यदि पत्नी पति आरोप लगाती मेरे पति भाभी


सवाल

यदि कोई पत्नी अपने पति पर आरोप लगाती है के मेरे पति का अपने भाभी के साथ गलत संबंध है तो पत्नी को इस तरह के आरोप सिद्ध करने के लिए किस तरह के सुबूत देने होंगे और भाभी कहती है के ये आरोप गलत है तो भाभी अपने देवर की पत्नी पर किया मानहानि का केस फाइल कर सकती है या नही

उत्तर (2)


192 votes

आपका सवाल है कि यदि पत्नी अपने पति पर की उस का नाजायज रिश्ता अपनी भाभी से है तथा भाभी से उसके गलत संबंध है को किस प्रकार से साबित किया जा सकता है तो यदि ऐसी परिस्थिति है किसी पत्नी के पति के उसकी भाभी से नाजायज संबंध है तो इस प्रकार के संबंध को मुकदमे में साबित करना बड़ा मुश्किल है लेकिन यदि कोई सबूत मोबाइल फोटोग्राफ्स वीडियो कॉलिंग आदि है तो तो उनसे कुछ कानूनी मदद मिल सकती है अन्यथा ऐसे नाजायज रिश्ते को कोर्ट में साबित नहीं किया जा सकता दूसरा प्रश्न आपका है कि की भाभी अपने देवर की पत्नी पर मानहानि का केस ऐसी परिस्थिति में दायर कर सकती है तो मानहानि ऐसे मुकदमे में साबित नहीं की जा सकती जिसमें आपके पास कोई सबूत ही ना हो और ना ही यह कोई अपराध मानहानि की श्रेणी में आता है मानहानि के लिए यह आवश्यक है कि कोई मान हानिकारक कथन किया गया हो या उसका प्रकाशन किया गया हो जिससे समाज के व्यक्ति या किसी विशेष वर्ग ने आपके प्रति गलत धारणा बना लिया तब ही साबित किया जा सकता है अन्यथा नहीं


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न