मेरा भाई हमारे जबरदस्ती रहने लगा दरहस


सवाल

मेरा बड़ा भाई हमारे घर में जबरदस्ती रहने लगा है दरहसल हमारे पिता नहीं है ओर माता की उम्र 50है वह कई सालो से हमे परेशान करता ता तो हमने अपना घर छोड़ कर किराए के घर में रहने लगे ओर वो भी कहीं अलग रहने लगा लेकिन कुछ महीनों पहले वह घर में ताला तोड़कर बिना हमारी मर्जी के रहने लगा है वह काफी नशे की लत में रहता है घर का गेट ओर भी काफी समान बेच दिया है उसे हमने पब्लिक नोटिस news paper के जरिए अलग भी कार रखा हैं लेकिन उसके खिलाफ पुलिस कोई कारवाही नहीं कर रही तो हमे क्या करना चाहिए

उत्तर (2)


283 votes

जैसा कि आपने अपने प्रश्न में बताया कि आपका बड़ा भाई शराब का आदी है और वह आपको शराब के नशे में तंग परेशान करता है तथा आपने अपना पैतृक मकान छोड़कर किराए के मकान में रह रही हैं अपनी माता के साथ और आपने उसे अपने चल अचल संपत्ति से भी बेदखल कर दिया है फिर भी वह आपका पीछा नहीं छोड़ रहा है तो आप लिखित में एक प्रार्थना पत्र उस जिले के एसपी को रजिस्ट्री कर सकते हैं आप इन सारे तथ्यों को लिखिए कि वह आपको किस प्रकार से तंग में परेशान कर रहा है पुलिस उस पर अवश्य ही कोई कार्यवाही करेगी यदि वह फिर भी नहीं मानता तो आप कोर्ट में उसके विरोध एक कंप्लेंट कर सकती हो


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न