मेरे पति मेरी जानकारी बिना मेरे पुरान


सवाल

मेरे पति ने मेरी जानकारी के बिना मेरे पुरानी कुछ सालों की व्हाट्सएप चैट और ऑडियो रिकॉर्ड निकाले हैं और पढ़कर और देखकर वह मेरे को मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देते हैं बोलते हैं कि तुम्हारा किसी और से चक्कर है तुम किसी और से बात करती हो इन सब चीजों से बने मेरा रात दिन शोषण कर रखा है और मैं इस चीज के खिलाफ कैसे कंप्लेन करूं गाने सभी बहुत डर लगता है मैं उनके साथ रहना चाहती हूं लेकिन वह मेरे साथ नहीं रहना चाहते और मुझे रात दिन टॉर्चर करते हैं

उत्तर (2)


259 votes

आपके पति यदि आपके साथ क्रूरता का व्यवहार करते हैं या आपको प्रताड़ित करते हैं तब आप संबंधित थाने में उनके विरुद्ध एफ आई आर करा सकती हैं यदि पुलिस आपकी प्रथम सूचना रिपोर्ट नहीं लिखती है तब आप संबंधित मजिस्ट्रेट के न्यायालय में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 156 की उप धारा 3 के अंतर्गत एफ आई आर दर्ज कराने का आदेश प्राप्त करने के लिए कार्यवाही कर सकती हैं अधिक कानूनी सहायता के लिए आप मुझसे फोन द्वारा संपर्क कर सकती हैं


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न