मैं सरकारी कार्यालय कार्य हूं हमारे क


सवाल

मैं एक सरकारी कार्यालय में कार्य करता हूं हमारे कार्यालय में 8 कर्मचारी हैं मेरे बोस द्वारा जबरन मुझे कार्यालय से अनुपस्थित दिखाकर 8 दिनों से वेतन नहीं दिया। जबकि हमारे कार्यालय के अन्य अन्य कर्मचारियों और स्वयं जो वास्तव में अनुपस्थित रहते हैं एक या दो घंटे के लिए कार्य करते हैं और अपनी पूरी सैलरी फर्जी तरीके से उपस्थिति एक ही दिन में पूरे महीने की अपनी पूरी सैलरी निकलवा लेते हैं आपसी मनमुटाव पर्सनल रंजिश के कारण मेरे बॉस अटेंडेंस लखवानी से मना कर दिया और कारण बताओं नोटिस देकर वेतन भी रुकवा। इस प्रकार के भेदभाव से कैसे निपटा जाए कृपया जल्द कानूनी सलाह उपाय बताएं। मैं आपके जवाब का इंतजार कर रहा हूं

उत्तर (2)


161 votes

आपको सबसे पहले उच्च अधिकारी के पास कंप्लेंट करनी होगी और उनसे कहना होगा कि मैं प्रतिदिन काम पर आता हूं मुझे जो भी काम दिया गया है मैं उसको करता हूं लेकिन और भी सभी कर्मचारी हैं वह अनुपस्थित रहते हैं दो-तीन घंटे काम करते हैं उनको कुछ नहीं कहा जाता है लेकिन मैं पूरे दिन उपस्थित होकर काम करता हूं काम में कमियां निकाली जाती है उनसे कहना होगा महोदय इसकी जांच कराई जाए अगर मैं दोषी हूं तो मेरे खिलाफ कार्रवाई बनती है और भी कर्मचारियों की जांच कराई जाए अगर वह दोषी हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए मुझे साजिश के तहत न फसाया जाए


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न