मैं मेरे दोस्त पसंद करती थी। उसने मुझे


सवाल

मैं मेरे एक दोस्त को बहुत पसंद करती थी। उसने भी मुझे घर पे मेरी माँ से शादी की बात करने को बोला लेकिन मां को वो सही नहीं लगा। बाद में मुझे पता चला कि वो काफी ज्यादा शराब पीता है और उसे कोई और लड़की पसन्द है और वो उस से शादी भी करना चाहता है जब मैने पूछा तो बोलता है वो आज भी मुझ से प्यार करता है और मेरे शादी से मना करने के बाद उसकी जिंदगी में वो लड़की आई जबकि ये बात झूठ है। मैने उसको सच जानने के लिए कई कॉल्स और मैसेज किये जिस से मुझे पता चला वो बहुत ज्यादा पीने लगा है मैने बहुत मना किया और घर पे उसके भाई को बताने की धमकी दी जब वो नही माना तो मैने उसके घर पे बोला लेकिन किसी ने मेरा विश्वास नही किया मैं उसके घर वालों को सच बताना चाहती हूं लेकिन अब वो मुझे धमकी दे रहा है कि अगर मैने सच बोल दिया या कोई भी बात उसके घर पे गई तो वो मेरे नाम से FIR कर देगा। मुझे समझ नही आ रहा मैं उसके घर तक ये बात कैसे भेजूँ

उत्तर (2)


122 votes

!नमस्कार, मैं सुशील कुमार गोठवाल एडवोकेट ने आपकी समस्या को पढ़कर समझ लिया है। आपको परेशान होने की आवश्यक्ता नहीं है फिर भी यदि आपकी समस्या का निदान नहीं होता है तो आप कॉल कर सकते हैं। आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। आपके दोस्त को कोई और परेशानी तो नहीं है। क्या आप अभी भी उससे प्यार करती हो । वह शराब पीता है तो क्या वह आपके साथ कोई बुरा व्यवहार करता है।







धन्यवाद।


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न