मैनें खराब आर्थिक स्थिति चलते स्कूल फ


सवाल

मैनें खराब आर्थिक स्थिति के चलते स्कूल फीस पे ना कर पाने के कारण प्राइवेट स्कूल प्रबंधन द्वारा तीन साल से टीसी प्रदान ना कर मेरे बेटे के भविष्य को स्कूल प्रबंधक द्वारा बंधक बनाए जाने के संबंध में आपके द्वारा बताए गए सभी सबंधित विभागों को कई बार शिकायत किया। यहां तक कि अपने जिले के जिलाधीश महोदय से भी इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई है परंतु इस संबंध में अभी तक कहीं से भी कोई सहायता या न्यायोचित कार्यवाही नही की गई है। स्कूल प्रबंधन ने टीसी प्रदान करने से साफ इंकार कर दिया है। जिससे मेरे बेटे के एडमिशन सबंधित दिक्कत आने पर उसका भविष्य अंधकार मय होता जा रहा है।  आवेदन किए जाने के बावजूद स्कूल प्रबंधन ने स्कूल फीस पे ना कर पाने की स्थिति में बच्चे की टीसी प्रदान करने से साफ इंकार कर दिया है।जबकि मेरी आर्थिक स्थिति ऐसी नही है कि मैं स्कूल फीस पे कर पाऊं यदि ऐसा कर पाता तो मैं कब का पे कर चुका होता।    अब केवल आपसे हमे न्याय की उम्मीद है अतः आपसे निवेदन है कि इस संबंध में मुझे उचित सलाह प्रदान करें। धन्यवाद। भवदीय - यतेंद्र सिंह तोमर रायपुर, छत्तीसगढ़। मोबाइल - 7869943520

उत्तर (2)


170 votes

आपने हाई कोर्ट लीगल सर्विस इस कमेटी को अपना पत्र लिखें और आपका बेटी शंकु पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन की नाते लेने की रिक्वेस्ट करें और आपका पुत्र का पीसी वापस करने की मांग करें आपने डायरेक्टली हाईकोर्ट चीफ जस्टिस के नाम पर खत लिखे . उस खत को पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन में लिया जाने की संभावना होगी


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न