पत्नी मायके जाकर दहेज और घरेलू हिंसा का केस कर रही है अपनी सेफ्टी के लिए क्या करें
सवाल
उत्तर (2)
पत्नी का घर छोड़कर जाना और मायके से 498A (दहेज) और DV Act (घरेलू हिंसा) का झूठा केस करना, आजकल दबाव बनाने का आम तरीका है। इस स्थिति में खुद को और अपने परिवार को कानूनी रूप से सुरक्षित रखने के लिए आपको तुरंत ये कदम उठाने चाहिए:
1. अग्रिम जमानत: चूंकि 498A एक गंभीर क्रिमिनल धारा है, इसलिए सबसे पहले अपने वकील के जरिए 'सेशन कोर्ट' से अपनी और अपने माता-पिता की अग्रिम जमानत ले लें। इससे पुलिस गिरफ्तारी का दबाव बिल्कुल खत्म हो जाएगा।
2. सेक्शन 9 (वापस बुलाने का केस): अपने बचाव के लिए तुरंत फैमिली कोर्ट में 'सेक्शन 9' का केस फाइल करें।
- इसमें कोर्ट को बताएं कि आप उसे साथ रखना चाहते हैं, लेकिन वह बिना कारण अपनी मर्जी से अलग रह रही है और पूरी सैलरी की गैर-वाजिब मांग कर रही है।
- यह केस साबित करेगा कि गलती आपकी नहीं है और 498A/DV Act के केस सिर्फ परेशान करने के लिए किए गए हैं।
3. झूठे केस को रद्द कराना: जब आपके पास पक्के सबूत (जैसे- WhatsApp चैट या कॉल रिकॉर्डिंग) हों कि वह अपनी मर्जी से मायके गई है और सिर्फ पैसे (पूरी सैलरी) ऐंठने के लिए झूठे केस कर रही है, तो आप अपने वकील के जरिए सीधे हाई कोर्ट में धारा 482 (CrPC) के तहत इन मुकदमों को रद्द करवाने की अर्जी लगा सकते हैं।
इस पूरी कानूनी लड़ाई में अग्रिम जमानत लेने, सेक्शन 9 का मजबूत केस फाइल करने और झूठी FIR को रद्द करवाने के लिए आप हमारे अनुभवी वकीलों से सीधे ऑनलाइन कानूनी सलाहले सकते हैं।
अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।
सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न
- After marriage, I discovered that my husband had been living with another woman in a live-in relationship for several years and they also have a child. My husband kept me in the same room with that woman. When I opposed this, he threw me out of the matrimonial home. An FIR for dowry harassment, cheating and mental cruelty was registered in September 2025. The police filed the chargesheet in August 2026, but no effective court proceedings have taken place yet. I need legal assistance for action on the chargesheet, maintenance, domestic violence proceedings and divorce.
- एक हिंदू महिला जो किसी व्यक्ति के साथ उसकी दूसरी पत्नी बनी रहती है उसकी पहली पत्नी जीवित रहते ऐसे में पहली महिला कोई शिकायत नहीं करती है और बाद में दूसरी महिला निसंतान मर जाती है ऐस में दूसरी महिला के नाम की स्वार्जित संपत्तियों के वारिश कौन होंगे
- अगर कोई किसी भूमि पर सन् 1975 से झोपडी बना कर रह रहा और भूमिहीन है लेकिन उसका पुत्र वर्ष 2004 के बाद एक बिस्मिल+डेढ़ डिस्मिल की रजिस्ट्री द्वारा पट्टेदार बन गया फिर 2013 में पट्टेदार मृतक हो गया वारिसाना वारिसों के नाम नहीं हुआ है भूमि मृतक के नाम पर है और उक्त झोपडी का वास स्थान के तहत 3 डिस्मिल का पिता के रहते पुत्र जिसने एक+डेढ़=ढ़ाई डिस्मिल का रजिस्ट्री से पट्टेदार हो गया है एसडीएम से वर्ष 2015 में पटृटा करा लिया है और मृतक पट्टेदार के वारिस वारिसाना 2021-22 में कराने के बाद वास स्थान को कैंसिल करवाते हैं तो वास स्थान पर क्या असर पड़ेगा वास स्थान के तहत मिले पट्टे का संरक्षण कैसे किया जाएगा।
- मेरे पिताजी पाँच भाई थे। उनमें से एक बड़े चाचा की कोई संतान नहीं थी। परिवार में सभी भाइयों के बीच संपत्ति का बँटवारा हो चुका था। वर्ष 2006 में मेरे चाचा का निधन हो गया। अपने निधन से पहले उन्होंने अपनी संपत्ति और अपनी पत्नी, यानी मेरी बड़ी चाची की जिम्मेदारी मेरे पिताजी को सौंप दी थी। चाचा के निधन के बाद मेरी चाची ने अपनी पूरी जमीन मेरी माँ के नाम कर दी थी, लेकिन मकान अपने नाम पर ही रखा था। उन्होंने कोर्ट के माध्यम से एक वसीयत भी बनवाई थी, जिसमें लिखा था कि उनकी मृत्यु के बाद यह मकान मेरे पिताजी का हो जाएगा। लेकिन मेरे पिताजी का निधन वर्ष 2012 में ही हो गया, जबकि मेरी चाची का निधन वर्ष 2021 में हुआ। पिताजी के निधन के बाद मैंने अपनी माँ और चाची, दोनों को अपने पास रखा और लगभग 10–12 वर्षों तक शहर में किराए के मकान में उनके रहने, खाने-पीने, इलाज और अन्य सभी जरूरतों का ध्यान रखा। मैंने और मेरी पत्नी ने मिलकर चाची की पूरी सेवा की। हमारा पैतृक मकान हमारे गाँव में है। फिलहाल उस मकान में हम रहते हैं और बिजली का बिल भी मेरी माँ के नाम पर आता है। मेरी माँ अभी जीवित हैं। हम तीन भाई हैं और मैं स