में पूजा साहू खिलचीपुर जिला राजगढ़ हु म


सवाल

में पूजा साहू खिलचीपुर जिला राजगढ़ से हु मेरी शादी उज्जैन में हुई है मेरे पति और उनके घर वालो द्वारा मेरे साथ घरेलू हिंसा की जाती है दहेज के लिए परेशान किया जाता है मेरे साथ मारपीट की जाती है में कल अपने घर आ गई हूं आने से पहले मेने उज्जैन के महिला थाने में शिकायत की है अब आप ये बताये की किन धाराओ में मुजे इनपर केस दर्ज करना चाहिए और कहा पर क्योंकि मेरे दो छोटे बच्चे है में उज्जैन बार बार आ नही पाउंगी

उत्तर (2)


79 votes

आप इन के ऊपर तीन अलग-अलग मुकदमा दाखिल कर सकती है पहला मुकदमा घरेलू हिंसा संबंधी होगा जो कि धारा 12, 13 के अधीन होगा .दूसरा मुकदमा भरण पोषण भक्ता का होगा 125 सीआरपीसी की धारा के अंतर्गत आएगा , तीसरा मुकदमा दहेज संबंधी होगा जिसमें 498क ,323 ,504, 506 यार की शादी के 7 साल पूरे नहीं हुए तो 3/4 दहेज उत्पीड़न अधिनियम भी उन पर लगेगा.आप ये मुकदमा जिस थाना क्षेत्र पर निवाश कर रही है उस जिले के न्यायालय मे मुकदमा कायम करवा सकती हैं। जिन जिन लोगों ने यह घटना कार्य किया है वह सभी उपरोक्त में अभियुक्त होंगे .


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न