मैने 2020 खेत ट्यूबवेल कनेक्शन अप्लाई जि


सवाल

मैने 2020 मे खेत मे ट्यूबवेल के लिए कनेक्शन अप्लाई किया था, जिसका डिमांड नोटिस विभाग ने मुझे दे दिया और नोटिस जारी होने के 3 महीने के अंदर 30 हजार पैसे जमा करने के लिए कहा। जिस खेत मे मैने कनेक्शन अप्लाई किया है वो खेत मेरे 3 बाबा के परिवार के साथ मुस्तर खाते मे है। एक चाचा ने बिजली बोर्ड मे एप्लीकेशन लगा दी कि ये खेत मुस्तर खाते मे है जिसका बंटवारा नहीं हुआ है तो ये कनेक्शन जारी नहीं किया जाना चाहिए। जिसकी वजह से अब बिजली बोर्ड मेरे 30 हजार रुपये जमा नहीं कर रहा है जबकि मै कई बार पैसे लेकर जा चुका हुँ। इस परिस्थिति मे मेरे पास कानून की सहयता किस प्रकार मिल सकती है जिस से मुझे ट्यूबवेल कनेक्शन मिल सके।

उत्तर (2)


83 votes

आपको अपने बाबा के खेत का बटवारा कर लेना चाहिए . पहले अपने बाबा का खेत अलग कराइए फिर उनके लड़कों फिर अपने पिताजी की संतानों का खेत अलग कराइए यदि सभी से अलग हो जाएंगे तब खेत पर इस पर कोई ऑब्जेक्शन ना करें की एप्लीकेशन डालकर तथा ट्यूबवेल विभाग के अनुसार निर्धारित फीस जमा कर दीजिए आपको अपना ट्यूबवेल कनेक्शन मिल जाएगा .


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न