मेरे साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध और गर्भपात किया मैं क्या करूँ


सवाल

मैं एक रिलेशनशिप में थी अब वह मुझे धोखा दे रहा है और दूसरी लड़कियों से बातें कर रहा है उसने मुझे शादी का झांसा देकर मुझे शारीरिक संबंध बनाया था और शारीरिक संबंध के दौरान उसने मुझे प्रेग्नेंट करके दवाई खिलाई जबरदस्ती मेरे साथ मार पीट की

उत्तर (1)


184 votes

कानून के तहत, अगर कोई व्यक्ति शादी का झूठा वादा करके शारीरिक संबंध बनाता है और उसका इरादा कभी शादी करने का नहीं था, तो यह बलात्कार की श्रेणी में आता है। आप उस व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करा सकती हैं।

जबरदस्ती गर्भपात और मारपीट :  किसी महिला की सहमति के बिना उसे जबरदस्ती दवाई खिलाकर उसका गर्भपात करवाना एक बहुत ही संगीन अपराध है, जिसकी सजा 10 साल से लेकर आजीवन कारावास तक हो सकती है। इसके साथ ही, आपके साथ जो मारपीट हुई है, वह भी एक अलग कानूनी अपराध है।

आपको सबसे पहले अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन या महिला सेल में जाकर उस लड़के के खिलाफ एक लिखित एफआईआर दर्ज करानी चाहिए। 


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न