गोपनीय रखें। मैं विधवा गृहणी हूंमेरे


सवाल

गोपनीय रखें। मैं एक विधवा गृहणी हूं,मेरे पति सरकारी कर्मचारी थे,मेरे पति ने अपनी कमाई से पूरे परिवार के लिए मेरे नाम से एक मकान बनवाया था, जिसमे मैं,मेरे पति और मेरे ३बच्चे रहते थे,मेरे पति और बड़े पुत्र की मृत्यु हो गई है,बड़े पुत्र का परिवार जिसमे उसकी पत्नी-२बच्चे है, पिछले १२वर्षो से अपने मायके में रह रहे हैं, उन सभी से किसी प्रकार का संपर्क नही हुआ है,अब परिवार में मैं और मेरे २पुत्र अपने पत्नी-बच्चों के साथ रहते हैं,विगत २वर्षो से मेरा दूसरा पुत्र इसी मकान में अलग रहने लगा है,मुझे पारिवारिक पेंशन प्राप्त होती है और मेरा छोटा बेटा भी ठीक कमा लेता है,पूर्व में मुझसे गलतियां हुई थी,पति के अलावा में किसी और से भी संबंध रखी थी,छोटा बेटा मेरे पति से नही,किसी और के संबंध से हुआ है,पर सभी कागजात में पिता ने नाम में मेरे पति का ही नाम है,अब इसको साबित भी नही किया जा सकता है,मैं अपना मकान छोटे पुत्र के नाम से कर देना चाहती हूं, मेरा दूसरा पुत्र जो मेरे पति और मेरे द्वारा उत्पन है,अपने परिवार के साथ इसी मकान में रहता है,उसे मकान का कोई हिस्सा नहीं देना चाहती हूं, क्या करूं।

उत्तर (2)


191 votes

नमस्कार

आप एक विल बना दीजिए अपने छोटे बेटे के नाम पर और उस व्हेल को रजिस्टर्ड करवा दीजिए और अपने प्रॉपर्टीज पर स्टे ले लीजिए ताकि आपका बीच वाला बेटा उस प्रॉपर्टी को बेचना सके और आपकी मृत्यु के बाद सारी प्रॉपर्टी आपके छोटे बेटे के नाम हो जाए .....
और जानकारी के लिए कॉल या मैसेज करें
धन्यवाद


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न