संपत्ति बंटवारे पारिवारिक सेटलमेंट आ


सवाल

संपत्ति बंटवारे में पारिवारिक सेटलमेंट के आधार पर खतौनी से नाम रद हो सकता है, या अगर में जिस जमीन पर काबिज हुँ (जो की दादा जी के नाम से थी परन्तु अब दादा जी की मृत्यु हो चुकी है साथ ही पिता जी की भी ) और मेरे चाचा के द्वारा बार बार मुझे जमीन खाली करने के लिए बोला जाता है

उत्तर (2)


125 votes

यह बंधु ,
आपसी पारिवारिक समझौता विधि द्वारा पूर्णतया मान्य है आपसी पारिवारिक समझौते के आधार पर दाखिल खारिज हो सकता है यदि पारिवारिक समझौते में तथाकथित भूमि आपके चाचा को प्राप्त हुई है तो उनको उक्त भूमि खाली कराने का अधिकार है किंतु यदि आपसी पारिवारिक समझौते में तथाकथित भूमि आपको प्राप्त हुई है तो उक्त भूमि खाली कराने का उन्हें कोई अधिकार प्राप्त नहीं है आप अपने अधिकारों की सुरक्षा के लिए सक्षम व्यवहार न्यायालय में वाद योजित कर सकते हैं अन्य कानूनी सहायता के लिए आप मुझसे संपर्क कर सकते हैं


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न