मे राजस्थान गाँव निवासी हु गाँव आबादी


सवाल

मे राजस्थान के एक गाँव का निवासी हु गाँव मे आबादी की जमीन पर मेरा तीस वर्षो से एक झोपड़ा बना हुआ है और उक्त जमीन पर मेरा कब्जा है परन्तु पट्टा व रजिस्ट्री ना होने के कारण गाँव के ही एक अन्य व्यक्ति द्वारा उक्त जमीन पर अपना व अपने चचेरे भाइयों का अवैध कब्जा बताकर मुझे मेरी कब्जा सुदा जमीन पर निर्माण कराने से रोका जा रहा है मेरी कब्जासुदा जमीन पर निर्माण करने से रोकने के लिए उस व्यक्ति और उसके चचेरे भाइयों द्वारा पुलिस को प्राथमिक रिपोर्ट दी गयीं जिसमे उन्होंने उक्त जमीन को अपनी कब्जासुदा बताया उसके पश्चात पुलिस द्वारा हमें जबरन घर से उठाया गया और दिन भर थाने ना ले जाकर गाड़ी मे ही घुमाया गया और धमकिया दी गयीं की तुम उस जमीन से निर्माण सामग्री हटाओ वरना हम जमीन कुर्क कर देंगे हमें झूठे मुकदमे मे फ़साने की धमकिया दी गयीं हमें पुलिस द्वारा प्रताड़ित किया गया पुलिस उक्त मामले मे एक तरफा कार्यवाही कर रही है और हमें उक्त जमीन से कब्जा हटाने को मजबूर कर रही है मे जानना चाहता हु की क्या पुलिस के पास अधिकार है की वो हमसे जबरदस्ती हमारी कब्जासुदा जमीन से कब्जा छुड़वाय वो भी बिना सरपंच की अनुमति के

उत्तर (2)


65 votes

जिस जमीन पर आपने कब जा कर रखा है वह सरकारी भूमि है या किसी व्यक्ति की है? उस जमीन की किस्म क्या है वह खेती की जमीन है या रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी है ? क्या आपने अपने मकान में बिजली का कनेक्शन भी ले रखा है क्या ? आप कब्जे के आधार पर अपनी जमीन का पट्टा बनवा सकते हैं .


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न