सर पति पत्नी सरकारी कर्मचारी दिसंबर 20


सवाल

सर पति पत्नी सरकारी कर्मचारी है 9 दिसंबर 2016 शादी व 2 वर्ष 9 माह का एक लड़का भी है दोनों 15 माह से अलग व कोई बातचीत नहीं दोनों हिंदू धर्म से है 18 मई 2020 को लड़के के मामा जी द्वारा लड़के के ससुर जी से फोन के माध्यम से 4 वर्ष में पहली बार बातचीत हुई जोकि 48 मिनट की बातचीत हुई जिसमें लड़की के पिता ने लड़के के ऊपर लड़की के साथ मारपीट का आरोप लगाया तथा लड़के व उसकी मां के मध्य गलत संबंध स्थापित करने जैसे अपने शब्दों का प्रयोग किया जिसमें कहा गया"जब लड़के का दुनिया का सारा काम अपनी मां से ही चल रहा है तो शादी करने की क्या आवश्यकता थी और अब भी अपना काम अपनी मां से ही चलाएं" जैसे अपमानित शब्दों का प्रयोग किया इसके जवाब में लड़की के मामा जी ने प्रत्युत्तर में बहस ना करके कुछ जवाब नहीं दिया और इतना करने पर बात समाप्त कर फोन काट दिया तो क्या सर लड़के के मामा का लड़के के ससुर जी को जवाब में कुछ ना कहना लड़के द्वारा लड़की के साथ मारपीट साबित होता है क्या?, audio recording के आधार पर लड़की के पिता पर मां बेटे पर गलत संबंध स्थापित करने का केस दर्ज करा सकते हैं क्या?

उत्तर (1)


180 votes

आप के केस में जो आपने तथ्य रखे उस हिसाब से जो फोन की कॉल रिकॉर्डिंग हे उससे यह साबित नहीं होता कि आपने मारपीट की है इससे ही कोई डरने वाली बात नहीं आपकी केस में पति और पत्नी अलग-अलग रहने के कारण ढूंढने पड़ेंगे उसी से पता चलेगा कि आपने कोई कानून का उल्लंघन किया हे या नहीं जहां तक लड़की के ससुर ने जो अश्लील बातें की हे वह बातें कानून के हिसाब से गलत थे और इस तरह की अश्लील एवं गाली गलौज बातों की पुलिस थाने में शिकायत की जा शकति है


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न