मैं मालूम चाहता हूं मैंने राजस्थान वि


सवाल

मैं ये मालूम करना चाहता हूं कि मैंने राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड यूनिवर्सिटी,उदयपुर से B.Tech 2009 किया था उसके बाद में नौकरी पर चला गया और साल 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसला दिया था की कुछ यूनिवर्सिटी जो इंजीनियरिंग कोर्स करवा रही है जब की उनको इंजीनियरिंग कोर्स की कोई परमिशन नही है तो तत्काल ऐसी यूनिवर्सिटी की डिग्री कैंसल की जाती है और 2017 में एक एग्जाम एआईसीटीई ने करवा दिया जिसमे काफी लोग शामिल हो गए उनकी डिग्री मान्य हो गई पर मैं और कुछ मेरे जैसे लोग जो उस टाईम यहां नही होने के कारण एग्जाम में अपीयर नही हो पाए तो अब क्या मेरे लिए कोई ऑप्शन है जो मेरी डिग्री वैलिड हो जाए और क्या में यूनिवर्सिटी पर केस कर सकता हूं अब इनमे हम जैसे लोगो की क्या गलती जो गलत किया वो यूनिवर्सिटी और कॉलेज वालो ने किया है उन पर कोई एक्शन कोर्ट ने नही किया उल्टा हम जैसे लाखो वो लोग जो खुद यूनिवर्सिटी के धोखे का शिकार हो गए उनको ही सजा दी गई डिग्री कैंसल कर के अब इससे ना यूनिवर्सिटी और ना ऐसे लोगो पर जिन लोगो ने लाखो रुपया कमाया था प्लीज अगर कुछ हो सकता है तो मदद करदे

उत्तर (2)


249 votes

आप न्यायालय के उसे ऑर्डर के आधार पर हाई कोर्ट में प्यार कर सकते हैं और कोर्ट से आर्डर प्राप्त कर सकते हैं कि आपको भी वही परीक्षा देने का मौका मिल जाए जिससे आप डिग्री को वैलिड कर सके जिसमें यह यह करण दे सकते हैं कि आप उसे समय ऐसी स्थिति में थे जिससे आपको सूचना प्राप्त नहीं हो सकी और ना ही सूचना प्राप्त कर सकते थे


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न