लीजहोल्ड और फ्रीहोल्ड प्रॉपर्टी में अंतर - Leasehold vs Freehold Property in Hindi
जब हम कोई ज़मीन या मकान खरीदते हैं, तो हमें यह समझना बहुत ज़रूरी है कि वह लीजहोल्ड है या फ्रीहोल्ड। बहुत से लोग इन दोनों के बीच का अंतर नहीं समझ पाते और बाद में उन्हें कानूनी या आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिये यह जानना बहुत ज़रूरी है कि दोनों में क्या फर्क है, ताकि आप सही निर्णय ले सकें और बाद में किसी भी तरह की समस्या से बच सकें। इस लेख में, हम आपको इन दोनों तरह की प्रॉपर्टी के विषय में संपूर्ण जानकारी देंगे, जैसे कि लीजहोल्ड और फ्रीहोल्ड प्रॉपर्टी में क्या अंतर है? लीजहोल्ड प्रॉपर्टी को फ्रीहोल्ड में कैसे बदले? Leasehold और Freehold Property में से कौन-सी खरीदना बेहतर है?
विषयसूची
- पट्टे�पर ली गई (Lease Hold) प्रॉपर्टी क्या है?
- स्वामित्व वाली संपत्ति (Free hold Property) क्या है?
- Lease Hold और Free Hold प्रॉपर्टी में क्या अंतर है?
- 1. मालिक कौन होता है?
- 2. कितने समय के लिए हक मिलता है?
- 3. बेचने या ट्रांसफर करने में फर्क
- 4. कागजी कार्रवाई (Legal Process)
- 5. कीमत में फर्क
- 7. क्या वारिसों को देना आसान होता है?
- बैंक लोन किसमें आसानी से मिलता है?
- लीज और फ्री होल्ड प्रॉपर्टी में से कौन-सी खरीदना बेहतर है?
- लीजहोल्ड को फ्रीहोल्ड में कब बदला जा सकता है?
- लीजहोल्ड संपत्ति को फ्रीहोल्ड में कैसे बदलें?
- अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
पट्टे पर ली गई (Lease Hold) प्रॉपर्टी क्या है?
लीजहोल्ड प्रॉपर्टी जिसे आम भाषा में "पट्टे पर मिली संपत्ति" भी कहा जाता है, यह ऐसी संपत्ति (Property) होती है जिसमें किसी व्यक्ति को कुछ सालों के लिए किसी अन्य व्यक्ति की जमीन या मकान को इस्तेमाल करने का हक दिया जाता है, लेकिन वह उसका पूरा मालिक (Owner) नहीं होता।
आसान भाषा में कहें तो, यह किसी चीज़ को लंबे वक्त के लिए किराये (Rent) पर लेने जैसा होता है। इसमें ज़मीन का असली मालिक सरकार या कोई अन्य व्यक्ति या संस्था होती है, और आप इसे बस 30, 60 या 99 साल तक उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। उस समय के बाद आपको पट्टे (Lease) को फिर से बढ़वाना पड़ता है।
स्वामित्व वाली संपत्ति (Free hold Property) क्या है?
फ्रीहोल्ड प्रॉपर्टी जिसे आम देशी भाषा में "स्वामित्व वाली संपत्ति" या मालिकाना हक वाली संपत्ति भी कहा जाता है, यह एक ऐसी संपत्ति होती है जिसमें मकान और जमीन दोनों पर आपका पूरा हक होता है। यानी आप ही उसके असली मालिक (Real Owner) होते हैं।
आसान भाषा में कहें तो, फ्री होल्ड प्रॉपर्टी ऐसा घर या जमीन होती है जो हमेशा के लिए आपकी होती है। आप उसे किसी को भी बेच सकते हैं, किराये पर दे सकते हैं, या अपने बच्चों को दे सकते हैं, और इसके लिए आपको किसी से इजाज़त (Permission) लेने की जरूरत नहीं होती।
Lease Hold और Free Hold प्रॉपर्टी में क्या अंतर है?
पट्टे वाली और मालिकाना हक वाली संपत्ति (Leases Hold or Free Hold Property) के बीच कई मुख्य अंतर देखने को मिलते है, इसलिए किसी भी संपत्ति को खरीदने या पट्टे (Buy Or Lease) पर लेने से पहले इनके बीच के अंतर को समझना बहुत ही जरुरी होता है। आइये इन दोनों के अंतर को सरल भाषा में समझते है:-
1. मालिक कौन होता है?
लीजहोल्ड प्रॉपर्टी: लीजहोल्ड प्रॉपर्टी में आप जिस जमीन या घर को पट्टे (Lease) पर लेते है उस जमीन या मकान के आप असली मालिक नहीं होते। उस पर सिर्फ आपको कुछ सालों तक रहने या इस्तेमाल करने का हक मिलता है। असली मालिक कोई और होता है, जैसे सरकार या कोई संस्था।
फ्री होल्ड प्रॉपर्टी: फ्री होल्ड प्रॉपर्टी में आप खुद ही जमीन और मकान के पूरी तरह से मालिक होते हैं। और उसको बेचने या कुछ भी काम करते समय किसी से इजाज़त लेने की ज़रूरत नहीं होती।
2. कितने समय के लिए हक मिलता है?
लीज होल्ड प्रॉपर्टी: लीज पर ली गई जमीन को आप कुछ सालों के लिए ही इस्तेमाल कर सकते है। यह समय आमतौर पर 30, 60 या 99 साल का होता है। उसके बाद पट्टे को दोबारा बढ़वाना पड़ता है।
फ्री होल्ड प्रॉपर्टी: जबकि फ्रीहोल्ड संपत्ति को आप खरीद कर हमेशा के लिए अपनी बना सकते है।
3. बेचने या ट्रांसफर करने में फर्क
लीज होल्ड प्रॉपर्टी: अगर आप लीजहोल्ड प्रॉपर्टी बेचना या किसी और को देना चाहते हैं, तो पहले आपको उस जमीन के असली मालिक से अनुमति (Permission) लेनी पड़ती है।
फ्री होल्ड प्रॉपर्टी: लेकिन फ्री होल्ड प्रॉपर्टी आप खुद के फैसले से कभी भी बेच सकते हैं, गिफ्ट कर सकते हैं या बच्चों के नाम कर सकते हैं, इसमें कोई रोक नहीं होती।
4. कागजी कार्रवाई (Legal Process)
लीज होल्ड प्रॉपर्टी: लीजहोल्ड प्रॉपर्टी में पट्टे का एग्रीमेंट बनवाना पड़ता है, उसका नवीनीकरण (Renewal) करना पड़ता है और कई बार शुल्क (Fees) भी देनी पड़ती है। यह प्रक्रिया कई बार थोड़ी मुश्किल हो सकती है।
फ्री होल्ड प्रॉपर्टी: फ्रीहोल्ड प्रॉपर्टी की कागजी प्रक्रिया आसान होती है क्योंकि आप सीधे मालिक होते हैं और आपको बार-बार पट्टे पर ली गई जमीन की तरह फीस नहीं देनी पड़ती।
5. कीमत में फर्क
लीज होल्ड प्रॉपर्टी: पट्टे की संपत्ति की कीमत अक्सर थोड़ी कम होती है, क्योंकि उसमें पूरा मालिकाना हक नहीं मिलता।
फ्री होल्ड प्रॉपर्टी: पूरी तरह से मालिकाना हक होने के कारण यह संपत्ति थोड़ी महंगी होती है, लेकिन लंबे समय के लिए यह ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है।
7. क्या वारिसों को देना आसान होता है?
फ्री होल्ड प्रॉपर्टी: फ्रीहोल्ड प्रॉपर्टी को आप आसानी से अपनी वसीयत (Will) या गिफ्ट डीड के ज़रिए बच्चों को दे सकते हैं।
लीज होल्ड प्रॉपर्टी: वहीं, लीजहोल्ड प्रॉपर्टी को बच्चों को देने से पहले आपको लीज की शर्तों को देखना पड़ेगा और उस संपत्ति के मालिक की अनुमति (Permission) भी लेनी पड़ सकती है।
जाने - प्रॉपर्टी खरीदने से पहले कौन से डॉक्यूमेंट चेक करे?
बैंक लोन किसमें आसानी से मिलता है?
अगर आप फ्री होल्ड प्रॉपर्टी खरीदते हैं, यानि किसी जमीन को खरीद कर हमेशा के लिए अपना बना लेते है, तो ऐसी संपत्ति पर आपको बैंक से लोन आसानी से मिल सकता है। इससे बैंक को यह भी सुरक्षा मिलती है कि अगर आपने लोन नहीं चुकाया तो वे आपकी संपत्ति को बेच सकते हैं और लोन की रकम (Loan Amount) वापस पा सकते हैं। वहीं, पट्टे की संपत्ति (Lease Hold Property) पर लोन लेने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है।
लीज और फ्री होल्ड प्रॉपर्टी में से कौन-सी खरीदना बेहतर है?
जब आपको प्रॉपर्टी खरीदनी होती है, तो यह सवाल आता है कि लीजहोल्ड और फ्रीहोल्ड प्रॉपर्टी में से कौन-सी खरीदना बेहतर रहेगा। आइए इस बारे में भी सरल भाषा के द्वारा विस्तार से जानते है:-
Freehold प्रॉपर्टी खरीदना क्यों बेहतर है?
- पूरा मालिकाना हक: फ्री होल्ड प्रॉपर्टी पर आपका पूरी तरह से मालिकाना हक होता है। इसका मतलब है कि आप इस प्रॉपर्टी को बेच सकते हैं, गिफ्ट कर सकते हैं या दूसरों के नाम कर सकते हैं।
- लोन और निवेश: फ्री होल्ड प्रॉपर्टी पर बैंक से लोन लेना आसान होता है क्योंकि इसमें आपका पूरा मालिकाना हक होता है। साथ ही, यह अच्छा निवेश (Investment) मानी जाती है, क्योंकि आपको कभी भी प्रॉपर्टी वापस नहीं करनी पड़ती और समय के साथ इसकी कीमत भी बढ़ जाती है।
- कागजी प्रक्रिया आसान: फ्री होल्ड प्रॉपर्टी में कम कागजी कार्यवाही होती है। आपको लीज की अवधि खत्म होने या रिन्यूअल की चिंता नहीं होती, जिससे आपके लिए पूरी प्रक्रिया बहुत सरल हो जाती है।
लीज होल्ड प्रॉपर्टी खरीदना कब सही हो सकता है?
- कम कीमत: पट्टे वाली संपत्ति (Lease hold Property) की कीमत मालिकाना हक वाली संपत्ति (Freehold Property) से कम हो सकती है। अगर आपके पास ज्यादा पैसा नहीं है और आप कम दाम में किसी जमीन को लेकर उसका इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो यह एक अच्छा तरीका हो सकता है।
- लंबे समय के लिए हक: पट्टे पर ली गई संपत्ति पर आपको काफी लंबे समय के लिए रहने का हक मिल सकता है, जैसे 99 साल। अगर आप लंबे समय तक वहां रहना चाहते हैं तो यह ठीक हो सकता है। लेकिन ध्यान रखें कि जब लीज खत्म हो जाएगी, तो प्रॉपर्टी का मालिकाना हक असली मालिक को लौट जाएगा।
- कुछ खास प्रकार की प्रॉपर्टी: कुछ अपार्टमेंट्स या फ्लैट्स भी पट्टे पर मिल जाते हैं। इसका मतलब है कि इन प्रॉपर्टी के मालिक आप नहीं होते, बल्कि आपको उस प्रॉपर्टी का उपयोग करने का लंबे समय तक हक मिलता है, जैसे 99 साल तक।
जाने - प्रॉपर्टी ट्रान्सफर कैसे होता है - प्रक्रिया और नियम
लीजहोल्ड को फ्रीहोल्ड में कब बदला जा सकता है?
- जब पट्टे का समय खत्म हो जाए: अगर पट्टे (Lease) का समय खत्म हो रहा हो और उस जमीन का मालिक (जैसे सरकार या कोई व्यक्ति) आपको फ्रीहोल्ड में बदलने की अनुमति दे, तो आप इसे फ्रीहोल्ड में बदल सकते हैं।
- अगर लीज़ में यह शर्त हो: कभी-कभी लीज़ में ऐसी शर्त होती है कि एक तय समय के बाद आप प्रॉपर्टी का फ्रीहोल्ड यानि मालिकाना हक प्राप्त कर सकते हैं। आप पट्टे पर ली गई संपत्ति को उसके मालिक को पूरे पैसे देकर खरीद भी सकते है।
लीजहोल्ड संपत्ति को फ्रीहोल्ड में कैसे बदलें?
अगर आप अपनी पट्टे की जमीन पर पूरी तरह से अपना मालिकाना हक पाना चाहते है, तो इसके लिए एक विशेष प्रक्रिया होती है। जिसे "फ्रीहोल्ड ट्रांसफर" कहते हैं। आइये इस प्रक्रिया को आसान शब्दों में समझते हैं:
1. इसके लिए आवेदन कहां करना होता है?
इस प्रक्रिया के लिए आपको सबसे पहल स्थानीय प्रशासनिक अथॉरिटी (जैसे नगर निगम, विकास प्राधिकरण, या रियल एस्टेट बोर्ड) या उस संपत्ति के असली मालिक से संपर्क करना होगा।
2. क्या दस्तावेज़ चाहिए होते हैं?
लीजहोल्ड से फ्रीहोल्ड में बदलने के लिए आपको कुछ खास दस्तावेज़ (Documents) जमा करने होते हैं। ये दस्तावेज़ हो सकते हैं:
- प्रॉपर्टी की लीज डीड (Lease Deed)
- पहचान प्रमाण (Identity Proof): जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, आदि।
- पता प्रमाण (Address Proof): जैसे बिजली का बिल, बैंक स्टेटमेंट, आदि।
- भूमि उपयोग प्रमाण पत्र (Land Use Certificate): यह प्रमाण पत्र बताता है कि संपत्ति का उपयोग किस उद्देश्य के लिए हो रहा है।
- प्रॉपर्टी टैक्स रसीद (Property Tax Receipt)
3. आवेदन की प्रक्रिया:
सबसे पहले आपको अथॉरिटी में एक आवेदन पत्र (Application Letter) जमा करना होगा, जिसमें आप यह बताएं कि आप अपनी पट्टे की जमीन (Lease Hold Property) को मालिकाना हक (Freehold Property) वाली जमीन में बदलना चाहते हैं। आवेदन पत्र के साथ ऊपर बताए गए सभी दस्तावेज़ (Documents) भी जमा करने होंगे। इस प्रक्रिया के लिए फीस भी होती है, जो आवेदन करने से पहले पता कर लें। आवेदन जमा करने के बाद संबंधित अधिकारी आपकी संपत्ति की स्थिति और दस्तावेज़ों की जांच करेंगे।
4. फीस और शुल्क:
जमीन के क्षेत्र और मूल्य (Property Area & Value) के आधार पर फीस अलग-अलग हो सकती है। आपको यह फीस आवेदन करते वक्त ही भरनी होती है।
5. निर्णय और ट्रांसफर:
यदि सब कुछ सही पाया जाता है, तो आपको फ्रीहोल्ड संपत्ति के अधिकार दे दिए जाएंगे, और आपकी प्रॉपर्टी का मालिकाना हक पूरी तरह से आपके पास आ जाएगा।
जाने - पावर ऑफ अटॉर्नी क्या होती है - नियम और फॉर्मेट
निष्कर्ष: अगर आप किसी जमीन पर पूरी तरह मालिकाना हक चाहते हैं और अच्छा निवेश करना चाहते हैं, तो फ्रीहोल्ड प्रॉपर्टी खरीदना बेहतर है। लेकिन अगर आपका बजट कम है और आप कुछ सालों के लिए प्रॉपर्टी चाहते हैं, तो लीज पर संपत्ति लेना सही हो सकता है।
अगर आप प्रॉपर्टी से जुड़ी किसी भी कानूनी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो एक अनुभवी वकील से सलाह लेना बहुत ज़रूरी है। वकील आपकी स्थिति को समझकर आपको सही कानूनी मार्गदर्शन दे सकते हैं। इसलिए प्रॉपर्टी से जुड़े सवालों व कानून सलाह के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और अभी हमारे अनुभवी वकीलों की सलाह ले।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या लीज पर ली गई जमीन बेची जा सकती है?
लीज पर ली गई जमीन का आप केवल इस्तेमाल कर सकते है, लेकिन उसे बेच नहीं सकते। हालांकि, कुछ मामलों में यदि लीज़ में शर्त हो, तो आप उसे ट्रांसफर कर सकते हैं, यानी किसी और को किराये पर दे सकते हैं।
लीजहोल्ड को फ्रीहोल्ड में बदलने की प्रक्रिया कितनी लंबी होती है?
यह प्रक्रिया कई महीनों तक चल सकती है, क्योंकि इसमें कई कागजी कार्यवाही शामिल होती हैं।
लीजहोल्ड और फ्रीहोल्ड संपत्ति में क्या फर्क है?
लीजहोल्ड में आप केवल प्रॉपर्टी का उपयोग करते हैं, जबकि फ्रीहोल्ड में पूरी संपत्ति पर आपका मालिकाना हक होता है।
क्या पट्टे (Lease) पर ली गई संपत्ति पर मकान बना सकते हैं?
हां, लीज पर ली गई जमीन पर आप मकान बना सकते हैं, लीज़ पर ली गई संपत्ति में आपको इस बात का ध्यान रखना होता है कि आपने जो निर्माण किया है, वह मालिक की शर्तों के अनुसार हो।