मैं महिला हूं। मेरे पिताजी तीन भाई थे।


सवाल

मैं एक महिला हूं। मेरे पिताजी तीन भाई थे। तीनों भाई एक साथ संयुक्त परिवार मे रहते थे। सबसे बड़े भाई ने सन १९३४ ई. मे अपने नाम से कई संपति। खरीदी। उसके बाद सन १९४५ से १९५२ तक कई प्रॉपर्टी दूसरे भाई के नाम से खरीदी। सन १९४५ ई. मेरे पिताजी की उम्र १७ वर्ष के लगभग थे। तीनों भाइयों मे आपसी बंटवारा सन १९५९ के दरमायन हुआ। जिसमें दूसरे नं. के भाई अपना हिस्सा लेकर अलग हो गए । उसके कुछ वर्ष बाद सन १९७३ मे सबसे बड़े भाई और मेरे पिताजी अलग हो गए । पुरी संपत्ति पहले और दूसरे भाई ने अपने नाम से खरीदी थी। मेरे पिताजी सबसे छोटे थे। मेरे पिताजी के हम १० संतान है ( पुत्र और पुत्रियां मिलाकर) १ — मेरा सवाल यह है कि बंटवारे मे प्राप्त यह संपत्ति मेरे पिताजी की स्वर्जित संपत्ति होगी या पैतृक संपत्ति होगी ? २— क्या इस संपत्ति को मेरे पिताजी किसी ४ पुत्रो को वसीयत कर सकते है और बाकी सभी पुत्र—पुत्रियों को हिस्से से वंचित कर सकते है ? ३— क्या इस संपत्ति में पुत्रियों का भी अधिकार होगा ? अगर पिताजी केवल ४ पुत्रो को वसीयत कर जाएं ।

उत्तर (2)


292 votes

बंटवारे में आपके पिताजी को जो संपत्ति मिली है, वह उनकी स्वर्जित/अलग संपत्ति मानी जाएगी। अतः आपके पिताजी को पूर्ण अधिकार है कि वह इस संपत्ति की वसीयत बनाकर अपनी इच्छा अनुसार किसी भी पुत्र/पुत्री को दें। यदि वसीयत नहीं बनाई जाती है तो मृत्यु के बाद यह संपत्ति हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम, 1956 के अंतर्गत सभी कानूनी वारिसों (पुत्र व पुत्रियों) में समान रूप से बंटेगी। पुत्रियों का भी बराबर अधिकार है, परंतु वसीयत होने पर पिताजी अपने मनमुताबिक किसी को भी संपत्ति दे सकते हैं।


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न