मैं दोस्त लम्बे जानती हूँ हम लोग अच्छ


सवाल

मैं, मेरा एक दोस्त है उसे लम्बे समय से जानती हूँ हम लोग अच्छे दोस्त थे। फिर वो मुझ से झूठ बोलने लग गया और हमारे झगड़े बढ़ गए। मुझे अभी पता चला कि उसने बहुत ज्यादा पीना शुरू कर दिया अपने कुछ व्यक्तिगत कारणों से या फिर वो ऐसा बोलता है उसे पीना अच्छा लगता है, मैने उसे काफी रोका उसने फिर झूठ बोला कि मैं उसे मना कर रही हूं इसलिए अब वो कम पी रहा है लेकिन कॉल और मैसेज से मुझे पता चल जाता था कि वो पी रखा है और झूठ बोल रहा है फिर मैने उसको धमकी दी कि मैं उसके बड़े भाई को बोल दूंगी लेकिन फिर भी वो नही माना फिर मैने उसके भाई को बोल दिया लेकिन उन्हें लगा कि मैं अफवाह फैला रही हूँ उन्हें यकीन ही नही हुआ।और अब मेरा दोस्त भी मुझे बोल रहा है कि अगर मैने उसकी कोई भी बात घर पे बोली तो वो मेरे अगेंस्ट FIR कर देगा कि मैं कॉल और मैसेज कर के उसे परेशान कर रही हूँ जबकि सच्चाई ये है कि उसे पसंद नहीं आ रहा कि मैं उसे पीने से रोक रही हूँ वो बोल रहा है कि मेरा मन और मैं पीता हूँ कोई रोक नही सकता मुझे और घर पे बात गई तो मेरे against FIR. होगी मुझे अब समझ नही आ रहा मैं क्या करूं।

उत्तर (2)


336 votes

जैसा कि आपने बताया कि आप अपने दोस्त को शराब पीने से रोकती हो लेकिन ऐसा करने से उसके ऊपर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है बल्कि उल्टा आपको अपनी बुरी आदतों के लिए जिम्मेदार ठहरा रहा है मैं आपको व्यक्तिगत सलाह देना चाहता हूं के आप उसे शराब का सेवन करने से रोके नहीं क्योंकि बहन शराब का आदि हो गया है आपके कहने का उसका कोई असर नहीं होगा और आप उसकी एफ आई आर बाली बात को गंभीरता से ना लें ऐसा कुछ नहीं करेगा आप उसे उसका जीवन जीने दे अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकती हैं


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न