सर आर्थिक तंगी चलते मैं मोबाइल ऐप्स NBFC


सवाल

सर, अपनी आर्थिक तंगी के चलते मैं मोबाइल ऐप्स के NBFC पर्सनल लोन कंपनियों से अनसिक्योर पर्सनल लोन लिया था यह सोचकर कि स्थिति सामान्य होते ही मैं समय पर इनसे लिया गया लोन चुकता कर दूंगा। परंतु दुर्भाग्य से मुझे मेरे व्यापार में घाटा होता ही गया और पिछले तीन महीनों से मैं इनका लोन पे नही कर पा रहा हूं। मैंने इस संबंध में इन लोन कंपनियों को कई बार मेल किया कि मुझे राहत प्रदान करते हुए पार्ट पेमेंट की सुविधा प्रदान करें ताकि मैं धीरे धीरे अपना लोन पे कर सकूं परंतु इनके द्वारा मुझे पर पेनाल्टी सहित लोन पे करने को दबाव बनाया जा रहा है। दिन भर इनके कस्टमर केयर एजेंट्स फोन पर लोन पे करने हेतु कॉल करते रहते हैं। मुझे कानूनी नोटिस तथा जेल भेजने की धमकियां देते रहते हैं। यहां तक कि ये अपने रिकवरी एजेंटो को बार बार मेरे घर भेजकर मुझ पर दबाव बना रहे है जिससे पारिवारिक व सामाजिक प्रतिष्ठा भी धूमिल हो रही है।मैं इनके प्रताड़ना से अत्यधिक मानसिक कष्ट में जी रहा हूं। कृपया बताएं कि क्या आर्थिक परेशानियों के चलते लोन पे ना कर पाने के कारण उपभोक्ता का सामान्य जीवन जीने का अधिकार खत्म हो जाता है?

उत्तर (2)


278 votes

अगर आपने ऑनलाइन ऐप से कर्जा लिया है , और वह लोग आपको परेशान कर रहे हैं उनके खिलाफ क्रिमिनल एक्शन करें उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करें , और बैंकिंग ओंबड्समैन अपनी शिकायत दर्ज करें और अपनी सारी प्रॉब्लम्स लिखकर बैंकिंग ओंबड्समैन की और अपनी सिखा पोस्ट द्वारा भेज दे गलत तरीके से लोन रिकवरी बचने के लिए एवं कर्जा चुकता करने के लिए उनकी तरफ से मोहलत प्राप्त करें उसके बावजूद भी आपकी समस्या हल नहीं होती तो आप वकील की सलाह प्राप्त करें धन्यवाद


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न