मैं छत्तीसगढ़ निवासी हूं मेरी उम्र 25 स


सवाल

मैं छत्तीसगढ़ के निवासी हूं मेरी उम्र 25 साल है मैं सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही हूं हमारे घर में दादी चाचा दो बुआ बड़ी मम्मी मैं और मम्मी है हम सभी के बीच हमारी प्रॉपर्टी का बंटवारा नहीं हुआ है लेकिन चाचा ने प्रॉपर्टी पर घर बनवाना शुरू कर दिया है क्या ऐसी स्थिति में कोर्ट से स्टे आर्डर लिए जा सकते हैं

उत्तर (2)


219 votes

आपने अपने प्रश्न में बताया कि आपके घर में दादी चाचा दो बुआ बड़ी मम्मी और आपकी मम्मी है आपने अपने पिताजी के बारे में नहीं बताया कि वह है या नहीं क्योंकि पैतृक संपत्ति में यदि परिवार का मुखिया जीवित है तो संपत्ति में उत्तराधिकार का क्रम इस प्रकार रहेगा के जब तक परिवार का मुखिया जीवित है मैं उस पैतृक संपत्ति का मालिक रहेगा तथा उसके मरने के बाद उसकी विधवा पत्नी या उसके पुत्र व उस की पुत्रियां चाहे वह विवाहित या अविवाहित है का पैतृक संपत्ति में बराबर बराबर अंश रहेगा तथा यदि परिवार में पुरुष व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो उसका अंश उसकी पत्नी को तथा बच्चों को मिलेगा तथा कानून में प्रतिपादित सिद्धांत के अनुसार यदि अविभाजित पैतृक संपत्ति है तो जब तक उसका आपसी या लिखित रूप में बटवारा नहीं हो जाता है तो अविभाजित संपत्ति पर कोई व्यक्ति अलग से निर्माण नहीं कर सकता यदि आपके चाचा बिना बटवारा किए ही पैतृक संपत्ति पर निर्माण कर रहे हैं तो आपको अपने क्षेत्राधिकार के न्यायालय में निषेधाज्ञा का बाद दायर करना चाहिए तथा न्यायालय को यदि आप अपने तथ्यों से संतुष्ट कर पाए तो आप के हक में न्यायालय उस संपत्ति के संबंध में स्टे यथास्थिति के आदेश पारित कर देगा


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न