हम छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति सं


सवाल

हम छत्तीसगढ़ राज्य के अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंध हैं,सन 2014 में मेरी बहन की शादी परंपरागत तरीके से की गई थी वर्तमान में मेरी बहन के जीवित पति समेत 2 छोटे बच्चे(8साल,4 साल) और पति को 22 फरवरी 2022 को छोड़कर अचानक वह ससुराल वालों पर कुछ इल्जाम लगाकर अपने 10 साल पुराने प्रेमी जो कि शादीसुदा और 1 जीवित पत्नी से 3 बच्चो का पिता है सोशल मीडिया के माध्यम से मेरी बहन से संपर्क में था और उक्त तारीख को अपनी पहली पत्नी के रहते एवं उस पर दूसरी पत्नी बिना बच्चो के घर लाने का दबाव बनाते हुए मेरी बहन को उसके ससुराल से बिना बताए ले गया है और बिना शादी किये 3 दिन से इधर उधर घुमाता रहा,फिलहाल हम परिवार वाले बहन को खोजकर घर ले आए हैं पर प्रेमी द्वारा लगातार फोन के माध्यम से दूसरी शादी का दबाव बनाया जा रहा है और बहन भी उसके बहकावे में आकर दूसरी शादी के लिए हां कर बैठी है, ऐसी स्थिति में हम समस्त परिवारजन बहन के भविष्य और 2 छोटे बच्चों को लेकर परेशान हैं

उत्तर (2)


148 votes

नमस्कार जी जैसा कि आपने बताया आपकी बहन अपने पहले पति को तलाक दिए बिना दूसरे व्यक्ति से दोबारा शादी करना चाहती है तो यह बिल्कुल कानूनी गलत है शादी होने के बाद आपकी बहन का पहला पति आपकी बहन पर केस कर सकता है अगर आपकी बहन अपने पहले पति के साथ नहीं रहना चाहती दूसरे व्यक्ति के साथ बिना शादी के भी रह सकती है या लिव इन रिलेशनशिप में रह सकती है अधिक जानकारी के लिए आप संपर्क करें एडवोकेट जितेंद्र सिंह


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न