18 केस व्यक्ति नाम वल्दियत मेरे पिताजी


सवाल

1998 में एक केस हुआ जिसमें से एक व्यक्ति का नाम और वल्दियत मेरे पिताजी के नाम और वल्दियत से मैच खाती है जिस व्यक्ति पर केस हुआ उस व्यक्ति की उम्र वर्तमान में 75 साल और मेरे पिताजी की उम्र 48 साल है वर्तमान में वह व्यक्ति गुजर चुका है नाम और वल्दियत समान होने के कारण मेरे पिताजी को पुलिस वेरिफिकेशन में दोषी समझा जा रहा है जिस व्यक्ति पर केस हुआ था और एक अन्य व्यक्ति वह जानकारी देने को राजी है कि केस उन पर और उनके साथी पर हुआ था इस केस से मेरे पिताजी का कोई लेना देना नहीं है लेकिन नाम और वल्दियत मैच होने के कारण मेरे पिताजी को काफी परेशानी हो रही है इस केस को कैसे साथ किया जाए

उत्तर (2)


183 votes

सन 1998 मैं जिस व्यक्ति की आयु आपके द्वारा वर्तमान में 75 साल बताई गई है और अब वह मृतक है तथा आपके पिताजी जो जीवित है जिनकी आयु आपने 48 वर्ष बतलाई है आपको यह साबित करने के लिए के मृतक और तुम्हारे पिताजी दो अलग अलग व्यक्ति हैं जरूरी है कि आप जिस न्यायालय में मृतक का मुकदमा विचाराधीन था उस फाइल से साबित कर सकते हैं क्योंकि 1998 में मृतक की आयु आपके पिता की आयु से ज्यादा रही होगी और उसमें एज वेरीफिकेशन के संबंध में अवश्य ही कोई कागज लगा होगा जिसके माध्यम से भी आप अपने पिताजी को निर्दोष साबित कर सकते हैं तथा जिस व्यक्ति ने मृतक के ऊपर मुकदमा किया था उसके शपथ पत्र द्वारा भी आप अपने पिताजी को निर्दोष साबित कर सकते हैं


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न