BNSS 144 - पति भरण-पोषण (मेंटेनेंस) केस कैसे जीत सकता है

भारत में भरण-पोषण (मेंटेनेंस) केवल महिलाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक महत्वपूर्ण कानूनी पहलू है जो दोनों पति और पत्नी के लिए लागू होता है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 144 का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पति, पत्नी, बच्चे और निर्भर माता-पिता को आर्थिक सहायता प्राप्त हो। हालांकि आम धारणा यह है कि ऐसे मामलों में पत्नी को ही यह अधिकार प्राप्त होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ मामलों में पति भी मेंटेनेंस का दावा कर सकते हैं।
आज के लेख में विस्तार से जानेंगे कि क्या पति धारा 144 BNSS के तहत भरण-पोषण का केस जीत सकता है? क्या पति भी बीएनएसएस धारा 144 के तहत भरण-पोषण का दावा कर सकता है? पति के मेंटेनेंस का केस जीतने के आधार और कानूनी उपाय?
इस विषय पर बात करते हुए हम सभी परिस्थितियों पर चर्चा करेंगे जिनमें पति भी अपने अधिकारों का इस्तेमाल करके अपने जीवन जीने के लिए खर्चे का दावा कर सकते हैं, और यह भी समझेंगे कि अदालत में अपने पक्ष को मजबूत कैसे बनाया जा सकता है। यह लेख आपको भरण-पोषण के मामलों को आसान भाषा में समझने में मदद करेगा और आपको अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से जानने का अवसर प्रदान करेगा।
विषयसूची
- BNSS Section 144 के तहत भरण-पोषण का प्रावधान
- क्या पति BNSS 144 के तहत भरण-पोषण (मेंटेनेंस) का केस जीत सकता है?
- भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 144 के तहत भरण-पोषण के मुख्य बिंदु
- पति, पत्नी या बच्चो के लिए मेंटेनेंस क्यों जरुरी होता है?
- क्या पति का बेरोजगार होना भरण-पोषण का दावा खारिज करवा सकता है?
- मेंटेनेंस के दावे में अदालत में पति को अपने पक्ष में क्या सबूत पेश करने चाहिए?
- अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

BNSS Section 144 के तहत भरण-पोषण का प्रावधान
भरण-पोषण का अर्थ है किसी व्यक्ति द्वारा दूसरे व्यक्ति को आर्थिक सहायता देना, ताकि वह अपनी जरूरतों को पूरा कर सके। भारत में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 144 ऐसे लोगों को भरण-पोषण का अधिकार देती है जिनको आर्थिक सहायता की जरूरत होती हैं। यह विशेष रूप से पत्नी, बच्चों और निर्भर माता-पिता के लिए महत्वपूर्ण है, ताकि वे अपनी ज़िंदगी की ज़रूरतें पूरी कर सकें।
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 144 के तहत भरण-पोषण के मुख्य बिंदु
- पत्नी का अधिकार: यदि पत्नी अपने पति के साथ नहीं रह रही है और उसे पैसे की जरूरत है, तो वह अपने पति से भरण-पोषण की मांग कर सकती है।
- बच्चों का अधिकार: बच्चे भी अपने माता-पिता से इसकी मांग सकते हैं, जब वे अपनी जरूरतों को पूरा करने के काबिल ना हों।
- निर्भर माता-पिता का अधिकार: बुजुर्ग माता-पिता या जिनकी कोई आमदनी नहीं है, वे अपने बच्चों से भरण-पोषण का दावा कर सकते हैं।
पति, पत्नी या बच्चो के लिए मेंटेनेंस क्यों जरुरी होता है?
- मेंटेनेंस द्वारा उन लोगों को सहायता मिलती है जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं।
- भरण-पोषण से परिवारों में आपसी सहयोग और प्यार की भावना बढ़ती है, जिससे पारिवारिक रिश्ते मजबूत होते हैं और घरेलू तनाव कम होता है।
- यह कानून यह सुनिश्चित करता है कि किसी भी परिवार के सदस्य को मेंटेनेंस से वंचित नहीं किया जा सके।
- यह प्रावधान विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के लिए महत्वपूर्ण होता है, जो आर्थिक रुप से कमजोर होते है और उनके पास अपने जीवन का गुजारा करने के लिए पैसे या नौकरी नहीं होती है।
क्या पति BNSS 144 के तहत भरण-पोषण (मेंटेनेंस) का केस जीत सकता है?
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) सेक्शन 144 के अंतर्गत पति के पक्ष में भी निर्णय आ सकता है, हालांकि यह मामले आसान नहीं होते है। इसके लिए कुछ विशेष परिस्थितियाँ होनी चाहिए, जिनके आधार पर अदालत पति के पक्ष में फैसला कर सकती है। आइए जानते हैं, किन स्थितियों में पति BNSS धारा 144 के तहत भरण-पोषण का केस जीत सकता है:-
- अगर किसी व्यक्ति की पत्नी बिना किसी सही कारण के अपने पति से अलग रहती है, जैसे कि पति द्वारा कोई क्रूरता, घरेलू हिंसा, या गलत आचरण न किया गया हो, तो अदालत पति के पक्ष में फैसला कर सकती है।
- यदि पत्नी के पास अपनी कोई नौकरी है, जिससे वह अपने खर्चे खुद उठा सकती है, तो अदालत पति को भरण-पोषण देने से छूट दे सकती है।
- अगर पति अदालत के सामने साबित कर सके कि वह आर्थिक रूप से पत्नी का भरण-पोषण करने के काबिल नहीं है, जैसे कि बेरोजगारी के कारण या शारीरिक विकलांगता के कारण, तो अदालत पत्नी के मेंटेनेंस के दावे को खारिज कर सकती है।
- अगर पत्नी का किसी अन्य पुरुष के साथ अवैध संबंध साबित होता है, तो पति इस आधार पर भी भरण-पोषण का दावा खारिज करवा सकता है।
तलाक और भरण-पोषण मामलों के वकील से बात करें
क्या पति का बेरोजगार होना भरण-पोषण का दावा खारिज करवा सकता है?
भरण-पोषण के दावे में पति का बेरोजगार होना एक महत्वपूर्ण पहलू हो सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि दावा तुरंत खारिज (Dismissed) हो जाएगा। आइए इसे सरल भाषा में समझते हैं:
- यदि पति बेरोजगार है, तो उसे अपनी आर्थिक स्थिति साबित करनी होगी। अदालत यह देखेगी कि क्या पति ने नौकरी पाने के के लिए उचित प्रयास किए हैं या नही।
- यदि पति नौकरियों के लिए आवेदन कर रहा है, तो यह उसकी स्थिति को मजबूत कर सकता है।
- अदालत पति की बेरोजगारी के साथ-साथ पत्नी की आर्थिक स्थिति पर भी विचार करेगी।
- यदि पत्नी काम कर रही है और अपनी देखभाल कर सकती है, तो भरण-पोषण का दावा कमजोर हो सकता है। अगर पत्नी की अच्छी आय है, तो अदालत पति की बेरोजगारी को ज्यादा महत्व नहीं देगी।
- अदालत ही यह तय करेगी अगर पति अपनी बेरोजगारी के कारण भरण-पोषण में होने वाले खर्चे का भुगतान नहीं कर सकता तो यह उसके पक्ष में एक मजबूत तर्क हो सकता है।
मेंटेनेंस के दावे में अदालत में पति को अपने पक्ष में क्या सबूत पेश करने चाहिए?
भरण-पोषण के दावे में पति के पक्ष में सबूत प्रस्तुत करना बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। यहाँ कुछ तरीके दिए गए हैं जिनसे पति अदालत में अपने पक्ष को मजबूत बना सकता है:-
1. पत्नी का परित्याग :- पत्नी के द्वारा पति को छोड़ने के समय की तारीख और कारण को सबूत के रुप में इस्तेमाल करने के लिए उनके बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग, ईमेल या संदेश काम आ सकते है।
उदाहरण: किसी मित्र या परिवार के सदस्य का बयान जो इस बात को साबित कर सके कि पत्नी ने पति को बिना कारण के छोड़ा है।
2. पत्नी की आय के सबूत: पत्नी की आय का प्रमाण, जैसे कि वेतन की पर्चियाँ, बैंक स्टेटमेंट, या व्यवसाय के दस्तावेज भी ऐसे मामलों में सबूतों के रुप में इस्तेमाल किए जा सकते है।
उदाहरण: यदि पत्नी नौकरी कर रही है, तो उसके वेतन की पर्ची दिखाना।
3. पति की आर्थिक स्थिति : पति की आय का प्रमाण अदालत में पेश करना, जैसे कि आयकर रिटर्न, बेरोजगारी के सबूत, या चिकित्सा रिपोर्ट यदि पति विकलांग है।
उदाहरण: यदि पति बेरोजगार है, तो उसकी बेरोजगारी के प्रमाण दिखाना।
4. पत्नी के गलत व्यवहार का सबूत: यदि पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध है या अपने पति के साथ अनुचित व्यवहार है, तो इससे जुड़े सभी सबूत, जैसे कि वीडियो, तस्वीरें या गवाहों के बयान भी पति की तरफ से अपने मामले को मजबूत करने के लिए पेश किए जा सकते है।
उदाहरण: कोई ऐसा मित्र या परिवार का सदस्य जो यह साबित कर सके की पत्नी अपने पति के साथ गलत व्यवहार करती है।
5. बच्चों का भरण-पोषण :बच्चे की देखभाल की जिम्मेदारियाँ और उसकी आवश्यकता को साबित करने के लिए बच्चे के स्कूल के दस्तावेज या चिकित्सा रिकॉर्ड दिखाकर।
6. गवाहों का बयान: ऐसे गवाह की सहायता जरुर ले जो पति के दावे का समर्थन कर सकें। ये गवाह परिवार के सदस्य, दोस्त या सहकर्मी भी हो सकते हैं।इन सभी बातों व सबूतों को इकट्ठा कर पति अपनी स्थिति को अदालत में मजबूती से प्रस्तुत कर सकता है।
निष्कर्ष: आज के इस लेख द्वारा हमने आसान भाषा के द्वारा समझा की सही जानकारी, कानूनी सलाह और उपयोगी सबूतों की मदद से कोई व्यक्ति तलाक के बाद भरण-पोषण के मामले में न केवल अपने अधिकारों की रक्षा कर सकता है, बल्कि अपने हक के लिए उठाई गई मांग को न्यायालय में खुलकर रख सकता है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या पति भी तहत भरण-पोषण (Maintenance) का दावा कर सकता है?
हां, पति भी भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 144 के तहत भरण-पोषण का दावा कर सकता है, यदि उसकी पत्नी उसके साथ रहने से इंकार कर रही है और उसे आर्थिक सहायता की आवश्यकता है। इसके अलावा अगर पति के पास पर्याप्त आय नहीं है और पत्नी अच्छी स्थिति में है, तो वह भी भरण-पोषण का दावा कर सकता है।
मेंटेनेंस के मामलों में पति के पक्ष में निर्णय कब हो सकता है?
यदि अदालत यह मानती है कि पत्नी की आर्थिक स्थिति मजबूत है और वह खुद अपना गुजारा कर सकती है, तो पति के पक्ष में निर्णय हो सकता है। इसके अलावा, यदि पति ने अपनी बेरोजगारी के कारण मेंटेनेंस का भुगतान नहीं कर पाने का सही व ठोस कारण प्रस्तुत किया है, तो भी उसे लाभ मिल सकता है।
क्या भरण-पोषण के दावे में पति की आय को ध्यान में रखा जाएगा?
हां, पति की आय को अदालत द्वारा ध्यान में रखा जाएगा। यदि पति की आय कम है या उसकी आर्थिक स्थिति कमजोर है, तो यह उसके पक्ष में निर्णय लेने में मदद कर सकता है।
अगर पत्नी ने मेंटेनेंस का दावा दायर किया है, तो पति को क्या करना चाहिए?
ऐसे मामलों में पति को सबसे पहले एक कानूनी सलाहकार यानि वकील से संपर्क करना चाहिए। उसके बाद उसे अपनी आर्थिक स्थिति और अन्य महत्वपूर्ण सबूतों को इकट्ठा करना चाहिए और अदालत में सही जानकारी के साथ अपनी बात रखनी चाहिए।
क्या बेरोजगार पति को भी मेंटेनेंस देना पड़ता है?
कोर्ट पति की योग्यता और कमाने की क्षमता भी देखता है। सिर्फ “बेरोजगार” होना हमेशा बचाव नहीं बनता, लेकिन इससे मेंटेनेंस की राशि कम हो सकती है।