट से आधार कार्ड का पी. डी. एफ. संस्करण ऑनलाइन डाउनलोड कर सकता है। ई-आधार को प्रिंट भी किया जा सकता है, और इसे हर जगह समान रूप से स्वीकार किया जाता है। व्यक्ति या तो आधार सॉफ्ट कॉपी को डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं, या डिजिटल संस्करण में इसका उपयोग कर सकते हैं।
 

अपने आधार नामांकन स्थिति की जाँच करें

आपके आधार नामांकन की स्थिति की जांच करने का सबसे सरल तरीका यह होगा:

  • यू. आई. डी. ए. आई. की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करें

  • आधार नामांकन टैब के तहत ‘आधार स्थिति’ पर क्लिक करें

  • अपना नामांकन नंबर दर्ज करें जो आपको नामांकन के समय प्रदान किया गया था।
     

आपके आवेदन के बाद आधार कार्ड प्राप्त करने में 3 महीने तक का समय लग सकता है। हालाँकि, कई बार, निर्धारित समय-सीमा के बाद भी लोग इसे प्राप्त नहीं कर पाते हैं। यदि आपने अपने आधार कार्ड को उक्त समय पर अपने पते पर प्राप्त नहीं किया है, तो आप इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन भी प्राप्त कर सकते हैं। हालाँकि, सुनिश्चित करें कि आपका आधार जनरेट हो चुका है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि आपका आधार जनरेट हो गया है, आप अपनी आधार स्थिति देख सकते हैं। यू. आई. डी. ए. आई. की वेबसाइट पर जाकर आपके आधार कार्ड के आवेदन की स्थिति की जाँच की जा सकती है। यहां से, आप आवेदन के दौरान प्रदान की गई नामांकन आई. डी. का उपयोग कर सकते हैं, और दिए गए स्थान में दर्ज कर सकते हैं।

कुछ स्थितियों में, किसी व्यक्ति को आधार कार्ड के लिए फिर से आवेदन करना पड़ सकता है, वे नीचे दी गयी हैं:

  • आधार कार्ड के लिए आवेदन 1 अप्रैल 2012 से पहले किया गया है,

  • आवेदन को यू. आई. डी. ए. आई. ने खारिज कर दिया है।
     

ग्राहक सहायता विवरण

यदि आप अपने आधार विवरण प्राप्त करने में किसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आप सीधे सरकार से मदद ले सकते हैं। आप या तो हेल्पलाइन नंबर या वेबसाइट के माध्यम से मदद ले सकते हैं। कुछ महत्वपूर्ण कांटेक्ट जानकारी, जिनकी आवश्यकता हो सकती है:

  • कॉल सेंटर - 1800 180 1947

  • फैक्स नंबर - 080 2353 1947

  • ई-मेल - [email protected]

  • डाक का पता - पोस्ट ऑफिस बॉक्स 1947, GPO - बैंगलोर – 560001
     

आधार पत्र प्राप्त करें

हर दूसरे कार्य की प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण के लिए, यह सुनिश्चित करने के लिए कई प्रक्रियाएं लागू की जा रही हैं, कि सभी नागरिकों की जानकारी और डेटा को एक ही केंद्रीय डेटाबेस के तहत संकलित किया जाए। यहां तक कि आधार कार्ड का भी एक इलेक्ट्रॉनिक संस्करण है। इस ई-संस्करण को व्यक्ति के आधार या नामांकन आई. डी. को जमा करके ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है। सबसे अच्छी बात यह है, कि यह संस्करण फिजिकल कार्ड की तरह ही मान्य होता है।

ई-आधार में, इसकी फिजिकल प्रति की तरह, एक व्यक्ति की व्यक्तिगत जानकारी भी होती है। व्यक्ति अपने आधार की निम्न जानकारी देखने के लिए यू. आई. डी. ए. आई. की वेबसाइट पर जा सकते हैं:

  • आधार संख्या

  • फोटो

  • नाम

  • जन्म की तारीख

  • पता

  • लिंग
     

अपना ई-आधार पत्र प्राप्त करने के लिए आप नीचे उल्लिखित प्रक्रिया का उल्लेख कर सकते हैं:

  • यू. आई. डी. ए. आई. की वेबसाइट पर जाएं और मेनू बार से 'अपनी आधार स्थिति जांचें' पर क्लिक करें।

  • तब आपको अपनी अक्नोलेजमेन्ट पर्ची पर मुद्रित दिनांक और समय के साथ अपनी नामांकन आई. डी. प्रदान करनी होगी।
     

फॉर्म जमा करने से पहले, आपको टेक्स्ट फ़ील्ड के ठीक नीचे दिखाए गए सत्यापन कोड को भरना चाहिए।

  • आपके आधार कार्ड को जनरेट किया गया है, या नहीं, इस बारे में आपको (टेक्स्ट मैसेज के माध्यम से कुछ सेकंड के बाद) सूचित किया जाएगा।

  • यदि यह पहले ही भेज दिया गया है, तो आपको उसके लिए सूचित किया जाएगा।

  • यदि आपका आधार कार्ड बन गया है, तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

  • आपको अपने विवरण को, पुनः भरने वाली एक नई विंडो में भरना होगा।

  • इस फॉर्म को सबमिट करने के बाद जो ओ. टी. पी. जेनरेट हुआ है, उसे दर्ज करना होगा।

  • डाउनलोड किए गए ई-आधार पत्र के लिए अपने पोस्टल पिन कोड का उपयोग करें।
     

अब आप इस ई-आधार पत्र का उपयोग नियमित रूप से कर सकते हैं। यहां तक कि वैध ई-आधार पत्र के जरिए बैंक खाता खोलना भी संभव है।
ऑनलाइन सर्वर या वेब सिस्टम को इस तरह से कोडित या तैयार किया जाता है, कि पंजीकरण प्रक्रिया के बाद, "वन टाइम पासवर्ड" (ओ. टी. पी.) को उपयोगकर्ता के पंजीकृत मोबाइल फोन पर मिनटों में भेजा जाता है। आगे बढ़ने के लिए आपको उस ओ. टी. पी. को खाली बॉक्स में भरना होगा।
 

आधार कार्ड का पासवर्ड क्या है?

अपना ई-आधार कार्ड प्राप्त करने के बाद, आप देखेंगे कि यह पासवर्ड से सुरक्षित है। ई-आधार पी. डी. एफ. फ़ाइल का पासवर्ड 8 अक्षरों का होता है। इसमें आपके नाम के पहले 4 अक्षर और आपके जन्म के वर्ष का संयोजन होता है।

ओ. टी. पी. प्राप्त न होने के कारण:
आपके ओ. टी. पी. को अभी तक आपको प्राप्त नहीं होने के विभिन्न कारण हो सकते हैं। जिनमे से कुछ कारण निम्न हैं:

अपंजीकृत मोबाइल नंबर:
यदि आपने आधार कार्ड के लिए आवेदन करते समय अपना मोबाइल नंबर पंजीकृत नहीं किया है, तो आपका वन टाइम पासवर्ड आपके फोन पर नहीं भेजा जाएगा। यह एक अभिन्न कदम है, जिसे अवश्य ही उठाया जाना चाहिए।

ब्लॉक्ड नंबर:
यदि आप 2 महीने से अधिक के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर का उपयोग नहीं करते हैं, तो यह स्वचालित रूप से ब्लॉक हो जाता है। इसके लिए आपको सबसे पहले अनब्लॉकिंग की प्रक्रिया का पालन करना होगा।

नेटवर्क समस्या:
वह क्षेत्र जिसके आसपास खराब नेटवर्क कवरेज हो सकते हैं। इस कारण से ओ. टी. पी. आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर तक नहीं पहुंचा होगा।

मोबाइल में मेमोरी की समस्याएं:
मोबाइल में मेमोरी पूर्ण होने से मैसेज न प्राप्त होने की समस्याएं उत्पन्न होती हैं, इसके लिए ऐसे महत्वपूर्ण कार्य करने से पहले मोबाइल में पर्याप्त मेमोरी की जाँच कर लेनी चाहिए।

यू. आई. डी. ए. आई. पर भारी ट्रैफिक:
कभी-कभी जब यू. आई. डी. ए. आई. की आधिकारिक वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक होता है, तो एक रिक्वेस्ट को पूर्ण करने में लंबा समय लग सकता है। यदि यह बहुत लंबा होता है, तो रिक्वेस्ट समाप्त हो सकती है।

गलत नंबर:
कुछ लोग एक से अधिक मोबाइल नंबर का प्रयोग करते हैं, ऐसी स्तिथि में कौन सा नंबर आधार से पंजीकृत हैं, इस बात का ध्यान रखना बहुत आवश्यक होता है।


संबंधित आलेख