Sir मेरे पड़ोसी आपस भाई वो संपत्ति सयुंक्


सवाल

Sir, मेरे पड़ोसी जो कि आपस में भाई है और वो अपनी संपत्ति के सयुंक्त हिस्सेदार है। उनकी जमीन से सटकर सरकारी रास्ता जाता है, जो कि कागजों में भी दर्ज है । अभी कुछ समय पहले एक भाई ने उसमे मकान डाल लिया और दूसरे भाई को कम रास्ता छोड़ा। अब दूसरा भाई भी वहां मकान बनाना चाह रहा है । मगर वो रास्ते के लिए मेरे ऊपर दवाब बना रहा है कि हम आपके आंगन से काफी समय से आते जाते है तो आपको मुझे रास्ता देना पड़ेगा । जबकि गाव में लगभग सभी एक दूसरे के घर के सामने से अमूमन आते जाते रहते हैं। वो मेरी बाउंडरी वॉल तोड़कर रास्ता देने के लिए अनुचित दवाब बना रहा है, जबकि उनकी सयुंक्त जगह से सरकारी रास्ता निकला हुआ है । कृपया मुझे सलाह दें कि मैं क्या करूं ।

उत्तर (2)


238 votes

आपको इस बाबत शिकायत करनी चाहिए डीएम के पास, पुलिस थाने में एवं अपने तहसीलदार और एसडीम ऑफिस में. आपको अति शीघ्र अपनी शिकायत दिए हुए विभागों में तुरंत ही शिकायत दर्ज करनी चाहिए. विभाग अपने तरफ से खुद कार्रवाई करेंगे और उनको रोकेंगे


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न