अग्रिम जमानत क्या है? एंटीसिपेटरी बेल कब और कैसे मिलती है



अग्रिम जमानत मिलने की प्रक्रिया, नियम और कानूनी अधिकारों की जानकारी

Anticipatory bail (एंटीसिपेटरी बेल) को हिंदी में अग्रिम जमानत कहते हैं। अग्रिम जमानत अदालत का वह आदेश है, जो किसी व्यक्ति को गिरफ्तारी से पहले ही सुरक्षा देता है। यदि किसी व्यक्ति को गैर-जमानती अपराध में गिरफ्तारी का डर हो, तो वह व्यक्ति सेशन कोर्ट या हाई कोर्ट में आवेदन करके जमानत ले सकता है। अग्रिम जमानत मिलने पर पुलिस व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं कर सकती, और गिरफ्तारी होने पर भी उसे तुरंत जमानत पर छोड़ना होता है।

गिरफ़्तारी से यह सुरक्षा CrPC की धारा 438 (अभी BNSS की धारा 482) के तहत मिलती है, ये धारा झूठे आरोप, गलत गिरफ्तारी या अनावश्यक हिरासत से बचाने के लिए बनाई गई है। अग्रिम जमानत क्या है?, अग्रिम जमानत का इस्तेमाल कब, कैसे किया जाता है - नियम और शर्ते? एंटीसिपेटरी बेल कैसे मिलती है और कब तक मान्य होती है?




अग्रिम जमानत क्या है - What is Anticipatory bail in Hindi

अग्रिम शब्द का मतलब होता है किसी कार्य को सबसे पहले करना। BNSS की धारा 482 (सी आर पी सी की धारा 438) के अनुसार अग्रिम जमानत का इस्तेमाल तब किया जाता है, जब किसी व्यक्ति को लगता है कि उसे किसी झूठे गंभीर केस में फंसवाया जा सकता है। जिसके बाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने पर उसे बाद में जमानत मिलना मुश्किल हो जाएगा तो ऐसे में वो व्यक्ति किसी वकील की मदद से कोर्ट से अग्रिम जमानत के लिए आवेदन कर सकता है। जिसके बाद न्यायालय द्वारा आरोपी को नियम और तथ्यों के आधार पर एंटीसिपेटरी बेलl दी जाती है।  



अग्रिम बेल मिलने का उदाहरण

एक दिन राहुल को किसी से पता चलता है कि उसको कोई व्यक्ति किसी गंभीर झूठे केस में फंसाने की साजिश कर रहा है। यह बात सुनकर राहुल घबरा जाता है। लेकिन राहुल समझदारी से फैसला लेता है और एक वकील के पास जाता है।

वकील उसे बताता है कि यदि ऐसे मामलों में गिरफ्तारी से बचना है तो अग्रिम जमानत लेना ही एक मात्र उपाय है। यह सुनकर राहुल अपने वकील को कोर्ट से एंटीसिपेटरी बेल लेने के लिए बोल देता है।

जब राहुल के खिलाफ साजिश करने वाले व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस राहुल को पकड़ने आती है। उस समय राहुल का वकील अग्रिम बेल के कागज दिखाकर पुलिस को वापिस भेज देता है और राहुल की गिरफतार होने से बच जाता है।

जाने - वारंट क्या होता है – गिरफ्तारी नियम, प्रारूप, अवधि



एंटीसिपेटरी बेल किस आधार पर दी जाती है।

अग्रिम जमानत में किसी आरोपी को जमानत इस आधार पर दी जाती है कि जब तक आरोपी व्यक्ति पर अपराध साबित नहीं होता तब तक उसे निर्दोष मानकर ही चला जाए। इसलिए उस व्यक्ति पर अपराधी शब्द का इस्तेमाल न करके आरोपी शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। जब न्यायालय द्वारा किसी व्यक्ति को दोषी करार दिया जाता है। उसके बाद ही किसी व्यक्ति को अपराधी या दोषी कहा जा सकता है।



अग्रिम जमानत के लिए आवेदन कब किया जाता है

  • जब किसी व्यक्ति को किसी अपराध के आरोप में गिरफ्तारी की आशंका हो तब अग्रिम जमानत का आवेदन किया जाता है।
  • यदि किसी व्यक्ति को यह लगे की उसे किसी ऐसे अपराध में फंसाया जा सकता है जो अपराध उसने कभी नहीं किया।
  • किसी दूसरे व्यक्ति से पता चलने पर जिसमें यह बात सामने आए कि किसी अन्य व्यक्ति ने FIR दर्ज कराई है
  • इस जमानत का इस्तेमाल तब भी किया जाता है। जब आरोपी को लगे की जिस अपराध के तहत उस पर आरोप लगे है। वो अपराध गैर-जमानती है और पुलिस द्वारा  गिरफ्तार करने पर उसे जमानत नहीं मिलेगी। इसलिए वो अग्रिम जमानत का आवेदन कर देता है।  

पढ़े - चार्जशीट क्या होती है? ये कैसे दायर होती है



अग्रिम जमानत मिलने के नियम

  • जब भी कोई व्यक्ति अग्रिम जमानत के लिए आवेदन करे तो कुछ जरुरी बातों का जरुर ध्यान रखें। जिससे आपको जमानत मिलने में आसानी हो जाती है।
  • अगर आपको लगता है कि कोई आपको झूठे केस में फंसाने की कोशिश के तहत FIR दर्ज करवा सकता है। उस स्थिति में न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए अप्लाई करते समय इस बात का वर्णन जरुर करें और यह भी बताए कि वो व्यक्ति किस मकसद से ऐसा कर रहा है।
  • न्यायालय में इस बात को भी बताए कि गिरफतार होने के बाद उस व्यक्ति के  परिवार को संभालने वाला कोई नहीं है और इस तरह की चिंता को उनके परिवार वाले मानसिक तौर पर सह नहीं पाएंगे।
  • यदि आपको कोई गंभीर बिमारी है तो आवेदन के समय इस बात का वर्णन भी जरुर करें।
  • पुलिस द्वारा यदि आपको खिलाफ कोई ठोस सबूत ना हो तो अदालत में इस बात का जिक्र करके भी आवेदन कर सकते है।
  • अग्रिम जमानत लेने के लिए किसी अनुभवी वकील का सोच समझकर ही चुनाव करें। जो आपके लिए जमानत लेने के लिए सभी आवश्यक बातों का ध्यान रखेगा व आपके केस की पैरवी करेगा।

ये भी पढ़े:



अग्रिम जमानत के लिए आवेदन की कार्यवाही

जमानत का आवेदन करने के लिए सबसे पहले किसी वकील की मदद ले। उसके बाद वकील को अपने बचाव से जुड़ी सभी बातों का बताए। जिससे वो सभी बातों को ध्यान में रख कर न्यायालय में पेश करेगा।

उसके बाद जब मामले की सुनवाई होने पर वकील आपको जमानत क्यों देनी है इस बात को प्रस्तुत करेगा। यदि न्यायाधीश आपके आवेदन को उपयुक्त मानता है तो जमानत दे दी जाती है। लेकिन यदि सत्र न्यायालय द्वारा जमानत का आवेदन खारिज कर दिया जाता है तो सुप्रीम कोर्ट में भी अर्जी दे सकते है।

जाने - अग्रिम जमानत के लिए आवेदन कैसे करे



किन कारणों से एंटीसिपेटरी बेल नहीं मिलती

  • जब कोई व्यक्ति किसी गंभीर तरह का अपराध करता है तो उसे संज्ञेय श्रेणी का अपराध कहा जाता है। जो कि गैर-जमानती होता है।
  • इस तरह के अपराध के आरोपी व्यक्ति को पुलिस के द्वारा पकड़े जाने पर जमानत मिलना बहुत मुश्किल हो जाता है।
  • यदि केस के ट्रायल के दौरान गवाहों ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ बयान दिए है तो भी जमानत मिलना मुश्किल हो जाता है।
  • अगर किसी मामले में न्यायालय को लगता है कि आरोपी द्वारा गवाहों को डराया धमकाया जाता है तो ऐसे मामलों में बेल नहीं दी जाती।  
  • कुल मिलाकर बात यह है कि गैर-जमानती अपराध में आरोपी को जमानत देने का फैसला न्यायालय द्वारा अपराध की गंभीरता को देखते हुए ही दिया जाता है।


अग्रिम जमानत में न्यायालय द्वारा लागू की जाने वाली शर्ते

जब भी किसी व्यक्ति को जमानत दी जाती है तो न्यायालय द्वारा कुछ शर्ते तय की जा सकती है। आइए जानते उन शर्तों के बारे में।
 

  • जिस व्यक्ति को जमानत दी गई है। उसे पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए जब भी बुलाया जाएगा तब उस व्यक्ति को हाजिर होना पड़ेगा।
  • जमानत पाने वाला व्यक्ति किसी गवाह को धमकी नहीं देगा।
  • पीड़ित पक्ष के व्यक्ति या परिवार वालो को तंग नहीं करेगा।
  • वो व्यक्ति अदालत की अनुमति के बिना अपने देश को छोड़ कर किसी दूसरे देश में नहीं जा सकता।


अगर कोई व्यक्ति इन अंग्रिम जमानत के नियम और शर्तों का उल्लंघन करता है तो उसकी जमानत को तुरन्त ख़ारिज किया जा सकता है। कोई भी व्यक्ति दूसरे पक्ष के लोगों को परेशान करता है तो पुलिस ऐसे व्यक्ति को तुरन्त गिरफ्तार कर सकती है। 



अग्रिम जमानत कब तक मान्य होती है?

अग्रिम जमानत आम तौर पर मुकदमे की प्रक्रिया समाप्त होने तक मान्य होती है, जब तक कि अदालत उसे रद्द न कर दे। पहले कुछ हाई कोर्ट मानते थे कि अग्रिम जमानत केवल थोड़ा समय तक ही मान्य रहती है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार अग्रिम जमानत के लिए कोई तय समय-सीमा नहीं है; जमानत मिलना या खारिज होना व्यक्ति के आचरण पर निर्भर करती है।

जिसका मतलब है FIR दर्ज होने से लेकर ट्रायल पूरा होने तक पुलिस आपको गिरफ्तार नहीं कर सकती, जब तक आप कोर्ट की शर्तें पूरी करते रहते हैं। नियम और शर्तों के उल्लंघन या जांच एजेंसी के आवेदन पर रद्द हो सकती है।

देखे : अग्रिम जमानत याचिका पीडीएफ फॉर्मेट 


अगर आपको गिरफ्तारी का डर है या आपको लगता है कि आप झूठे केस में फंस सकते हैं, तो अग्रिम जमानत पाने के लिए तुरंत हमारे अनुभवी वकीलों से संपर्क करें।



अपने कानूनी मुद्दे के लिए अनुभवी अपराधिक वकीलों से सलाह प्राप्त करें

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल


अग्रिम जमानत कब ली जा सकती है?

जब आपको गिरफ्तारी का डर हो, जैसे FIR दर्ज होने वाली हो या पुलिस पूछताछ के नाम पर पकड़ सकती है।



क्या FIR दर्ज होने से पहले अग्रिम जमानत ली जा सकती है?

हाँ, अगर आपको पक्का शक है कि किसी झूठे केस में FIR दर्ज हो सकती है, तो FIR से पहले भी अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दी जा सकती है।



किन मामलों में अग्रिम जमानत नहीं मिलती?

अगर मामला बहुत गंभीर हो जैसे हत्या (Murder), बलात्कार (Rape), आतंकवाद या POCSO जैसे अपराध, तो कोर्ट आमतौर पर अग्रिम जमानत नहीं देता। साथ ही अगर आरोपी का इतिहास खराब हो या जांच में बाधा डाल सकता हो, तब भी कोर्ट जमानत से मना कर सकता है।



क्या अग्रिम जमानत मिलने के बाद भी FIR दर्ज हो सकती है?

हाँ, अग्रिम जमानत सिर्फ गिरफ्तारी से सुरक्षा देती है, FIR दर्ज करने से नहीं रोकती। FIR हो सकती है लेकिन गिरफ्तारी बिना कोर्ट की अनुमति के नहीं हो सकती।



अग्रिम जमानत कितने दिन में मिलती है?

यह कोर्ट, केस और सुनवाई की स्थिति पर निर्भर करता है। कई मामलों में जल्दी सुनवाई हो जाती है।