एक महिला प्रथम विवाह पति उक्त महिला सं


सवाल

एक महिला ने प्रथम विवाह किया पहले पति से उक्त महिला को दो संतान प्राप्त हुई। कुछ समय के बाद उसके पति की मृत्यु हो गयी है वह महिला अपने दोनो बच्चो के साथ अपने भाई के घर चली गई उसके भाई ने उस महिला का द्वितीय विवाह कर दिया। वह महिला एवं उसके पूर्व पति के दोनो बच्चो के साथ दूसरे पति के घर चली गई। उस महिला को दूसरे पति से चार संतान प्राप्त हुई जिसमें दो पुत्र एवं दो पुत्री, कुछ समय के बाद दूसरे पति की मृत्यु हो गयी। उस महिला ने अपने बच्चो के पालन पोषण के लिए कृषि भूमि 1 एकड बिक्री हेतु निकाल दी। उस महिला ने अपने पहले के पुत्र को 01 एकड़ कृषि भूमि बिक्री कर दी मय रजिस्टी के। उस भूमि पर उसी व्यक्ति का कब्जा एवं स्वामित्व है। परंतु दूसरे पति से प्राप्त संतानो के द्वारा 28 साल बाद 01 एकड कृषि भूमि की प्रापत करने हेतु सिविल न्यायालय में प्रकरण दर्ज किया गया है। उस भूमि में क्या फैसला होगा। क्या 27 साल पूरानी रजिस्टी निरस्त हो जावेगी, क्या न्यायालय मानवीय आधार पर फैसला कर देगा,

उत्तर (2)


185 votes

27 साल बाद कोई भी क़रार मदार ऐसे ही न्यायालय रद्द नहीं करता है निश्चिंत रहें कोई भी क़रार पूर्ण होने के बाद न्यायालय में तीन साल तक ही चैलेंज किया जा सकता है, आपक केस में आपने ज़मीन क़रार करके बेच दिया है ये अपने अपने परिवार के हित में किया क़रार 27 साल बाद रद्द होना बहुत कठिन है


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न