शादी का झांसा देकर संबंध बनाना - धारा, सजा और और पीड़िता के लिए कानूनी विकल्प



​आज के समय में ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं, जहां कुछ लड़के लड़कियों को शादी का वादा करके उनके साथ शारीरिक संबंध बना लेते हैं, लेकिन बाद में शादी करने से मना कर देते हैं। लड़की जब किसी पर भरोसा करके रिश्ता बनाती है, तो वह दिल से उसे अपना सब कुछ मान बैठती है।लेकिन जब वह धोखा खाती है, तो समझ नहीं पातीं कि अब क्या करें और कहां जाएं।

ऐसा करना सिर्फ एक धोखा नहीं होता, बल्कि कानून के अनुसार एक अपराध भी हो सकता है। इसलिए हर किसी को यह जानना बहुत जरूरी है कि ऐसे मामलों में कानून क्या कहता है, और पीड़ित लड़की को किस तरह की कानूनी मदद मिल सकती है।

आज के इस लेख में हम आपको शादी का वादा करके संबंध बनाने के विषय पर जानकारी देंगे कि, क्या शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाना अपराध है? शादी का वादा करके संबंध बनाना रेप माना जाता है या नही? शादी का झांसा देने पर कौन-कौन सी BNS धारा लगती है?


विषयसूची

  1. क्या शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाना अपराध है?
  2. क्या शादी का वादा करके संबंध बनाने के कार्य को बलात्कार कहा जा सकता है?
  3. ऐसे मामलो में लड़की क्या कानूनी कारवाई कर सकती है?
  4. शादी का वादा करके धोखा देने पर कौन सी धारा लगती है?
  5. शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के अपराध की शिकायत कैसे दर्ज की जाती है?
  6. शिकायत दर्ज करवाने के बाद क्या होता है?
  7. क्या शादी का झूठा वादा करके संबंध बनाने से जुड़ा हर मामला बलात्कार माना जाता है?
  8. अक्सर पूछे जाने वाले सवाल


क्या शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाना अपराध है?

हाँ, अगर कोई लड़का किसी लड़की को शादी करने का वादा करता है और उसी भरोसे पर लड़की उसके साथ शारीरिक संबंध बना लेती है, लेकिन बाद में लड़का शादी करने से इनकार कर देता है, तो यह कानून के अनुसार एक अपराध हो सकता है।

ऐसे मामलों में लड़की ने जो रिश्ता बनाया, वह प्यार और भरोसे के साथ बनाया होता है। लेकिन अगर लड़का शुरू से ही झूठ बोल रहा था और सिर्फ शारीरिक संबंध बनाने के लिए शादी का झांसा दे रहा था, तो यह एक तरह का धोखा और ज़बरदस्ती मानी जाती है।
 



क्या शादी का वादा करके संबंध बनाने के कार्य को बलात्कार कहा जा सकता है?

अगर कोई लड़का लड़की से कहता है कि वह उससे शादी करेगा और उसी भरोसे पर लड़की उसके साथ शारीरिक संबंध बनाती है, लेकिन बाद में वह लड़का शादी करने से मना कर देता है, तो इसका मतलब है कि लड़की को झूठा भरोसा दिया गया था।

इसलिए लड़की ने जो रिश्ता बनाया वो अपनी मर्ज़ी से नहीं, बल्कि धोखे में आकर और झूठे वादे पर वह रिश्ता बनाया था। ऐसे में कानून कहता है कि लड़की की सहमति अगर धोखे से ली गई थी, और इसे बलात्कार माना जा सकता है।



ऐसे मामलो में लड़की क्या कानूनी कारवाई कर सकती है?

अगर किसी लड़के ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और फिर बाद में शादी से मुकर गया, तो यह एक गंभीर मामला है। ऐसे में पीड़िता को कानूनी कदम उठाने का पूरा अधिकार है। यहां हम आपको बताएंगे कि इस स्थिति में पीड़िता को क्या कदम उठाने चाहिए और किस प्रकार से वह सुरक्षित रह सकती है।

1. FIR दर्ज कराना

सबसे पहला कदम है पुलिस स्टेशन में जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराना। जब लड़के ने शादी का वादा किया और धोखा दिया, तो FIR  दर्ज करानी जरूरी है। FIR के बाद पुलिस जांच शुरू करती है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करती है।

2. महिला आयोग से शिकायत

अगर पुलिस आपकी समय पर मदद नहीं करती है, तो आप सीधा महिला आयोग में भी शिकायत कर सकती हैं। महिला आयोग महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करता है और वह पीड़िता को कानूनी मदद भी दे सकता है।

3. कोर्ट में केस दर्ज करना

अगर मामला गंभीर है और पुलिस से समाधान नहीं हो रहा, तो आप कोर्ट में केस दर्ज करा सकती हैं। एक अच्छे वकील की मदद से आप कोर्ट में अपनी शिकायत को दर्ज करवा सकती हैं और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकती हैं। कोर्ट मामले की गंभीरता को समझते हुए उचित फैसला देगा।

4. डिजिटल और मेडिकल सबूत इकट्ठा करना

इस प्रकार के मामलों में सबूत बहुत ही जरुरी होते हैं। अगर आपके पास डिजिटल सबूत (जैसे व्हाट्सएप चैट, कॉल रिकॉर्ड्स, या फोटो) और मेडिकल सबूत (जैसे मेडिकल रिपोर्ट, जो शारीरिक संबंध का प्रमाण दे सके) हैं, तो इनको इकट्ठा करना जरूरी है। ये सबूत आपके केस को मजबूत बनाएंगे और आरोपी को दोषी साबित करने में मदद करेंगे।

5. वकील से तुरंत सलाह लेना

ऐसे मामलों में किसी अच्छे वकील से सलाह लेना बहुत महत्वपूर्ण है। वकील आपको सही रास्ता दिखाएगा, कि आपको किस प्रकार से कानूनी कदम उठाने चाहिए और क्या दस्तावेज़ चाहिए होंगे।



शादी का वादा करके धोखा देने पर कौन सी धारा लगती है?

अगर कोई लड़का किसी लड़की को शादी करने की बात कहकर केवल उसका इस्तेमाल करता है, और उसके बाद शादी से मना कर देता है, तो यह कई कानूनी धाराओं के तहत अपराध माना जा सकता है। आइये सरल भाषा में समझते है:-

  • BNS Section 69: यह धारा विशेष रूप से शादी का झूठा वादा करके यौन संबंध बनाने को अपराध बनाती है। इसके तहत दोषी पाए जाने पर 10 साल तक की जेल और जुर्माना (Fine) हो सकता है।
  • BNS Section 318 : अगर कोई लड़का किसी लड़की को शादी का झूठा वादा करता है और बाद में उसे धोखा देता है, तो ऐसा कार्य करना धोखाधड़ी माना जाता है। यानी लड़के ने लड़की को झूठा वादा करके फंसाया। इस धारा के तहत 7 साल तक की कैद और जुर्माने का प्रावधान है।
  • BNS Section 64: यदि शादी का झांसा देकर बलात्कार किया जाता है, तो BNS की धारा 64 (जो पहले IPC की धारा 376 थी) के तहत बलात्कार का मामला दर्ज किया जा सकता है। बलात्कार के लिए सज़ा 10 साल से लेकर आजीवन कारावास या मृत्युदंड तक हो सकती है, साथ ही जुर्माना भी लगाया जा सकता है।


शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के अपराध की शिकायत कैसे दर्ज की जाती है?

अगर किसी लड़के ने आपको शादी का झांसा दिया और फिर आपके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी करने से मना कर दिया, तो आप उसके खिलाफ FIR दर्ज करा सकती हैं। आइए शिकायत दर्ज कराने की इस प्रक्रिया को आसान भाषा में समझाते हैं:

  1. पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत लिखवाएं: सबसे पहले आपको पुलिस स्टेशन जाना होगा। पुलिस स्टेशन में जाकर अपनी पूरी कहानी बताएं कि किस लड़के ने आपसे शादी का वादा किया और फिर कैसे धोखा दिया।
  2. शिकायत दर्ज होना: आपकी शिकायत में दी गई जानकारी को पुलिस FIR के रूप में दर्ज करेगी, जिससे मामला आधिकारिक रूप से दर्ज हो जाएगा और पुलिस आगे की कार्यवाही के लिए जांच शुरू करेगी।
  3. सबूत देना: अगर आपके पास इस मामले से जुड़ा कोई भी सबूत (जैसे मैसेज, कॉल रिकॉर्ड्स, फोटो, या गवाह) हैं, तो उन्हें पुलिस को दे सकती हैं। यह सबूत आपकी शिकायत को और मजबूत बनाएंगे।


शिकायत दर्ज करवाने के बाद क्या होता है?

  1. पुलिस जांच शुरू करेगी: जब FIR दर्ज हो जाएगी, तो पुलिस मामले की जांच शुरू करेगी और उस लड़के से पूछताछ करेगी, ताकि यह जान सकें कि उसने सच में शादी का वादा किया था या नहीं।
  2. मेडिकल जांच (अगर जरूरी हो): अगर मामला गंभीर है और बलात्कार का आरोप है, तो पुलिस लड़की का मेडिकल जांच भी करवा सकती है। इसके लिए लड़की को सरकारी अस्पताल भेजा जाएगा, जहां उसका मेडिकल किया जाएगा।
  3. कोर्ट में मामला: जब पुलिस जांच पूरी कर लेगी, तो इसके बाद आरोपी लड़के को कोर्ट में पेश किया जाएगा। अगर लड़का दोषी पाया जाता है, तो उसे सजा दी जाएगी।


क्या शादी का झूठा वादा करके संबंध बनाने से जुड़ा हर मामला बलात्कार माना जाता है?

जब कोई लड़का शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता है और बाद में शादी से मना कर देता है, तो यह हर बार रेप नहीं माना जाता। कोर्ट ऐसे मामलों में कई बातें ध्यान में रखता है, ताकि यह तय कर सके कि यह धोखा है या फिर कुछ और। आइए जानते हैं कि कोर्ट इस तरह के मामलों में क्या-क्या बातें देखता है:

1. धोखा देने का इरादा था या नहीं?

कोर्ट यह देखता है कि लड़के ने लड़की को धोखा देने के इरादे से झूठा वादा किया था या नहीं। अगर लड़के का मकसद सिर्फ धोखा देना था, तो यह मामला गंभीर हो सकता है।

2. संबंध के समय क्या दोनों की सहमति थी?

कोर्ट इस बात की भी जांच करता है, कि शारीरिक संबंध बनाने से पहले दोनों की मर्जी थी या नहीं। अगर लड़की ने बिना किसी दबाव या धोखे के संबंध बनाए, तो यह रेप नहीं माना जाएगा।

इस तरह, कोर्ट इन बातों को ध्यान में रखकर यह तय करता है कि मामला बलात्कार का है या नहीं।

निष्कर्ष:- शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के मामलों में लड़की को कानून के तहत पूरा अधिकार है कि वह अपनी शिकायत दर्ज करवा सके। FIR दर्ज कर के आप उस लड़के के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकती हैं, और उसे सजा दिलवा सकती है।

अगर कोई भी महिला इस तरह के किसी मामले का सामना कर रही हैं या किसी अन्य अपराध से भी पीड़ित हैं, तो ऐसे मामलों में न्याय दिलवाने के लिए हमारे अनुभवी वकील आपकी पूरी मदद करेंगे। आप अभी घर बैठे हमसे नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके बात कर सकता है।



अपने कानूनी मुद्दे के लिए अनुभवी अपराधिक वकीलों से सलाह प्राप्त करें

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल


क्या शादी का वादा देकर संबंध बनाना अपराध है?

जी हां, अगर कोई लड़का शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता है और फिर शादी से मुकर जाता है, तो यह एक अपराध है। 



क्या लड़की की सहमति से बनाया गया संबंध भी रेप माना जा सकता है?

अगर लड़की ने अपनी सहमति दी, लेकिन वह सहमति झूठे वादे पर थी (जैसे शादी का वादा करके संबंध बनाए गए), तो इसे रेप माना जा सकता है। 



अगर लड़का कहे कि घरवाले नहीं मान रहे, तो क्या लड़की कुछ नहीं कर सकती?

गर लड़का कहता है कि उसके घरवाले शादी के लिए नहीं मान रहे, तो यह कोई कानूनी वजह नहीं है। अगर उसने शादी का वादा किया था, तो यह उसका कानूनी कर्तव्य है कि वह उसे निभाए। यदि वह ऐसा नहीं करता, तो लड़की कानूनी कार्रवाई कर सकती है।



शादी का झांसा देकर संबंध बनाना कौन सी धारा में आता है?

जब कोई लड़का शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता है और बाद में शादी से मुकर जाता है, तो यह धोखा और विश्वास का उल्लंघन है। ऐसे मामलों में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69, 70 और 318 के तहत कार्यवाही की जा सकती है। 



क्या लंबे रिलेशनशिप के बाद भी केस हो सकता है?

हाँ। अगर महिला को लगता है कि पूरे रिश्ते के दौरान उसे शादी के नाम पर धोखे में रखा गया था, तो वह शिकायत कर सकती है।