गांव मुख्य रास्ते गांव दबंग झगड़ालू व


सवाल

गांव के मुख्य रास्ते पर गांव के एक दबंग और झगड़ालू व्यक्ति ने अपने मकान का छज्जा 3 फीट निकाल लिया है इस चर्चा की वजह से ग्रामीणों के लोडिंग वाहन ट्रैक्टर ट्राली डनलप ट्रक इत्यादि निकालने पर छज्जे में टच हो जाते हैं जिसके कारण बार-बार विवाद की स्थिति पैदा होती हैं ग्रामीण क्षेत्र में लोग कटी हुई फसलें पुआल भूसा ट्रैक्टर ट्राली डनलप से खेतों से घर लेकर आते हैं लेकिन वहां पर आकर वाहन फंस जाते हैं जिस दिन इस छज्जे का निर्माण हो रहा था उसी दिन पुलिस कार्यवाही की गई और आरोपी को थाने में बंद करा दिया लेकिन आरोपी ने लिखित में फैसला दे दिया कि वह छज्जे को कम कर लेगा फिर उसे छुड़ा दिया गया लेकिन रात में उसने धोखे से चापलूसी दिखाते हुए पूरे पर लेंटर डाल दिया उसके बाद हमने लिखित में अपने क्षेत्र के एसडीएम को भी शिकायत की लेकिन उसे घर पर कोई कार्यवाही नहीं हुई और इस काम के लिए पूरे गांव के 95% लोग समर्थन में हैं कि छज्जा काटा जाए मैं अभी सलाह चाहता हूं कि आगे किस प्रोसेस के माध्यम से इस छज्जे को खत्म किया जाए

उत्तर (2)


130 votes

प्रिय क्लाइंट जो जानकारी आपने अपने सवाल में लिखी है उसके अनुसार आपके पास उच्च न्यायालय यानी के हाई कोर्ट मैं याचिका दायर करने का अधिकार है जिसमें कि आप सभी गांव वाले प्रार्थी बन सकते हैं और आपके समाधान के लिए हाईकोर्ट से ऑर्डर ला सकते हैं जो की एसडीएम को किया जाएगा .. अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न