सर मर्जी विवाह क्या पिता सम्पत्ति अधि


सवाल

सर अपनी मर्जी से विवाह करने पर क्या पिता की सम्पत्ति पर अधिकार नहीं रहता क्या सम्पत्ति से हटा सकते है अपने मर्जी से विवाह करने पर क्या पिता घर से निकाल सकते हैं, क्या पिता अपनी सम्पत्ति एक ही बेटे के नाम कर सकते हैं

उत्तर (2)


242 votes

जी मैं यह समझता हूं कि आप एक हिंदू है यह इसलिए कह रहा हूं क्योंकि हिंदू के लिए अलग कायदे होते हैं और बाकी धर्म के लिए अलग कायदे होते हैं . आपका सवाल जो है उसका जवाब यह है कि अगर आपके पिताजी की संपत्ति उनके खुद की कमाई हुई है और वह पैतृक संपत्ति नहीं है तो उसमें किसी का भी अधिकार नहीं है उनके अलावा. वह इस प्रॉपर्टी को किसको दे यह उनकी मर्जी है. लेकिन अगर यह प्रॉपर्टी पैतृक संपत्ति है तो इसमें आपका भी अधिकार होगा वह इसे आपको देने से नहीं रोक सकते हैं और जैसे कि मैंने कहा कि अगर यह उनकी खुद की कमाई हुई प्रॉपर्टी है तो इसमें किसी का हिस्सा नहीं होता है. वह जिसे चाहे उसे दे सकते हैं आप यह नहीं कह सकते कि उसमें आपका अधिकार है .


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न