सर हमारे फ़ूड डिलीवरी कंपनी मैं डिलीवर


सवाल

सर हमारे यहाँ एक फ़ूड डिलीवरी कंपनी हैं जिसमें मैं डिलीवरी बॉय का काम करता था ऑर्डर डिलीवरी की रकम हमे ऑफिस में अगले दिन जमा करनी होती थी लेकिन वो रुपए मैंने आपातकाल स्थिति के चलते अपने निजी कार्य मे खर्च कर लिए मैंने कंपनी से आग्रह किया कि आप मुझसे काम कराते रहो मुझे वेतन मत देना जब तक आपके रुपए पूरे नहीं हो जाते तो मना कर दिया फिर एक दिन मुझे झूठ बोल कर ऑफिस बुलाया की आज से काम शुरू करो मैं गया तो उन्होंने मुझसे जबरदस्ती एक पेज पर लिखवा कर हस्ताक्षर करा लिए अब मुझे लगातार धमकी दी जा रही हैं कि तुम्हारे नाम से एफ आई आर करा कर जेल भेज देंगे सर मैं तब से अभी तक कोई काम नहीं मिल पाया जिसके चलते मैं उनके 13000 रुपए नहीं दे पाया हूँ लेकिन सर मैं उनके पूरे पैसे देने के लिए तैयार हूँ कृपया मेरी मदद करे इस समय मेरी जीने मरने जैसी है पुलिस केस होने से मेरा जीवन बर्बाद हो जाएगा और पुलिस वाले शायद मुझे मारे भी यहीं सोच कर मैं बहुत तनाव मैं हूँ

उत्तर (2)


169 votes

इस संदर्भ में आपको सबसे पहले पुलिस में दरखास्त देनी चाहिए कि आपको जबर्दसी झूठ बोलकर बुलाया गया और डराकर आपके कोरे कागज पर दस्तखत करवा लिए, और उसके बाद आपको धमकी दी गयी । उसके बाद पुलिस की प्रणाली पर भी निर्भर करता है
धन्यवाद जे पी सिंगल एडवोकेट


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न