मेरा पत्नी 2024 तीसरे पक्षकार वैवाहिक जी


सवाल

मेरा ओर पत्नी के मध्य 2024 में तीसरे पक्षकार की वैवाहिक जीवन में मध्यस्थता के कारण झगड़ा हुआ था जिस कारण मैने नशे की हालत में काफी गाली गलौज की ओर उसके बाद पत्नी को वापिस आने का नोटिस भेजा जिसके जवाब में उसने पॉक्सो जैसी गंभीर आरोप लगा कर पुलिस थाने द्वारा विवाह विच्छेद करवाया गया अब में अपनी बेटी से मिलना चाहता हूं लेकिन मिल नहीं पा रहा ऐसे में क्या करे

उत्तर (2)


82 votes

आपके द्वारा बताए गए तथ्यों के अनुसार, आपके और आपकी पत्नी के बीच वैवाहिक विवाद उत्पन्न हुआ, जिसमें तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप, आपसी कहासुनी तथा नशे की स्थिति में हुई गाली-गलौज के कारण संबंध बिगड़े। इसके पश्चात पत्नी द्वारा पुलिस थाने के माध्यम से गंभीर आरोप लगाकर वैवाहिक पृथक्करण कराया गया। ऐसी स्थिति में यह ध्यान देने योग्य है कि पिता होने के नाते आपकी नाबालिग बेटी से मिलना आपका वैधानिक अधिकार है, जब तक कि किसी सक्षम न्यायालय द्वारा उस अधिकार पर रोक न लगाई गई हो।


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न