प्रश्नः 1 पिताजी जीजाजी लगभग 60 फुट बाई 50


सवाल

प्रश्नः- 1993 में पिताजी ने अपने जीजाजी को लगभग 60 फुट बाई 50 फुट = 3000 वर्गफुट भूमि बेच कर इसकी रजिस्ट्री कर दी थी। इसमें सामने 13 फुट x 50 फुट = 650 वर्गफुट तथा पीछे 8 x 50 = 400 वर्गफुट "शामलाती जमीन व रास्ता" छोड़ा था। मानचित्र में शामलाती जमीन व रास्ता का उल्लेख है, रजिस्ट्री में इस बारे में लिखा है कि क्रेता इसे उपयोग में ला सकता है। यह शामलाती जमीन व रास्ता की भूमि 3000 वर्गफुट के अतिरिक्त है। सन् 2003 में पिताजी ने सामने की शामलाती जमीन व रास्ता मेरे देवर के नाम पर रजिस्ट्री कर दी थी। जिस पर देवर ने सन् 2005 में 4 दुकानें बना कर किराये पर दे दी। हमें इस बात का दो दिन पहले ही पता चला की पिताजी ने शामलाती जमीन व रास्ता देवर के नाम पर रजिस्ट्री की है। अब हम शामलाती जमीन व रास्ता पर बनी दुकानों का कब्जा हटाना चाहते हैं ताकि हमारे घर के सामने की भूमि का हम उपयोग कर सकें। स्थानीय अधिवक्ता की राय है कि अब इसमें कुछ नहीं हो सकता काफी हो चुकी है। समय सीमा (Limitation Time) खत्म हो चुकी है। कृपया इसमें मार्गदर्शन करें - दविन्दर, रायपुर, 9425213125

उत्तर (2)


308 votes

लिमिटेशन टाइम कब स्टार्ट होता है जब आपको आपके साथ किए गए धोखे का पता चले आपको इस बारे में कुछ दिन पहले ही पता चला है तो आपके पास समय है आप अपने एरिया के सिविल कोर्ट में इसके खिलाफ अप्लाई कर सकते हैं


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न