पड़ोसियों ने अपने खेत की मेड़ हमारे में खिसका दी क्या कानूनी उपाय हैं


सवाल

हमारे खेत की जो मेड थी उसे काट दिया और मेड खिसका कर हमारे खेत में कर दी वह लोग नेता नगरी वाले कानून का कोई खौफ नहीं है ऐसे में क्या किया जाय वो मेड तो किसी तरह से हम लोगों ने वह मेड हटा दी पर वह लड़ने के लिए तैयार हैं पुलिस थाने में भी शिकायत दी पर उनकी पहुंच विधायक तक होने के कारण पुलिस का कोई ठोस कदम देखने को नहीं मिला हम ने कहा नाप करा दो दोनों खेतों के बीच में सड़क रास्ता था जिसके खेत में निकलेगा वहां से डाल दिया जाएगा उनलोगों के एक भाई लेखपाल थे जो अभी रिटायर्ट हो चुके उनकी लेखपालों से अच्छी पकड़ है एक बार एक लेखपाल जी आए थे न तो कुछ नापने के लिए लाए ऐसे ही बोले आपके में डालेगा रोड ऐसे कौन अपना खेत दे देगा हमारे ग्राम प्रधान ने रोड डालने के लिए नाप कराए तो उनके खेत में रोड निकला ऐसे परिस्थिति में क्या किया जाय कुछ समझ में नहीं आ रहा वह दमंग लोग हैं

उत्तर (2)


346 votes

चूंकि पुलिस जमीन के विवाद में सीधे दखल नहीं देती, इसलिए आपको राजस्व और दीवानी अधिकारियों के पास जाना होगा।

खेत की पैमाइश का कानूनी आदेश : ग्राम प्रधान या किसी एक लेखपाल की मौखिक नाप कानूनी रूप से मान्य नहीं होती। आपको अपने इलाके के उप जिलाधिकारी (SDM) के पास राजस्व संहिता की धारा 24 के तहत खेत की सरकारी पैमाईश के लिए अर्जी लगानी चाहिए। एसडीएम के आदेश पर सरकारी फीस जमा करने के बाद राजस्व निरीक्षक और लेखपालों की एक पूरी टीम पक्के नक्शे के साथ आकर सही नाप करेगी।

इसके साथ में आप एसडीएम या पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) को एक लिखित शिकायत दे सकते हैं कि इन लोगों से आपको जान-माल और शांति भंग होने का खतरा है। क्रिमिनल प्रक्रिया संहिता (CrPC) की धारा 107/116 के तहत एसडीएम उन्हें पाबंद कर सकते हैं, जिससे वे आपसे झगड़ा करने की हिम्मत नहीं करेंगे।

279 votes

आपका जो हिस्सा है वह सही है कि नहीं है लड़की ज्यादा काट दिया गया है तो आपको उसके लिए कंप्लेंट करिए कंफर्म ऑफिसर के हैं उसकी इंक्वारी करवाते हुए पूरा विवरण मामले को देखेगी और अपन रिपोर्ट दाखिल करेगी लेखपाल के माध्यम से क्या है उसके बाद में नहीं हो सकता है तो फिर न्यायालय न्यायालय में आप जो है कंप्लेंट करिए न्यायालय का आदेश पारित करेगा उसमें चाहिए ठीक है धन्यवाद


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न