मेरे पति बिना मेरी जानकारी मेरे पुरान


सवाल

मेरे पति ने बिना मेरी जानकारी के मेरे पुराने व्हाट्सएप चैट और ऑडियो कॉल रिकॉर्डिंग्स निकाली है उनके बिहार पर वह मेरे साथ मेरा मानसिक टॉर्चर करते हैं कि तुम्हारा इन लड़कों से संबंध था तो मुझसे बात करती थी यह करती थी वह करती थी और अब वह मेरे से डिवोर्स लेना चाहते हैं और बोलते हैं कि मैं तुम्हें डिवोर्स लूंगा और मेरे दो बच्चे हैं एक 5 साल का एक 2 साल का वह कहते हैं ना तो मैं तुम्हें किसी प्रकार का कोई मेंटेनेंस दूंगा ना कोई खर्चा दूंगा और भूत क्या मैं अपने बच्चों की कस्टडी अपने साथ रख सकती हूं और क्या इन व्हाट्सएप चैट और रिकॉर्डिंग के तहत मेरे जो पति है वह मुझे खर्चा नहीं दे देंगे क्या यह मतलब वह कोर्ट में चीज को साबित कर सकते हैं उनसे उन्होंने गलत तरीके से यह सब निकाला है मेरा किसी आदमी से कोई नाजायज रिश्ता नहीं है सिर्फ कुछ व्हाट्सएप चैट और कुछ बातें ही है इस इस के बिहाव पर क्या वह मुझे कैरक्टरलेस साबित कर सकते हैं और क्या कोर्ट उनकी इन गलत रिकॉर्डिंग और चैट को मान लेगा चोरों ने गलत तरीके से निकाली है 7 दिन मेरा टॉर्चर करते हैं अब मुझे क्या करना चाहिए

उत्तर (2)


153 votes

आपकी किसी व्यक्ति से व्हाट्सएप चैट हुई है इस आधार पर आपके पति आपको भरण पोषण अदा करने से मना नहीं कर सकते हैं कानूनन आप भरण पोषण प्राप्त करने की अधिकारी हैं यदि आपके बच्चे आपके साथ हैं तो आप उनकी कस्टडी अपने पास रख सकती हैं किंतु यदि बच्चे आपके पति के पास हैं तब उनसे मिलने के अधिकार के लिए अथवा उनकी कस्टडी प्राप्त करने के लिए आपको न्यायालय में वाद दायर करना होगा आपके पति या पति के नातेदार आपके साथ क्रूरता का व्यवहार करते हैं तब आप उनके विरुद्ध एफ आई आर दर्ज करा सकती हैं


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न