पति पैसे पत्नी नाम बनाई प्रॉपर्टी क्य


सवाल

पति के पैसे से पत्नी के नाम से बनाई गई प्रॉपर्टी को क्या पत्नी पक्षपात पूर्ण अपने एक बेटे को दे सकती है? क्या अन्य बच्चो का प्रॉपर्टी पर अधिकार नही है? मेरे स्वर्गीय पिताजी रेलवे में कार्यरत थे,, पिताजी की जमापूंजी से मेरे माताजी के नाम से प्रॉपर्टी है, क्या मेरी मां पक्षपात पूर्ण केवल एक बेटे को प्रॉपर्टी दे सकती हैं।

उत्तर (2)


241 votes

देखें प्रॉपर्टी चाहे किसी के पैसे से खरीदी गई हो उसका असल मालिक वही होगा जिसके नाम पर वह प्रॉपर्टी है । अगर प्रॉपर्टी आपके पिताजी ने खरीद कर आपकी मां के नाम करवाई है तू यह माना जाएगा की बह प्रॉपर्टी आपकी माता जी की सा अर्जित प्रॉपर्टी है और अपनी कमाई हुई प्रॉपर्टी मैं से कोई भी व्यक्ति किसी को भी अपना हिस्सा दे सकता है । आपकी माताजी जिसको भी चाहे उसे प्रॉपर्टी दे सकती है आप केवल इस बात पर सिविल में केस करते हैं की आपकी माता जी को बहला-फुसलाकर आपकी किसी भाई या बहन ने प्रॉपर्टी अपने नाम करवा ली है ।


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न