मैं जहांगीरपुरी रहता हूं मैं आदर्श नग


सवाल

मैं आप जहांगीरपुरी में रहता हूं और मैं आदर्श नगर गया था पार्क अपने फ्रेंड से मिलने के लिए उस्से कुछ काम था मुझे तो वहां पर में बैठा हुआ था अपने फ्रेंड के साथ तो दो-तीन कॉन्स्टेबल आए और वह मुझे उठा कर चौकी में ले गए और मैं से पूछताछ करि और कहा की यहां पर तुम्हारे एरिया के लोगो का मना है S.H.O , के ऑर्डर है और फिर पीसीआर बुलाई और आदर्श नगर के थाने मे ले गये वहां पर आधार कार्ड लिए और १ घंटे तक पता नहीं क्या करने लगे उनमे से एक कांस्टेबल ने ये धमकी दी की तुम्हे शक के बनाह पर मे २४ घंटे रख सकता हु करियर ख़तम हो जाएगा सारा उसके १ घंटे के बाद उन्होने बिना S.H.O से मिलवाये भेज दिया। अब कृपया ये बताये की इसमे मे क्या कर सकता हु?

उत्तर (2)


114 votes

आपके साथ जो कार्यवाही की है उसमें पुलिस कर्मचारियों अधिकारियों ने अपने लोक सेवक पद का दुरुपयोग किया इस संबंध में यदि आप यह प्रमाणित कर सकें क्या आप को पुलिस ने नाजायज तौर पर परेशान किया है तो इसके लिए आपको किसी अच्छे वकील से मिलकर धारा 166 वा धारा 167 आईपीसी में उनके विरुद्ध शो कॉज नोटिस जारी करके उनके खिलाफ कार्रवाई की अनुमति हेतु अपना आवेदन कर सकते हैं तथा आपके साथ जो जो मानहानि हुई है उसके लिए आप क्षतिपूर्ति का नोटिस देकर कार्यवाही कर सकते हैं इस संबंध में आप संपर्क कर आगे की सलाह भी ले सकते हैं


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न