क्या मुस्लिम समाज कृषि भूमि विवाहित व


सवाल

क्या मुस्लिम समाज मे कृषि भूमि मे विवाहित / विधवा पुत्रियों को पिता की भूमि जायदाद मे हिस्सा मिलता है, अगर हाँ तो इस के लिए क्या करे। मे एक मुस्लिम विवाहित महिला हू, मेरे पिता जी का अभी हाल मे ही देहांत हो चुका है, उनके नाम कृषि भूमि है। क्या मेरा भी इस भूमि मे हिस्सा होगा?

उत्तर (2)


68 votes

आपका प्रश्न है कि क्या मुस्लिम समाज में किसी व्यक्ति की विवाहित विधवा पुत्री को उसके द्वारा छोड़ी गई कृषि आराजी में हिस्सा मिलेगा या नहीं आपने अपने प्रश्न में अपना निवास स्थान या आप किस प्रदेश से हैं यह वर्णन नहीं क्या है कृषि भूमि पर कुछ राज्य के कानून अलग-अलग है संपूर्ण देश पर कृषि आराजी से संबंधित विवाहित पुत्री के हिस्से पर राज्यों के अलग-अलग कानून बने हुए हैं यदि आप यूपी से हैं तो यूपी में विवाहित पुत्री या विधवा पुत्री चाहे वह हिंदू है या मुस्लिम को कृषि आराजी में कोई अधिकार प्राप्त नहीं है उनको केवल रिहायशी भूमि में अधिकार है


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न