मेरे इंस्टाग्राम फ्रॉड व्यक्ति मुझे


सवाल

मेरे साथ इंस्टाग्राम पर फ्रॉड हुआ है जिसमें एक व्यक्ति ने मुझे आईफोन 13 प्रोमैक्स जोकि ₹120000 का आता है उसको ₹20500 में दिलाने की बोला था और मुझसे शुरू में उसने ₹500 मांगे थे तो मैंने भेज दिए और उसने ₹8000 मांगे बोला कि जब डिलीवरी हो जाएगी तो बाकी के ₹12000 बाद में दे देना मैंने कहा ठीक है लेकिन उसने बीच में स्क्रीनशॉट भेज के ऑर्डर की और उसने ₹20500 मांगे बोला आपकी पेमेंट एक बार में करोगे जब वह आर्डर आपने कम पैसे की है इसलिए वह हो नहीं रहा है और आपका 90% रिफंड आ जाएगा ऐसा बोला और उसने स्क्रीन शॉट भेजें ऑर्डर की पेमेंट जोकि भेजें पूरी पल पेमेंट की तो मैंने उसको और 20500 सेंड कर दिए और आजकल आजकल बोलता है कि डिलीवरी करा देंगे डिलीवरी करा देंगे लेकिन अभी तक डिलीवरी नहीं हो रही है और ₹20500 की मांग और कर रहा है क्या लास्ट 20500 और करवा दो आपका ऑर्डर मिल जाएगा आपको आप बताइए मैं मेरे पैसे कैसे वापस लूं मैं बहुत घबराया हुआ हूं डर रहा हूं घरवालों से बताया नहीं है

उत्तर (2)


202 votes

आपके साथ धोखा हुआ है अब आपको एक भी रुपया अलग से देने की कोई भी आवश्यकता नहीं है क्योंकि पिछला रुपया पूरी तरह से व्यर्थ हो चुका है उसके ऊपर दोबारा वापस करने की उम्मीद बहुत ही कम है क्योंकि ऐसी क्राइम बहुत ही बड़े स्तर पर काम कर रहे हैं पुलिस द्वारा इनको पकड़ना भी संभव नहीं हो पा रहा है इसलिए कोई भी नया पैसा ना दे आप पुलिस कंप्लेंट कर सकते हैं और इसके अलावा कोई भी चारा नहीं है


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में साइबर अपराध वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी साइबर अपराध वकीलों से सलाह पाए


साइबर अपराध कानून से संबंधित अन्य प्रश्न