नमस्कार मैं मूलतः वाराणसी रहने वाला ह


सवाल

नमस्कार, मैं मूलतः वाराणसी का रहने वाला हूं, मेरे स्वर्गीय पिताजी रेलवे में कार्यरत थे, हम 3 भाई और 1 बहन हैं, बहन की शादी हो चुकी है, वो प्रयागराज में अपने ससुराल में रहती है, मुझसे बड़े एक भाई थे जो की अब नही हैं, चुकी बड़े भाई बहुत शराब पीते थे, तो मेरे भाई और भाभी में संबंध ज्यादा दिनों तक नही चला, भाभी न्यायालय के द्वारा तलक ले कर दूसरी शादी कर दी हैं और पिछले 15 सालो से उनका कोई भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी प्रकार का संपर्क हुआ है, मेरे भाई के 2 बच्चे थे, अब वो दोनो अपनी मां के साथ ही रहते हैं, मुझसे छोटा मेरा एक भाई है, वो भी शादीशुदा है, पिछले साल तक मैं और मेरी पत्नी और मेरे दोनो बच्चो और छोटे भाई का परिवार के साथ मेरी मां भी रहती थी, मेरी मां को फैमिली पेंशन आती है, मेरा छोटे भाई की मेरी मां हर तरीके से मदद करती रहती हैं, कभी सामने तो कभी पीछे. मेरे पिताजी सरकारी नौकरी में थे, वो अपनी जमापूंजी से मकान बनवाए थे, मकान मेरे मां के नाम से हैं, क्या मेरी मां किसी को भी मकान लिख सकती हैं, क्या मकान पर मालिकाना हक केवल मेरी मां का है?

उत्तर (2)


340 votes

जी नहीं आपकी मां अपने केवल उसी संपत्ति संपत्ति अपनी मर्जी से दे सकती है जो उसने खुद कमाई है अगर आपका मुकाम पूछता नहीं है तो आपकी मां आपका मकान अपनी मर्जी से किसी को नहीं दे सकती अगर वह संपत्ति है अगर बहन ऐसा करती है तू यह गैरकानूनी है


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न