मेरे जीजा जी मातापिता 8 सन्तानो 7 बहनों


सवाल

मेरे जीजा जी अपने माता-पिता की 8 सन्तानो में 7 बहनों के साथ अकेले पुत्र थे सभी बहनों का विवाह हो गया है।जीजा जी 2012 में नही रहे। जीजा जी के पिता जी अपने मामा के यहाँ रहते थे। चूंकि मामा के कोई संतान नही थी इसलिए उन्होंने जीजा जी के पिता जी को अपने पास रखा था। उन्होंने अपने निधन से पहले बंटवारे के बाद अपने हिस्से की जमीन अपने भाइयों व भतीजो को न देकर, अपने भांजे के पुत्र अर्थात मेरे जीजा जी के नाम पर कर दी थी। जिसका नामान्तरण भी जीजा के नाम हो गया था। जीजा जी के मृत्यु के बाद वह जमीन अब मेरी बहन व उसके दो बच्चो के नाम पर है। मैं जानना चाहता हूँ कि क्या इस पर कोई और या रिश्तेदार दावा कर सकता हैं या नही ?

उत्तर (2)


208 votes

नहीं इस पर कोई भी रिश्तेदार कानूनी तौर पर दवा सिद्ध नहीं कर पाएगा क्योंकि वह उनके दोनों बच्चे कानूनी तौर पर दाद संपत्ति के कानूनी उत्तराधिकारी है इसलिए आपको डरने की कोई भी आवश्यकता नहीं है रिपोर्ट


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न