श्रीमान जी परामर्श लेना विगत 8अप्रैल 202


सवाल

श्रीमान जी से परामर्श लेना है कि विगत 8अप्रैल 2021 को रात क़रीब 10:30pm मेरा छोटा भाई, थाना-चिरगांव, जिला-झांसी में एक शादी समारोह से खाना ख़ाकर Apache मोटरसाइकिलवापस द्वारा घर आ रहा था कि तभी चिरगांव थाना से क़रीब 50मीटर आगे, सामने से एक Splendar मोटरसाइकिल सवार ( जो बहुत अधिक मात्रा में शराब पिये हुए था एवं गलत दिशा में चला रहा था) ने अचानक टक्कर मार दी, जिससे कि मेरे छोटे भाई के माथा, नाक और मुंह में अतिगंभीर चोटें आयीं और कुछ दाँत भी टूट गए और बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी जबकि उस शराबी को भी मांथे पर स्क्रैच आए तथा उसकी बाइक का केवल इंडिकेटर टूटा। अगली सुबह, द्वितीय पक्ष ने अपाचे बाइक की टूट-फुट का पूरा हर्जाना देने की शर्त पर थाने में ही मुझसे तफसिया कर लिया और फिर बाद में वो कल-परसों कहता रहा और अब बाइक का कुछ भी खर्चा देने से साफ मुकर गया यानी सुलहपत्र की शर्तें तोड़ दी। इस स्तिथि में मुझे क्या करना चाहिए क्योंकि बाइक मरम्मत का खर्च बहुत ज़्यादा आ रहा।तफसिया की एक कॉपी मेरे पास है। धन्यवाद

उत्तर (2)


52 votes

!नमस्कार, मैं सुशील कुमार गोठवाल एडवोकेट ने आपकी समस्या को पढ़कर समझ लिया है। आपको परेशान होने की आवश्यक्ता नहीं है फिर भी यदि आपकी समस्या का निदान नहीं होता है तो आप मुझे कॉल कर सकते हैं।
आपको जरा भी घबराने की जरूरत नहीं है। आपको अभी तक जो परेशानी आई है उसके बारे में क्या आपने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
।






धन्यवाद।


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न