महोदय अवगत कराना मेरे गावँ दोवारा रेल


सवाल

महोदय, अवगत कराना है की मेरे गावँ में दोवारा रेल की पटरी पड़ी है और हम लोग पहले से एक रास्ते से निकलते थे लेकिन अब रेलवे ने वो रास्ता बंद कर दिया है और न लेवल क्रासिंग बना रहे है न ही अंडरपास निर्माण कर रहे हैं,कई बार संबंधित विभाग को सूचित किया पर कोई कार्यवाही नही कर रहे हैं,बोल रहे हैं कि जलस्तर काफी ऊपर है इसीलिए अंडरपास निर्माण नही हो सकता है और रास्ता बंद कर दीया है, क्या करे

उत्तर (2)


229 votes

रास्ता रोकना



क्या रास्ता रोकना अपराध है ?

भारतीय दंड संहिता की धारा 339 व 341 के तहत यदि कोई व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को आने जाने से रोकता है तो वो रास्ता रोकने का अपराध करता है| आने-जाने का अर्थ उन लोगों से है जहां आने जाने का उसे अधिकार है। जहां जाने का अधिकार है वहां जाने से यदि कोई रोकता है तो वह आने जाने से रोकने का अपराध करता है। जैसे अपनी भूमि पर आना जाना, सार्वजनिक स्थल पर आना-जाना इत्यादि। दूसरों की भूमि पर या दूसरे के व्यक्तिगत रास्ते पर जाने का किसी को अधिकार नहीं है। 

उदाहरण

1. राजू भाई खूंखार कुत्ता लेकर सार्वजनिक स्थान पर खड़ा हो जाता है और वह सुनील से कहता है कि यदि वह उस सार्वजनिक स्थान पर आएगा तो वह उसे खूंखार कुत्ते से कटवा देगा। राजू सुनील का रास्ता रोकने का अपराध करता है।

2. मोहम्मद के घर जाने का रास्ता शोएब के घर के सामने से होकर जाता है शोएब 20 वर्षों से अधिक समय से उस रास्ते से आता जाता है। एक दिन मोहम्मद उसे उस रास्ते से आने जाने से  रोकता है। मोहम्मद शोएब को आने जाने से रोकने का अपराध करता है।

दंड का प्रावधा
इस अपराध का दंड के 1 महीने तक का कारावास तथा ₹500 तक का जुर्माना हो सकता है।


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न