पड़ोसी अपनी प्राइवेट जमीन से निकलने का रास्ता नहीं दे रहे मैं क्या कर सकता हूँ
सवाल
उत्तर (2)
प्रश्नगत तथ्यों के अनुसार, यदि आपके निवास तक पहुँचने के लिए अन्य व्यक्ति की निजी भूमि से होकर रास्ता निकलता है तथा उक्त भूमि के स्वामी द्वारा उस रास्ते के निर्माण या उपयोग में बाधा उत्पन्न की जा रही है, तो यह एक गंभीर नागरिक विवाद का विषय बन जाता है। भारतीय विधि में, यदि आपकी सम्पत्ति किसी अन्य की भूमि से घिरी हुई है अर्थात् आपके पास किसी सार्वजनिक मार्ग तक पहुँचने का कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं है, तो ऐसी स्थिति में आपको सुविधा के लिए एक निजी रास्ते का अधिकार प्राप्त होता है, जिसे विधिक भाषा में 'ईजमेंट बाय नेसेसिटी' कहा जाता है। अतः आप अपने पड़ोसी से उचित मुआवजे का प्रस्ताव रखते हुए रास्ता बनाने की मौखिक अथवा लिखित अनुमति प्राप्त कर सकते हैं।
यदि भू-स्वामी अनुचित रूप से रास्ता देने से इनकार करता है और आपके आवागमन में जानबूझकर गड्ढे खोद कर बाधा उत्पन्न करता है, जिससे आपके मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है, तो ऐसी स्थिति में आपको प्रथमतः स्थानीय राजस्व अधिकारी अर्थात् तहसीलदार या ग्राम पंचायत के समक्ष इस सम्बन्ध में एक औपचारिक शिकायत प्रस्तुत करनी चाहिए। राजस्व विभाग इस प्रकार के भूमि विवादों में मध्यस्थता करने और सर्वेक्षण द्वारा आवश्यक रास्ते का निर्धारण करने हेतु सक्षम है। यदि प्रशासनिक स्तर पर आपके प्रश्न का समाधान न होता हो, तो आपको सक्षम सिविल न्यायालय में स्थायी निषेधाज्ञा की याचिका दायर करनी होगी, जिसमें प्रतिवादी को आपके रास्ते में बाधा उत्पन्न करने से रोकने के लिए न्यायालय का आदेश माँगा जाता है। साथ ही, रास्ता न देने की सूरत में न्यायालय वैकल्पिक भूमि अधिग्रहण या क्षतिपूर्ति का आदेश दे सकता है। परन्तु, विधिक प्रक्रिया अपनाने से पूर्व सद्भावपूर्वक समझौते का प्रयास अवश्य करें, क्योंकि न्यायिक प्रक्रिया लंबी एवं शुल्कसापेक्ष होती है।
अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।
सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न
- अगर कोई किसी भूमि पर सन् 1975 से झोपडी बना कर रह रहा और भूमिहीन है लेकिन उसका पुत्र वर्ष 2004 के बाद एक बिस्मिल+डेढ़ डिस्मिल की रजिस्ट्री द्वारा पट्टेदार बन गया फिर 2013 में पट्टेदार मृतक हो गया वारिसाना वारिसों के नाम नहीं हुआ है भूमि मृतक के नाम पर है और उक्त झोपडी का वास स्थान के तहत 3 डिस्मिल का पिता के रहते पुत्र जिसने एक+डेढ़=ढ़ाई डिस्मिल का रजिस्ट्री से पट्टेदार हो गया है एसडीएम से वर्ष 2015 में पटृटा करा लिया है और मृतक पट्टेदार के वारिस वारिसाना 2021-22 में कराने के बाद वास स्थान को कैंसिल करवाते हैं तो वास स्थान पर क्या असर पड़ेगा वास स्थान के तहत मिले पट्टे का संरक्षण कैसे किया जाएगा।
- मेरे पिताजी पाँच भाई थे। उनमें से एक बड़े चाचा की कोई संतान नहीं थी। परिवार में सभी भाइयों के बीच संपत्ति का बँटवारा हो चुका था। वर्ष 2006 में मेरे चाचा का निधन हो गया। अपने निधन से पहले उन्होंने अपनी संपत्ति और अपनी पत्नी, यानी मेरी बड़ी चाची की जिम्मेदारी मेरे पिताजी को सौंप दी थी। चाचा के निधन के बाद मेरी चाची ने अपनी पूरी जमीन मेरी माँ के नाम कर दी थी, लेकिन मकान अपने नाम पर ही रखा था। उन्होंने कोर्ट के माध्यम से एक वसीयत भी बनवाई थी, जिसमें लिखा था कि उनकी मृत्यु के बाद यह मकान मेरे पिताजी का हो जाएगा। लेकिन मेरे पिताजी का निधन वर्ष 2012 में ही हो गया, जबकि मेरी चाची का निधन वर्ष 2021 में हुआ। पिताजी के निधन के बाद मैंने अपनी माँ और चाची, दोनों को अपने पास रखा और लगभग 10–12 वर्षों तक शहर में किराए के मकान में उनके रहने, खाने-पीने, इलाज और अन्य सभी जरूरतों का ध्यान रखा। मैंने और मेरी पत्नी ने मिलकर चाची की पूरी सेवा की। हमारा पैतृक मकान हमारे गाँव में है। फिलहाल उस मकान में हम रहते हैं और बिजली का बिल भी मेरी माँ के नाम पर आता है। मेरी माँ अभी जीवित हैं। हम तीन भाई हैं और मैं स
- नमस्कार, दिवाणी दाव्यामध्ये प्रतिवादीचा सध्याचा पोस्टल पत्ता मिळत नसल्यामुळे कोर्टाची नोटीस/समन्स बजावण्यात अडचण येत आहे. कृपया प्रतिवादीचा पत्ता कायदेशीर मार्गाने शोधण्यासाठी आणि नोटीस/समन्स बजावण्यासाठी योग्य ती कायदेशीर प्रक्रिया करता येईल का, याबाबत मार्गदर्शन करावे. धन्यवाद.
- Namaste sir mera jo case Hai 2015 ka hai yah case close ho gaya hai aur yah jhutha case ka chakkar mein Hai ismein se naam hatwana hai kyunki mujhe clearance certificate banvane mein problem aati Hai application rejected ho jati h